Doctor Verified

क्या ज्यादा चॉकलेट खाने से पिंपल्स होते हैं? जानें एक्सपर्ट से

कई लोग मानते हैं कि चॉकलेट खाने से पिंपल्स हो जाते हैं। लेकिन क्या चॉकलेट वाकई पिंपल्स होने की वजह बन सकती है। डॉक्टर से जानें इसका जवाब।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या ज्यादा चॉकलेट खाने से पिंपल्स होते हैं? जानें एक्सपर्ट से


Can chocolate cause pimples: किसी को गिफ्ट देना हो या स्पेशल फील कराना हो चॉकलेट का नाम दिमाग में सबसे पहले आता है। डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो स्किन हेल्थ इंप्रूव करने में मदद करते हैं। इससे बॉडी में हैप्पी हार्मोन प्रड्यूज होते हैं मूड अच्छा रहता है। डार्क चॉकलेट को मेंटल हेल्थ और फिजिकल हेल्थ दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। चॉकलेट के बारे में कई चीजें हम हमेशा से सुनते आए होते हैं। जैसे कि चॉकलेट खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकती है या चॉकलेट वजन बढ़ाती है। इसी तरह कई लोग मानते हैं कि चॉकलेट खाने से एक्ने-पिंपल हो सकते हैं। लेकिन क्या ऐसा वाकई होता है? इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने हैदराबाद (सिकंदराबाद) स्थित यशोदा हॉस्पिटल्स से कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. शेरिन जोस से बात की।

01 - 2025-07-12T120249.558

क्या चॉकलेट से मुंहासे हो सकते हैं? Can eating chocolate cause pimples

एक्सपर्ट बताते हैं कि कई वैज्ञानिक शोध में देखा गया है कि चॉकलेट खाने से उन लोगों में मुंहासों की समस्या बढ़ सकती है जिन्हें पहले से मुंहासे हैं। यह समस्या खासकर 18 से 35 वर्ष की उम्र के पुरुषों में ज्यादा देखी गई है। कुछ लोगों में चॉकलेट एक्ने-पिंपल ट्रिगर होने की वजह बन सकती है। लेकिन ये नहीं कहा जा सकता है कि चॉकलेट खाने के कारण एक्ने होते हैं। मुंहासों की समस्या उन खाद्य पदार्थों से जल्दी ट्रिगर होती है जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है, जैसे कि चीनी वाली चॉकलेट। लेकिन अगर ऐसे में डार्क चॉकलेट खाई जाती है, तो ग्लाइसेमिक इंडेक्स और शुगर कम होने से यह सेहत को कम नुकसान करती है।

इसे भी पढ़ें- क्या विटामिन सी मुंहासों के निशान हटाने में फायदेमंद होता है? जानें इसके नेचुरल सोर्स के बारे में

चॉकलेट और मुंहासों में क्या कनेक्शन है? Connection Between Chocolate and Pimples

कई चॉकलेट में चीनी और फैट्स की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। इसके कारण स्किन में इंफ्लेमेशन और ऑयल प्रोडक्शन बढ़ सकता है, जो एक्ने की वजह बन सकता है। लेकिन जिन चॉकलेट में कोकोआ ज्यादा होता है जैसे कि डार्क चॉकलेट, उन्हें मिल्क चॉकलेट के मुकाबले ज्यादा ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इनमें एंटीऑक्सीडेंट ज्यादा होते हैं जो स्किन हेल्थ इंप्रूव करने में मदद करते हैं। इससे एक्ने-पिंपल होने की संभावना कम रहती है।

चॉकलेट हमेशा मुंहासों का कारण नहीं बनती है। इसके अलावा भी कई अन्य कारण होते हैं जो एक्ने को ट्रिगर कर सकते हैं। स्किन टाइप क्या है, जेनेटिक रीजन और खानपान से जुड़ी आदतें एक्ने ट्रिगर होने की वजह बन सकती हैं। एक रिसर्च में यह भी देखा गया कि लगभग 27% एक्ने प्रोन स्किन वाले लोगों ने चॉकलेट को एक्ने होने का कारण बताया है। लेकिन डेयरी प्रोडक्ट्स, मेयोनीज और दूसरे हाई फैट्स वाले खाद्य पदार्थों का जिक्र भी किया गया है।

इसे भी पढ़ें- PCOS में किन कारणों से होते हैं मुंहासे, जानें इसके लक्षण और बचाव का तरीका

रिसर्च में क्या पाया गया है?

