Doctor Verified

गर्मी में ज्यादा एक्ने और पिंपल्स क्यों होते हैं? बता रहे हैं डॉक्टर

Why is pimple and acne more common in summer: गर्मियों में कई लोगों को ज्यादा एक्ने और पिंपल्स की समस्या होती है। आखिरकार इसका कारण क्या है?
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में ज्यादा एक्ने और पिंपल्स क्यों होते हैं? बता रहे हैं डॉक्टर


Why is pimple and acne more common in summer : अप्रैल का महीना अभी शुरू ही हुआ है और गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है। गर्मी का मौसम अपने साथ तपस, उमस, तेज धूप, पसीना और हीटवेव लेकर लाता है। गर्मी में जितनी समस्या शारीरिक और मानसिक तौर पर होती है, उतनी ही परेशानी हमारी त्वचा को भी होती है। गर्मियों में किसी भी अन्य मौसम के मुकाबले ज्यादा एक्ने और पिंपल्स की समस्या ज्यादा देखी जाती है।

एक्ने और पिंपल्स चेहरे की रंगत को खराब कर देते हैं, जिससे कॉन्फिडेंस लेवल भी कम होता है। ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि गर्मियों में एक्ने और पिंपल्स की समस्या ज्यादा क्यों होती है। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने दिल्ली के एलांटिस हेल्थकेयर की डर्मेटोलॉजिस्ट और कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता (Dr. Chandni Jain Gupta - Aesthetic, Dermatology, Cosmetology) से बात की।

इसे भी पढ़ेंः चुकंदर और कॉफी से बनाएं फेस पैक, स्किन से पिंपल्स और एक्ने होंगे गायब

Why-is-pimple-and-acne-more-common-in-summer-inside2

गर्मियों में क्यों होती एक्ने और पिंपल्स की समस्या- Why do we face problems of acne and pimples in summers?

डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, गर्मियों के मौसम में तेज धूप के कारण पसीना भी ज्यादा आता है। पसीना त्वचा के रोम छिद्रों को बंद कर देता है। इसकी वजह से त्वचा पर धूल, मिट्टी और प्रदूषण के कण जमा हो जाते हैं, जो एक्ने और पिंपल्स का कारण बनते हैं। इसके अलावा गर्मियों में एक्ने और पिंपल्स ज्यादा होने के कारण नीचे बताए गए हैं:

- गर्मियों में पसीने के कारण त्वचा की सिबेसियस ग्लैंड्स (तेल ग्रंथियां) सामान्य से ज्यादा एक्टिव हो जाते हें। इसकी वजह से त्वचा पर ज्यादा तेल का उत्पादन होता है। त्वचा पर तेल अतिरिक्त मात्रा में बनने से एक्ने और पिंपल्स तेजी से बढ़ते हैं।

इसे भी पढ़ेंः लगाएं चावल, एलोवेरा और कैस्टर ऑयल से बना हेयर मास्क, पाएं खूबसूरत घने बाल

- गर्मियों में पसीना ज्यादा आने के कारण लोग उसे पोंछने के लिए बार-बार चेहरे छूते हैं। त्वचा पर पसीने युक्त रूमाल या कपड़े का इस्तेमाल करने से एक्ने और पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं। इससे एक्ने और पिंपल्स की समस्या ज्यादा होती है।

- गर्मियों में बाजार में घूमने के दौरान त्वचा पर धूल और गंदगी ज्यादा जमा होने लगती है। इस तरह की चीजें त्वचा के पोर्स को बंद करके एक्ने और पिंपल्स को बढ़ाते हैं।

इसे भी पढ़ेंः नैचुरल परफ्यूम की तरह यूज कर सकते हैं ये 4 एसेंशियल ऑयल

- गर्मियों में सनस्क्रीन का इस्तेमाल न करने की वजह से भी एक्ने और पिंपल्स की समस्या होती है। सनस्क्रीन त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाकर अंदर से एक्ने और पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करता है।

Why-is-pimple-and-acne-more-common-in-summer-inside

गर्मियों में एक्ने और पिंपल्स से बचाव के उपाय - Tips to prevent acne and pimples in summer

गर्मियों में अगर आपको भी एक्ने और पिंपल्स की समस्या होती है, तो आप डॉ. चांदनी जैन गुप्ता द्वारा बताए गए उपायों को अपनाकर चेहरे की रौकन को बनाए रख सकते हैं।

  • गर्मी के मौसम में धूल, मिट्टी और पसीना त्वचा पर अपनी जगह न बनाएं इसके लिए चेहरे को दिन में 2 से 3 बार पानी और फेस वॉश से धोएं। चेहरे को धोने के बाद उसे सूती के तौलिये ही सुखाएं।
  • शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाने के लिए दिन में 3 से 4 लीटर पानी जरूर पिएं। शरीर को हाइड्रेट रखने से एक्ने और पिंपल्स की समस्या कम होती है।
  • त्वचा पर पसीना ज्यादा न आए, इसके लिए "ऑयल-फ्री" और "नॉन-कॉमेडोजेनिक" प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें।
  • घर के अंदर और घर से बाहर जाते समय त्वचा पर SPF 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन लगाएं।
  • अगर चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने हो जाते हैं, तो उसे गंदे हाथों और पसीने वाले रुमाल से छूने से बचें।

इसे भी पढ़ेंः दीपिका कक्कड़ की खूबसूरत स्किन का राज है जापानी तनाका मसाज, जानें इसे करने का तरीका

निष्कर्ष

गर्मियों में एक्ने और पिंपल्स की समस्या बहुत ही आम है। लेकिन इसे कुछ सावधानियां बरतकर निपटा जा सकता है। अगर आपको भी गर्मियों में एक्ने और पिंपल्स की समस्या ज्यादा होती है, तो इससे बचाव के लिए ऊपर बताए गए टिप्स को जरूर अपनाएं। इस तरह की समस्या अगर लंबे समय तक बनीं रहती है, तो इस विषय पर डॉक्टर से बात करें।

Read Next

गर्मि‍यों में टैनिंग हटाने में मदद करता है ऑरेंज पल्प, जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer