Tue Oct 27, 2026 | 01:50 AM IST

Expert

धूप में रहने से चेहरे पर हो गए हैं छोटे-छोटे दाने, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, दूर होगी समस्या

गर्मियों में त्वचा से जुड़ी समस्याएं होना बेहद आम है। इस मौसम में चेहरे पर छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय कारगर साबित हो सकते हैं।
धूप में रहने से चेहरे पर हो गए हैं छोटे-छोटे दाने, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, दूर होगी समस्याधूप में रहने से चेहरे पर हो गए हैं छोटे-छोटे दाने, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, दूर होगी समस्या

गर्मी के मौसम में सिर्फ शारीरिक ही नहीं, त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं। गर्मियों में त्वचा पर मुंहासे, पिंपल्स, टैनिंग, रेडनेस, खुजली और जलन जैसी समस्याएं होना बेहद सामान्य है। इतना ही नहीं, इस मौसम में अगर आप लंबे समय तक धूप में रहते हैं, तो चेहरे पर छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं। चेहरे पर छोटे-छोटे दाने आपकी खूबसूरती पर दाग बन जाते हैं। साथ ही, इन पर जलन और खुजली का भी अनुभव होता है। कुछ लोगों को चेहरे पर दानों के साथ ही, रेडनेस भी नजर आ सकती है। अगर धूप में रहने की वजह से आपके चेहरे पर भी छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं, तो आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं-

धूप की वजह से होने वाले छोटे दानों को कैसे हटाएं?- Chhote Chhote Dane Kaise Theek Karen

aloevera for pimplesaloevera for pimples

1. एलोवेरा 

अगर आपके चेहरे पर धूप की वजह से छोटे-छोटे दाने हो गए हैं, तो आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप फ्रेश एलोवेरा लें। इसका जेल निकालें और फिर इसे पिंपल्स पर लगाएं। इससे त्वचा मॉइश्चराइजर होगी। साथ ही, चेहरे के दाने भी धीरे-धीरे मिट जाएंगे। अच्छे रिजल्ट के लिए पिंपल्स पर दिन में 1-2 बार एलोवेरा लगा सकते हैं। एलोवेरा त्वचा की जलन और रेडनेस को भी कम करने में मदद करता है। यह त्वचा को मुलायम और सॉफ्ट बनाता है। एलोवेरा लगाने से चेहरे की टैनिंग भी दूर होती है।

इसे भी पढ़ें- Coconut Oil for Breast Massage: नारियल के तेल से रोज करें स्तनों की मालिश, मिलेंगे ये 4 जबरदस्त फायदे

2. चंदन का तेल

चंदन के तेल की तासीर बेहद ठंडी होती है। धूप की वजह से होने पर छोटे-छोटे दानों को मिटाने के लिए आप चंदन के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। चंदन के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और शीतल गुण होते हैं, जो त्वचा के मुंहासों और सूजन को कम करते हैं। इसके लिए आप चंदन तेल की कुछ बूंद लें। इसमें नारियल या जोजोबा ऑयल मिक्स करें। इसे पिंपल्स या पूरे चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से मालिश करें। 30-45 मिनट बाद चेहरे को पानी से अच्छी तरह धो लें। चंदन का तेल चेहरे के दाग-धब्बों और डार्कनेस को भी कम करने में मदद करता है। हालांकि, चंदन के तेल को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। 

3. खीरा

खीरा सेहत के साथ ही, त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। चेहरे के छोटे-छोटे दानों से छुटकारा पाने के लिए आप खीरे का उपयोग कर सकते हैं। खीरा, चेहरे के मुंहासों, दाग-धब्बों और टैनिंग को कम करने में प्रभावी होता है। इससे त्वचा को ठंडक भी मिलती है। खीरा, दानों की वजह से होने वाली खुजली या जलन को भी दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आप खीरे को कद्दूकस कर लें। अब इसके रस और गुदा को चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से अच्छी तरह साफ कर लें। खीरा त्वचा को रिलैक्स करता है और ठंडक पहुंचाता है।

इसे भी पढ़ें- निखरी त्वचा पाने के लिए खीरे के रस में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें, जानें इनके बारे में

4. नीम की पत्तियां

नीम के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। आप अपने चेहरे पर नीम के पत्तों का पेस्ट लगा सकते हैं। इसके लिए आप नीम की पत्तियां लें। इनका बारीक पेस्ट बनाएं और फिर पिंपल्प पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद त्वचा को पानी से धो लें। नीम की पत्तियों का पेस्ट त्वचा के इंफेक्शन और सूजन को कम करने में मदद करता है। आप इस पेस्ट को सप्ताह में 2-3 बार लगा सकते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को नीम की पत्तियों से एलर्जी हो सकती है। इसलिए पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

coconut oil for acnecoconut oil for acne

5. नारियल तेल

नारियल तेल सिर्फ सेहत ही नहीं, त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है। चेहरे के छोटे-छोटे दानों को मिटाने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल का तेल त्वचा को मॉइश्चराइजर करता है। यह त्वचा की जलन, खुजली और रेडनेस को भी कम करता है। धूप की वजह से दाने हो गए हैं, तो आप नारियल तेल को चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें। आप चाहें तो इसे रातभर लगाकर भी रख सकते हैं। सुबह उठकर चेहरे को पानी से साफ कर सकते हैं

अगर धूप की वजह से आपके चेहरे पर भी छोटे-छोटे दाने हो गए हैं, तो आप भी इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। लेकिन इनका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर समस्या लंबे समय तक रहती है, तो त्वचा रोग विशेषज्ञ से जरूर कंसल्ट करें। 

Images : Freepik

Read Next

→ Mumps Home Remedies: गले की सूजन और दर्द (गलसुआ) को ठीक करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 27, 2024 16:12 IST

    Published By : Anju Rawat