How To Get Relief From Pimples: अपनी स्किन को हर कोई हेल्दी रखना चाहता है। लेकिन स्किन को हेल्दी रखने के लिए इसकी रोज देखभाल करनी जरूरी है। इसके लिए आपको मॉर्निंग और नाइट दोनों रूटीन फॉलो करना होता है। वहीं स्किन और इससे जुड़ी समस्याओं के बारे में हमने हमेशा से सुना होता है। जैसे कि आम को बिना भिगोकर खाने से पिंपल होते हैं या चेहरे पर दूध लगाने से त्वचा में चमक आती है। इसी तरह कई लोग मानते हैं कि अगर गर्मियों में शरीर में गर्मी बढ़ने से पिंपल हो जाते हैं। लेकिन क्या यह बात सच है या महज मिथक है? इस बारे में जानकारी देते हुए जनरल फिजिशियन डॉ कोमल कुलकर्णी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये इस लेख में जानें यह सच है या महज मिथक है।
क्या शरीर में गर्मी बढ़ने से पिंपल्स हो जाते हैं? Does Pimples Occurs Because of Body Heat
एक्सपर्ट के मुताबिक यह बात बिल्कुल गलत है। क्योंकि बॉडी हीट और पिंपल्स का कोई कनेक्शन नहीं होता है। बॉडी हीट तब बढ़ती है जब आपको फीवर होता है या आप एक्सरसाइज करते हैं। दरअसल, गर्मियों में हमें पसीना ज्यादा आता है। ऐसे में स्किन पोर्स में सीबम ब्लॉक हो जाता है और इससे स्किन में ऑयल बढ़ने लगता है। त्वचा में ऑयल ज्यादा रहने से धूल-मिट्टी जमती है और हमें पिंपल्स हो जाते हैं।
गर्मियों में पिंपल्स के अन्य कारण क्या होते हैं? Causes of Pimples In Summer Season
बार-बार चेहरा धोना
गर्मियों में कई लोगों को चेहरा बार-बार धोने की आदत होती है। इसके कारण स्किन ओवर ड्राई हो जाती है। स्किन के ड्राई होने पर ऑयल प्रोडक्शन बढ़ जाता है जिससे पिंपल्स आने लगते हैं।
ज्यादा देर धूप में रहना
ज्यादा देर धूप में रहने से कई लोगों को स्किन इंफेक्शन हो जाता है। ऐसे में पसीने की समस्या भी बढ़ जाती है। इससे आपको बार-बार पिंपल्स हो सकते हैं।
गर्मियों में पिंपल्स से राहत कैसे पाएं- How To Get Relief From Pimples In Summer
एलोवेरा जेल इस्तेमाल करें
पिंपल्स से राहत पाने के लिए आप एलोवेरा जेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आज चेहरा धोने के बाद इसे मॉइस्चराइज की तरह लगा सकते हैं। इसके अलावा रात को सोते समय भी यह काफी फायदेमंद होगा।
चंदन पाउडर
आप चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर भी लगा सकते हैं। इससे भी आपको पिंपल्स से काफी राहत मिलेगी। इसका आप फेस मास्क बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी लगाने से भी चेहरे को ठंडक मिलती है। आप मुल्तानी मिट्टी का फेस मास्क बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में थोड़ा दही मिलाना है। आप इसमें गुलाब जल भी मिलाकर लगा सकते हैं।
ज्यादा पानी पियें
गर्मियों में जितना हो सके उतना पानी पियें। क्योंकि इससे आपकी बॉडी हाइड्रेट रहेगी। पानी पीने से बॉडी से टॉक्सिन भी बाहर आते हैं। साथ ही आपकी बॉडी भी हेल्दी रहती है।
तला-भूना कम खाएं
गर्मियों में तले-भूने और मसालेदार खाने का सेवन कम करना चाहिए। क्योंकि इनसे भी आपके ज्यादा पिंपल्स हो सकते हैं।
लेकिन ध्यान रखें कि आप एक्सपर्ट की सलाह पर ही कोई भी चीज इस्तेमाल करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram