Why Some People Feel Hotter Than Others: गर्मी का मौसम शुरू होते ही परेशानियां बढ़ने लगती हैं। गर्मियों में शरीर का तापमान ठीक रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी और ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। कुछ लोगों को गर्मी के मौसम में बहुत ज्यादा ही गर्मी लगती है। ऐसा कुछ बीमारियों और समस्याओं के कारण हो सकता है। आमतौर पर तापमान बढ़ने के कारण सभी को गर्मी का अनुभव होता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें सामान्य से ज्यादा ही गर्मी लगती है। ऐसा होने के पीछे स्वास्थ्य, खानपान और जीवनशैली से जुड़े तमाम कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, आखिर कुछ लोगों को ज्यादा गर्मी क्यों लगती है और इससे बचाव के उपाय।
कुछ लोगों को ज्यादा गर्मी क्यों लगती है?- Why Some People Feel Hotter Than Others in Hindi
खानपान, जीवनशैली और खराब स्वास्थ्य की वजह से कुछ लोगों को ज्यादा गर्मी लगने की समस्या हो सकती है। बाबू ईश्वर शरण अस्पताल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर कहते हैं, "मेटाबॉलिज्म में खराबी, स्ट्रेस और तनाव समेत कुछ बीमारियों के कारण लोगों को ज्यादा गर्मी लगती है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेकर हेल्दी डाइट का सेवन और एक्टिव जीवनशैली अपनानी चाहिए।"
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में ऑर्थोपेडिक समस्याएं क्यों बढ़ जाती हैं? जानें लक्षण और बचाव
ज्यादा गर्मी लगने के कुछ मुख्य कारण इस तरह से हैं-
1. ज्यादा तेज मेटाबॉलिज्म: कुछ लोगों का मेटाबोलिज्म ज्यादा तेज होता है, जिससे उनका शरीर अधिक ऊर्जा उत्पन्न करता है और इसकी वजह से गर्मी का अनुभव भी बढ़ जाता है।
2. शरीर में फैट ज्यादा होना: कुछ लोगों के शरीर में फैट ज्यादा जमा हो जाता है। ऐसे लोगों को आमतौर पर सामान्य से ज्यादा गर्मी लगती है।
3. हाइड्रेशन की कमी: अगर शरीर में पानी की कमी है, तो इसकी वजह से भी गर्मी ज्यादा लग सकती है।
4. खराब ब्लड फ्लो: कुछ लोगों के शरीर में ब्लड फ्लो खराब हो जाता है, जिसकी वजह से भी आम लोगों की तुलना में ज्यादा गर्मी लग सकती है।
5. स्ट्रेस और चिंता: स्ट्रेस और मानसिक समस्याओं की वजह से गर्मी और बेचैनी का अनुभव हो सकता है। इसकी वजह से कई अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
गर्मी से बचने के उपाय
1. हाइड्रेटेड रहें: नियमित रूप से पानी पीना बहुत महत्वपूर्ण है। गर्मी के मौसम में, पर्याप्त पानी पीना और हाइड्रेटेड रहने से गर्मी से बचाव होता है।
2. सही कपड़े पहनें: धूप में या गर्मी के मौसम में, अच्छे कॉटन के कपड़े पहनने से शरीर को धूप और गर्मी से बचाने में मदद मिलती है।
3. हेल्दी डाइट: गर्मियों में शरीर का तापमान ठीक रखने के लिए ठंडी तासीर वाली हेल्दी चीजों का सेवन करें।
इसे भी पढ़ें: क्या गर्मी के मौसम में पीला पेशाब आना सामान्य है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
अगर आपको भी शरीर का तापमान ज्यादा लग रहा है तो डॉक्टर से मिलें, ज्यादातर केस में ये कोई गंभीर समस्या नहीं होती है पर अगर आपको चेस्ट पेन, सांस लेने में समस्या, तेज दर्द का अहसास हो रहा है तो ये इमरजेंसी की स्थिति हो सकती है।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version