Doctor Verified

Women's Day: 30 की उम्र के बाद मह‍िलाएं दें सेहत पर व‍िशेष ध्‍यान, फॉलों करें डॉक्‍टर के बताए ये 5 ट‍िप्‍स

Women's Day 2024: 30 की उम्र के बाद शारीर‍िक समस्‍याएं अचानक से बढ़ने लगती हैं। अगर इस दौरान आप खुद पर ध्‍यान दें, तो बीमार‍ियों से बच सकती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Women's Day: 30 की उम्र के बाद मह‍िलाएं दें सेहत पर व‍िशेष ध्‍यान, फॉलों करें डॉक्‍टर के बताए ये 5 ट‍िप्‍स


Health Tips in Your 30s Female: आज यानी 8 मार्च को पूरी दुन‍िया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) मनाया जा रहा होगा। मह‍िला द‍िवस पर मह‍िलाओं की श‍िक्षा, उनकी प्राथम‍िकता और अध‍िकार पर खूब चर्चा होती है। लेक‍िन मह‍िलाओं का स्‍वास्‍थ्‍य भी उतना ही जरूरी है। भारत जैसे देश में मह‍िलाएं घर और काम के बीच अपनी सेहत का ख्‍याल रखना भूल जाती हैं। ऐसे में उनके बीमार होने संभावना ज्‍यादा रहती है। 30 के बाद शरीर में बदलाव आता है। इस दौरान अगर सेहत पर गौर न क‍िया जाए, तो शरीर बीमार‍ियों का घर बन सकता है। इसल‍िए अगर आप 30 की हो चुकी हैं या होने वाली हैं, तो अब अपनी सेहत को प्राथम‍िकता देने का समय आ चुका है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कुछ आसान ट‍िप्‍स। इन ट‍िप्‍स की मदद से आप 30 की उम्र के बाद खुद को फ‍िट और हेल्‍दी बना सकती हैं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के डफर‍िन हॉस्‍प‍िटल की मुख्‍य च‍िकि‍त्‍सा अधीक्ष‍िका और सीनि‍यर गाइनोकॉलोज‍िस्‍ट डॉ सुधा वर्मा से बात की।

health tips for women after 30s

30 के बाद मह‍िलाओं के शरीर में क्‍या बदलाव आते हैं?- Body Changes in Women After 30s

डॉ सुधा वर्मा ने बताया क‍ि 30 के बाद, महिलाओं के शरीर में कई बदलाव हो सकते हैं, जो उम्र के साथ होते रहते हैं। 30 के बाद मह‍िलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं। इसका कारण प्रेग्‍नेंसी, स्‍तनपान के समय आने वाले पर‍िवर्तन या शादी होना। अधिकांश महिलाओं का मेटाबॉलिज्म दर भी 30 के बाद धीमा होने लगता है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। 30 के बाद कैल्‍श‍ियम की कमी के कारण मह‍िलाओं की हड्ड‍ियों में दर्द तीव्र हो जाता है। 30 के बाद मह‍िलाओं की स्‍क‍िन में झुर्र‍ियां, फाइन लाइन्‍स और झड़ते बालों की समस्‍याएं भी देखी जाती हैं।     

इसे भी पढ़ें- महिला दिवस पर अपने शुभचिंतकों को दें हेल्थ चेकअप का गिफ्ट, जानें 30+ उम्र में जरूरी 5 टेस्ट

30 के बाद क‍िन बीमार‍ियों का खतरा होता है?- Health Problems After 30s in Women

  • 30 के बाद मह‍िलाओं को फाइब्रोइड्स, यूटीआई, गर्भाशय का कैंसर, पीसीओडी जैसी समस्‍याएं होने लगती हैं।     
  • जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे मह‍िलाओं में ब्रेस्‍ट कैंसर भी बढ़ता है इसल‍िए समय-समय पर जांच करवाएं। 
  • आजकल मह‍िलाओं में 30 के बाद ड‍िप्रेशन और तनाव जैसी समस्‍याएं तेजी से बढ़ रही हैं। डॉक्‍टर की सलाह पर थेरेपी लें। 
  • 30 के बाद महि‍लाओं में थायराइड और डायब‍िटीज रोग हो सकता है इसल‍िए चीनी बंद कर दें और रोज एक्‍सरसाइज करें। 
  • मह‍िलाओं में 30 के बाद द‍िल की बीमार‍ियां जैसे हार्ट स्‍ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्‍याएं हो सकती हैं। 
  • 30 के बाद महि‍लाओं में ऑस्टियोपोरोसिस हो सकता है ज‍िसका कारण है कैल्‍श‍ियम की कमी और कमजोर हड्ड‍ियां।   

30 के बाद बीमार‍ियों से बचने के ल‍िए क्‍या करें?- Health Tips By Doctor After 30s   

  1. 30 के बाद अपनी लाइफस्‍टाइल में स्‍थ‍िरता लाने का प्रयास करें। समय पर खाएं, सोने का समय फ‍िक्‍स करें और तय समय पर आराम करें।  
  2. मह‍िलाओं को नियमित व्यायाम करने पर जोर देना है। एक्‍सरसाइज करने से वे अपने शरीर को मजबूत बना सकती हैं और बीमार‍ियों से खुद का बचाव कर सकती हैं। 
  3. 30 के बाद अपनी डाइट बदलें। डाइट में घर का खाना शाम‍िल करें। आपकी डाइट में प्रोटीन, व‍िटाम‍िन्‍स, होल ग्रेन्‍स, फल और सब्‍ज‍ियां शाम‍िल होने चाह‍िए।  
  4. 30 के बाद पैप स्मियर टेस्ट, मैमोग्राम टेस्‍ट, थायराइड टेस्‍ट, बोन डेन्‍स‍िटी टेस्‍ट, हार्मोनल टेस्‍ट और डायब‍िटीज की जांच जरूर करवाएं। 
  5. डॉक्‍टर की सलाह पर कैल्‍श‍ियम, व‍िटाम‍िन-डी, फोल‍िक एस‍िड, ओमेगा 3 फैटी एस‍िड, व‍िटाम‍िन-सी और आयरन सप्‍लीमेंट्स का सेवन करें।  

इन ट‍िप्‍स को फॉलो करेंगी, तो 30 के बाद भी खुद को फ‍िट और हेल्‍दी रख सकती हैं। उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

Read Next

उम्र से पहले क्यों बंद हो जाते हैं पीरियड्स, किन बीमारियों का रहता है खतरा

Disclaimer