Expert

क्या सनफ्लावर ऑयल हेल्दी होता है? जानें इस तेल में खाना बनाने के फायदे और नुकसान

Is sunflower oil Good or Bad for Cooking: खाना पकाने के लिए इन दिनों विभिन्न प्रकार के तेलों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या सनफ्लावर ऑयल (सूरजमुखी का तेल) में खाना पकाना सही होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सनफ्लावर ऑयल हेल्दी होता है? जानें इस तेल में खाना बनाने के फायदे और नुकसान


Is sunflower oil Good or Bad for Cooking: तेल हर भारतीय खाने की शान हैं। चाहे सब्जी तलनी हो, तड़का लगाना हो या पराठा बनाना हो, तेल के बिना खाना अधूरा ही माना जाता है। यूं तो पारंपरिक तौर पर खाना पकाने के लिए सरसों के तेल (Best Oil for Cooking) का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कोरोना महामारी के बाद खाना पकाने के लिए विभिन्न प्रकार के तेल का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन्हीं तेलों में से एक है सनफ्लावर ऑयल (सूरजमुखी का तेल)। पिछले कुछ सालों में सनफ्लावर ऑयल (Sunflower oil) का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। लेकिन क्या वाकई सनफ्लावर ऑयल खाना पकाने (Is Sunflower oil Good for Cooking) के लिए अच्छा होता है?

क्या है सनफ्लावर ऑयल?

दिल्ली के भाग्य आयुर्वेदा की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह का कहना है कि सनफ्लावर ऑयल, जिसे हिंदी में सूरजमुखी का तेल कहा जाता है, सूरजमुखी के बीजों से निकाला जाता है। सनफ्लावर ऑयल एक हल्के रंग और स्वाद वाला तेल होता है, जिसे रिफाइंड या कच्चे रूप में उपयोग किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ेंः Summer Period Care: गर्मियों में अपनाएं ये 5 उपाय, पीरियड्स इंफेक्शन से होगा बचाव

Which-cooking-oil-is-safe-for-pregnancy-inside22

सनफ्लावर ऑयल में पाए जाने वाले पोषक तत्व- Nutrients found in sunflower oil

न्यूट्रिशनिस्ट पूजा सिंह का कहना है कि 100 ग्राम सनफ्लावर ऑयल में 880 कैलोरी, 100 ग्राम फैट, 19.5 ग्राम मोनोअनसैचुरेटेड फैट,  65.7 ग्राम पॉलीअनसैचुरेटेड फैट और विटामिन ई पाया जाता है। कैलोरी और फैट की मात्रा कम होने के कारण सनफ्लावर ऑयल को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। खास बात ये है कि सनफ्लावर ऑयल में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता, जो इसे दिल के लिए एक अच्छा विकल्प बनाता है।

क्या खाना पकाने के लिए सनफ्लावर ऑयल सही है- Is sunflower oil good for cooking?

एक्सपर्ट बताती हैं कि सनफ्लावर ऑयल को अगर संतुलित और सीमित मात्रा में इस्तेमाल किया जाए, तो ये खाना पकाने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन खाना पकाने के लिए एक सीमित मात्रा में ही सनफ्लावर ऑयल का ही इस्तेमाल करना चाहिए। अधिक मात्रा में सनफ्लावर ऑयल खाने से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है।

इसे भी पढ़ेंः मानसून में घर की ह्यूमिडिटी की वजह से हो सकती हैं ये 5 परेशानियां, डॉक्टर से जानें इसके बारे में 

सनफ्लावर ऑयल के फायदे- Benefits of Sunflower Oil

सनफ्लावर ऑयल स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को दूर करता है।

- एक्सपर्ट का कहना है कि सनफ्लावर ऑयल में अधिक मात्रा में पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड (PUFA) पाया जाता है। ये तेल शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करते हैं। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम करने में मदद मिलती है।

- सनफ्लावर ऑयल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। ये तेल सर्दी-जुकाम और संक्रमण जैसी बीमारियों का दूर करता है।

- इस तेल में भरपूर मात्रा में विटामिन ई होता है जो त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और एंटी-एजिंग गुण देते है। सनफ्लावर ऑयल का इस्तेमाल करने से स्किन ग्लोइंग और खूबसूरत बनती है।

इसे भी पढ़ेंः मानसून में बालों को धोते समय न करें ये 5 गलतियां, खराब हो सकती है बालों की क्वालिटी

