How Extreme Temperature Affect Body: भीषण गर्मी और हीट वेव का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई शहरों का तापमान 50 पार पहुंच रहा है। कुछ इलाकों को छोड़कर बात करें, तो इस समय पूरा भारत तप रहा है। गर्मी के कारण लोगों की जान भी जा रही है। बीते हफ्ते बिहार के एक स्कूल में 50 छात्राएं गर्मी से बेहोश हो गईं थीं। भीषण गर्मी के चलते, बिहार समेत कई राज्य सरकारों ने स्कूल को बंद रखने के निर्देष जारी किए हैं। हमारे शरीर के लिए तेज गर्मी हानिकारक है। भीषण गर्मी के कारण शरीर पर बुरा असर पड़ता है। गर्मी के कारण व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि हीटवेव के दौरान आप सेहत का ख्याल रखें। इस लेख में जानेंगे कि गर्मी का क्या असर सेहत पर पड़ता है और गर्मी से बचते हुए शरीर का ख्याल कैसे रख सकते हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
भीषण गर्मी का शरीर पर क्या असर पड़ता है?- How Extreme Hot Temperature Affect Body
भीषण गर्मी का शरीर पर कई तरह से असर पड़ता है। ये प्रभाव आमतौर पर गर्मी के प्रेशर से होते हैं-
- ज्यादा गर्मी में पानी की कमी के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है।
- डिहाइड्रेशन के कारण थकान, कमजोरी, चक्कर आना और सिर दर्द की समस्या होने लगती है।
- गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक या लू लगने की समस्या हो जाती है। ऐसा तब होता है जब शरीर के तापमान नियंत्रण प्रणाली विफल हो जाते हैं।
- हीट स्ट्रोक या लू के कारण तेज बुखार, चक्कर आना और बेहोशी जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।
- लंबे समय तक धूप में रहने से त्वचा जल सकती है। इसे सनबर्न कहते हैं। सनबर्न के कारण त्वचा में रेडनेस, सूजन और छाले नजर आ सकते हैं।
- गर्मी के कारण त्वचा पर हीट रैश या घमौरियां हो सकती हैं। घमौरियां, रोमछिद्र में पसीना जमा होने के कारण होती हैं।
- गर्मी के कारण हार्ट को अधिक मेहनत करनी पड़ती है और दिल की धड़कन बढ़ जाने के कारण हार्ट अटैक आ सकता है या मौत हो सकती है।
- ज्यादा गर्मी के कारण शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है जिससे किडनी के कार्य पर बुरा असर पड़ता है और किडनी फेलियर या किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है।
भीषण गर्मी में शरीर को स्वस्थ कैसे रखें?- How to Keep Body Healthy During Extreme Heat
- गर्मी में पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। पानी के अलावा, नारियल पानी, नींबू पानी आदि भी पी सकते हैं।
- धूप से बचने के लिए सुबह 9 से शाम के 4 बजे तक बाहर न निकलें।
- अगर आप फील्ड वर्क करते हैं, तो काम के दौरान छोटे ब्रेक्स लेते रहें और हेल्दी डाइट पर गौर करें।
- गर्मी के दिनों में भूखा-प्यासा रहकर काम न करें। इससे कमजोरी और थकान हो सकती है। समय-समय पर फल या हेल्दी स्नैक्स खाते रहें।
- गर्मी में हाथ और पैरों को नियमित रूप से साफ करते रहें, इससे फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा नहीं रहेगा।
- गर्मी के दिनों में तरल पदार्थों का ज्यादा सेवन करें और तली-भुनी चीजों को खाने से बचें।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version