रिसर्च में यह भी देखा गया कि न सिर्फ चीनी और दूध वाली चॉकलेट सेंसिटिव स्किन में एक्ने पैदा करती है, बल्कि एक्ने में अगर आप बिना चीनी और 100 प्रतिशत कोकोआ वाली चॉकलेट खाते हैं, तो भी इससे सेंसिटिव स्किन में एक्ने बढ़ सकते हैं।

एक्सपर्ट टिप

एक्सपर्ट के मुताबिक हर किसी पर इसका असर एक जैसा नहीं होता है। लेकिन एक्ने-प्रोन स्किन वाले लोगों को अपनी स्किन पर हर चीज के असर को नोटिस करना चाहिए। उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि चॉकलेट और दूसरी डाइटरी हैबिट्स उनकी स्किन पर क्या रिएक्ट कर रही हैं। जरूरी नहीं है कि हर व्यक्ति को चॉकलेट खाने की वजह से एक्ने हो। लेकिन जिन लोगों को पहले से एक्ने हैं या होते रहते हैं उन्हें इसका खास ख्याल रखना चाहिए। अगर आप कम मात्रा में चॉकलेट खाते हैं, तो यह आपके लिए नुकसानदायक नहीं होगी। एक्ने को बैलेंस्ड डाइट और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स से कंट्रोल रखा जा सकता है।

निष्कर्ष

चॉकलेट के ही एक्ने-पिंपल होने की वजह नहीं होती है। इसके अलावा दूसरे कारक जैसे स्किन टाइप, हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स, खानपान से जुड़ी गलतियां और स्किन केयर अवॉइड करने से भी एक्ने हो सकते हैं। क्योंकि इनके कारण स्किन में ऑयल प्रोडक्शन बढ़ जाता है, जो एक्ने-पिंपल होने की वजह बन सकता है। चॉकलेट कई लोगों में मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को बढ़ाती है। इससे स्किन इंफ्लेमेशन बढ़ती है और एक्ने और ज्यादा बढ़ सकते हैं। त्वचा की देखभाल और खानपान का ध्यान रखने से एक्ने-पिंपल की समस्या बढ़ सकती है।

FAQ

  • क्या खाने से पिंपल ज्यादा होते हैं? 

    तली-भूनी और हाई ग्लाइसेमिक चीजें खाने से एक्ने-पिंपल हो सकते हैं। कुछ लोगों को डेयरी प्रोडक्ट्स, हाई फैट्स और हाई शुगर वाली चीजों से भी पिंपल हो सकते हैं। 
  • क्या चॉकलेट खाने से वजन बढ़ सकता है?

    अगर आप व्हाइट या मिल्क चॉकलेट खा रहे हैं, तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है। लेकिन डार्क चॉकलेट खाने से वजन नहीं बढ़ता है। इसके साथ ही चॉकलेट की मात्रा और डाइटरी हैब्बीट भी मायने रखती हैं।
  • पिंपल को जल्दी कैसे खत्म करें?

    पिंपल को जल्दी खत्म करने के लिए तली-भूनी चीजों का सेवन बंद कर दें। स्किन केयर करें और डाइट पर खास ध्यान दें। इसके अलावा आप चंदन, एलोवेरा जेल और टी ट्री ऑयल जैसी चीजें भी चेहरे पर लगा सकते हैं। 

 

 

 

Read Next

क्या सनफ्लावर ऑयल हेल्दी होता है? जानें इस तेल में खाना बनाने के फायदे और नुकसान

Disclaimer

TAGS