गर्मियों में पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए लगाएं नीम, शहद और हल्दी का पेस्ट, जानें तरीके और फायदे

गर्मियों के मौसम में पिंपल्स की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं। यहां जानिए, गर्मी के पिंपल कैसे हटाएं?
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए लगाएं नीम, शहद और हल्दी का पेस्ट, जानें तरीके और फायदे

गर्मियों के मौसम में स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती है। इन दिनों, चिलचिलाती धूप निकल रही है, जिसके कारण तापमान भी बढ़ रहा है, जिसका बुरा असर स्किन और बालों पर पड़ता है। खासकर, जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है उन्हें इस मौसम में पिंपल्स की समस्या ज्यादा होती है। पिंपल्स के कारण चेहरे की खूबसूरती कम होने लगती है, इसके साथ ही कई बार पिंपल्स के कारण स्किन पर खुजली और दर्द भी होता है। पिंपल ठीक होने पर भी इसके निशान रह जाते हैं, जो कि लंबे समय तक स्किन पर दिखाई देते हैं। ऐसे में अगर आप भी गर्मियों के मौसम में पिंपल्स से परेशान रहते हैं तो एंटीफंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर नीम और हल्दी के साथ शहद का इस्तेमाल (How to remove pimples due to heat) कर सकते हैं। गर्मियों के मौसम में नीम, हल्दी और शहद का इस्तेमाल करने से पिंपल्स की समस्या कम हो सकती है। इस लेख में हम आपको नीम, हल्दी और शहद के इस्तेमाल के तरीके और फायदे बता रहे हैं, जिनसे आपको लाभ मिल सकता है।

गर्मियों में पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए नीम, शहद और हल्दी - Neem, Honey And Turmeric To Get Rid Of Pimples In Summer

1. नीम का पेड़ आपको अपने घर के आसपास आसानी से मिल जाएगा। औषधीय गुणों से भरपूर नीम के पत्ते कई बीमारियों को दूर करने में सहायक हो सकते हैं। नीम के पत्ते एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो गर्मियों में होने वाले पिंपल्स को कम करने में मदद कर सकते हैं। नीम के पत्तों का उपयोग सीधे स्किन पर किया जा सकता है। इसके लिए आप नीम के 15-20 पत्तियों को धोएं और फिर इसका एक पेस्ट तैयार करें। नीम की पत्तियों से बने इस पेस्ट को पिंपल्स के ऊपर लगाएं और 15 से 20 मिनट के बाद पानी से चेहरा साफ करें। इस पेस्ट के इस्तेमाल से पिंपल्स के कारण होने वाली खुजली से भी राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: मुंहासों के दाग हटाने के लिए लगाएं बेसन और ऑरेंज पील पाउडर से बना पेस्‍ट, मिलेगी निखरी-बेदाग त्वचा

2. गर्मियों के मौसम में पिंपल्स से छुटकारा पाने और इसके निशानों को कम करने के लिए आप नीम का फेस पैक भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए ताजी नीम की पत्तियों से बने 1 चम्मच पेस्ट में 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, आधा चम्मच शहद और चुटकीभर हल्दी मिलाकर फेस पैक का पेस्ट तैयार करें। आप इसमें जरूरत अनुसार पानी भी मिला सकते हैं। नीम के पत्तियों और मुल्तानी मिट्टी से बने इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और फिर सूखने के बाद चेहरा ताजे पानी से साफ करें। ध्यान रखें कि चेहरे तेजी से रगड़ें नहीं, क्योंकि ऐसा करने से पिंपल्स में दर्द हो सकता है।

haldi

इसे भी पढ़ें: पिंपल्स में दर्द हो, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगा आराम

फायदे - Benefits

  • पिंपल्स की समस्या से राहत पाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। हल्दी में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स को कम करने में सहायक होते हैं। इसके साथ ही हल्दी के इस्तेमाल से चेहरे पर नेचुरल निखार आता है।
  • स्किन के लिए नीम बेहद लाभदायक है। नीम में मौजूद औषधीय गुण त्वचा को हेल्दी बनाने के साथ-साथ पिंपल्स की समस्या को दूर करने में कारगर साबित होते हैं। नीम के इस्तेमाल से न सिर्फ स्किन साफ होती है, बल्कि इससे ऑयली स्किन की समस्या भी कम हो सकती है।
  • शहद त्वचा के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो चेहरे पर होने वाले पिंपल्स को कम करने में मदद करते हैं। शहद त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में भी सहायक होता है।

गर्मियों के मौसम में पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नीम के साथ शहद और हल्दी का इस्तेमाल लाभकारी हो सकता है। लेकिन अगर आपको स्किन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही ये उपाय आजमाएं।

All Images Credit- Freepik

 

Read Next

धूप में रहने से चेहरे पर हो गए हैं छोटे-छोटे दाने, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, दूर होगी समस्या

Disclaimer