How Heat Affect Mental Health: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी का बुरा असर शरीर ही नहीं बल्कि दिमाग और मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। ज्यादा गर्मी के कारण व्यक्ति में गुस्सा, चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य की बात करें, तो गर्मी में ज्यादा देर धूप में रहने से जलन, ज्यादा पसीना आना जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ज्यादा धूप में रहने के कारण शरीर का तापमान बढ़ सकता है और तंत्रिकाओं को प्रभावित कर सकता है। मानसिक स्वास्थ्य की बात करें, तो गर्मी के मौसम में लोगों को थकावट और चिंता का अनुभव हो सकता है। इस लेख में जानेंगे कि गर्मी ब्रेन और मेंटल हेल्थ को कैसे प्रभावित करती है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के बोधिट्री इंडिया सेंटर की काउन्सलिंग साइकोलॉजिस्ट डॉ नेहा आनंद से बात की।
गर्मी से मेंटल हेल्थ और ब्रेन कैसे प्रभावित होता है?- How Heat Affect Mental Health and Brain
- गर्मी के कारण नींद प्रभावित होती है। ज्यादा तापमान होने से अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
- अगर आपको पहले से माइग्रेन या सिर दर्द जैसे समस्याएं हैं, तो इनके लक्षण बढ़ सकते हैं।
- हीट स्ट्रोक के कारण जब शरीर का तापमान बिगड़ जाता है, तो ब्रेन पर इसका सीधा प्रभाव पड़ता है और सूजन, इंफ्लेमेशन या अन्य न्यूरोलॉजिकल डिसआर्डर हो सकता है।
- ज्यादा गर्मी में व्यक्ति को कंफ्यूजन हो सकता है क्योंकि तेज गर्मी में ब्रेन को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता जिसके कारण व्यक्ति को हर चीज समझने में समय लगता है।
- गर्मी में डिहाइड्रेशन के कारण मेमोरी कमजोर हो सकती है, ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है और स्ट्रेस महसूस हो सकता है।
ब्रेन और मेंटल हेल्थ को गर्मी के प्रभाव से कैसे बचाएं?- How to Prevent Mental Health Problems in Summer
- ज्यादा गर्मी में मानसिक सेहत का ख्याल रखने के लिए शरीर को कूल रखना जरूरी है। इसके लिए समय-समय पर पानी का सेवन करते रहें।
- अगर फील्ड वर्क करते हैं, तो समय-समय पर ब्रेक लें और तेज गर्मी में बाहर निकलने से बचें।
- मानसिक सेहत का ख्याल रखने के लिए सुबह-शाम 5 मिनट के लिए डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें।
- रिलैक्स रहना चाहते हैं, तो योग और मेडिटेशन की मदद ले सकते हैं।
- गर्मी में साफ-सफाई का ख्याल रखें, खुद के हाइजीन पर ध्यान दें और पर्याप्त आराम करें।
गर्मी में मेंटल हेल्थ का ख्याल रखने के लिए डाइट टिप्स- Diet Tips For Mental Health in Summers
- प्रोटीन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। धनिया, दाल, दूध आदि प्रोटीन के स्रोत होते हैं और मेंटल हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं।
- सेब, केला, संतरा, काले अंगूर, गाजर, लौकी, शिमला मिर्च आदि को डाइट में शामिल करने से भी मेंटल हेल्थ को बढ़ावा मिलेगा।
- ब्रेन हेल्थ के लिए ओमेगा-3 युक्त खाद्य पदार्थ जैसे कि अखरोट, बादाम, चिया सीड्स आदि फायदेमंद होते हैं।
- बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन्स और मिनरल्स के साथ-साथ खाने में हेल्दी तेल, जैसे जैतून के तेल का इस्तेमाल करें। ये मानसिक तनाव को कम करने और मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
- गर्मी के मौसम में, पानी को ज्यादा से ज्यादा पीना जरूरी है। पानी के अलावा, छाछ, नींबू पानी, बेल का शरबत, आम का पानी आदि भी पी सकते हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।