क्या सूरजमुखी का तेल सेहत के लिए हेल्दी होता है | Is Sunflower Oil Healthy  for Health in Hindi | is sunflower oil healthy for health expert tells in  hindi | OnlyMyHealth

- सरसों के तेल के मुकाबले सनफ्लावर ऑयल पचाने में काफी हल्का होता है। इस तेल का इस्तेमाल करने से पाचन तंत्र को ज्यादा भार नहीं पड़ता है।

- सनफ्लावर ऑयल में विटामिन के की भी प्रचुर मात्रा पाई जाती है। ये कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाकर हड्डियों को मजबूत बनाता है।

सनफ्लावर ऑयल का इस्तेमाल करने के नुकसान- Side Effects of using sunflower oil

- सनफ्लावर ऑयल में अधिक मात्रा में ओमेगा-6 फैटी एसिड पाया जाता है। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने शरीर में सूजन और पुरानी बीमारियों (जैसे डायबिटीज, कैंसर, हृदय रोग) को बढ़ावा मिलता है।

-  सनफ्लावर ऑयल में पॉलीअनसैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है। इसका इस्तेमाल डीप फ्राई करने के लिए किया जाए, तो ये जल्दी ऑक्सिडाइज हो जाता है। इससे फ्री रेडिकल्स बन सकते हैं जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं।

- इस तेल में कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती है। नियमित रूप से अधिक मात्रा में इसका सेवन वजन बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ेंः मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पिएं मटन बोन शोरबा, डाइटिशियन से जानें रेसिपी और फायदे

किन लोगों को सनफ्लावर ऑयल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए- Who should not use sunflower oil

यूं तो सनफ्लावर ऑयल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन कुछ लोगों को इसका इस्तेमाल न करने की सलाह दी जाती है।

डायबिटीज मरीज

ओमेगा-6 सेंसिटिव लोग

अस्थमा या सूजन संबंधी बीमारी से ग्रसित लोग

हाई ब्लड प्रेशर की दवा ले रहे लोगों को।

डॉक्टरों और न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह

न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि किसी एक तेल का लगातार प्रयोग करने से बचना चाहिए। रोटेशनल ऑयल यूज (जैसे – एक बार सरसों, दूसरी बार सनफ्लावर) करना शरीर को संतुलित फैटी एसिड प्रोफाइल देता है। इसलिए समय पर खाने के तेलों में बदलाव जरूर करें।

इसे भी पढ़ेंः मानसून में सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं अदरक के लड्डू, जानें इसकी रेसिपी

निष्कर्ष

सनफ्लावर ऑयल अगर संतुलित मात्रा में उपयोग किया जाए तो यह शरीर को कई प्रकार के फायदे दे सकता है। सनफ्लावर ऑयल में मौजूद विटामिन E, PUFA और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। लेकिन ये कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी होता है। अगर सनफ्लावर ऑयल का इस्तेमाल खाना पकाने के लिए करना चाहते हैं तो एक बार हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

FAQ

  • क्या सूरजमुखी का तेल दिल के लिए अच्छा है?

    हां, सूरजमुखी का तेल दिल के लिए बहुत अच्छा होता है। सूरजमुखी के तेल में पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स (PUFA) और विटामिन E होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम कर दिल की सेहत को दुरुस्त रखता है।
  • क्या सनफ्लावर ऑयल त्वचा पर लगा सकते हैं?

    एक्सपर्ट बताते हैं कि सनफ्लावर ऑयल को त्वचा पर लगाना बिल्कुल सुरक्षित होता है। सनफ्लावर ऑयल में विटामिन ई होता है। ये स्किन को सॉफ्ट और मॉइस्चराइज करता है। इससे स्किन मुलायम और खूबसूरत बनती है।
  • सूरजमुखी के तेल को स्टोर कैसे करना चाहिे

    सूरजमुखी के तेल को ठंडी और अंधेरी जगह पर एयरटाइट कंटेनर में रखें ताकि ऑक्सीडेशन न हो और तेल खराब न हो। सूरजमुखी के तेल को स्टोर करने के लिए हमेशा कांच के बर्तन का ही इस्तेमाल करें।

 

 

 

Read Next

बारिश के मौसम में इन 5 तरीकों से खाएं चिया सीड्स, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer

TAGS