Fri Sep 11, 2026 | 08:22 PM IST

Expert

चेहरे के छोटे-छोटे दानों से हो गए हैं परेशान? छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय 

Small Pimples Remedies : चेहरे पर दानों की परेशानियों को कम करने के लिए कई तरह के घरेलू उपचार प्रभावी हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-  

How To Deal with Small Bumps on Face: त्वचा से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर चेहरे की रौनक कम होने लगती है। चेहरे से जुड़ी कुछ समस्याएं ऐसी होती हैं जिन पर हम ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन अगर लंबे समय तक ये समस्याएं बनी रहती हैं, तो ये खूबसूरती कम करने की वजह भी बन सकती हैं। इन्हीं समस्याओं में चेहरे पर छोटे-छोटे दानें होने की समस्या भी शामिल है। चेहरे पर छोटे-छोटे दाने होने पर खूबसूरती पर काफी असर पड़ता है। ये समस्या पसीना, फंगल इंफेक्शन, बैक्टीरिया और किसी अन्य संक्रमण के कारण हो सकता है। इनके अलावा, धूप के संपर्क में ज्यादा आने से भी कुछ लोगों को चेहरे पर दानें हो जाते हैं। इस समस्या से जल्द छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू नुस्खें भी अपना सकते हैं। आज हम आपको चेहरे पर दानों को कम करने के लिए घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे। इन घरेलू उपायों के फायदे जानने के लिए हमने हरियाणा से सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख में जानें चेहरे के दानों को हटाने के लिए क्या करें।

01 - 2025-07-21T172315.649

चेहरे के छोटे-छोटे दाने कैसे ठीक करें?

चेहरे के दानों को हटाने के लिए आप प्राकृतिक चीजों को चेहरे पर लगा सकते हैं। प्राकृतिक होने के कारण इनसे साइड इफेक्ट्स का खतरा भी कम होता है। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-

1. एलोवेरा लगाएं

चेहरे पर दानों की परेशानी कम करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। यह त्वचा से संबंधित समस्या से निजात दिलाने में मददगार होता है। रोजाना रात में सोने से पहले अगर आप एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे 1 माह में आपको फर्क नजर आने लगेगा।

2. अनार है प्रभावी

चेहरे के सफेद दानों को कम करने के लिए अनार का छिलका फायदेमंद होता है। इसके छिलके में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है। इस्तेमाल करने के लिए अनार के छिलकों को तवे पर भूरा होने तक भुन लें। इसके बाद इसे अच्छी तरह पीसकर पाउडर तैयार कर लें। अब इस पाउडर में नींबू या गुलाब जल को मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर कुछ समय के लिए सूखने दें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी। इससे चेहरे में भी निखार आएगा और सफेद दानों से भी छुटकारा मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें - चुकंदर और कॉफी से बनाएं फेस पैक, स्किन से पिंपल्स और एक्ने होंगे गायब

3. चंदन का करें प्रयोग

चेहरे के दानों को कम करने के लिए चंदन और चंदन से बना तेल काफी फायदेमंद हो सकता है। यह आपके स्किन सेल्स को ऑक्सीजन देने के साथ सफेद दानों से भी निजात दिलाता है। इसके लिए चेहरे पर चंदन का पेस्ट लगाकर इसे सूखने दें और जब यह सूख जाए, तो पानी से धो लें। पेस्ट के रूप में चंदन का इस्तेमाल करने से आपको ऑयली स्किन से भी निजात पा सकते हैं।

4. शहद का करें इस्तेमाल

चेहरे से दानों की परेशानी को कम करने के लिए शहद फायदेमंद हो सकता है। ये आपकी स्किन को एक्स्ट्रा ऑयल से छुटकारा दिला सकता है। इस पोर्स को खोलने के लिए शहद को नियमित रूप से अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 1 घंटे बाद चेहरे को धो सकते हैं। आप चाहे तो शहद और ओट्स के स्क्रब को भी चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी स्किन काफी निखार करेगी।

निष्कर्ष

अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है या आपको कभी स्किन एलर्जी हो चुकी है, तो पैच टेस्ट के बाद ही इन्हें इस्तेमाल करें। चेहरे से दानों की परेशानी को कम करने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपकी परेशानी बढ़ती जा रही है, तो बिना देरी किये एक्सपर्ट से संपर्क करें।

FAQ

  • चेहरे पर छोटे-छोटे दानें निकले तो क्या करें?

    चेहरे पर दानें निकले तो साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। अपनी स्किन को धूप से बचाएं और कोई अच्छी सनस्क्रीन इस्तेमाल करें। रोजाना क्लींजिंग करें और हाइजीन मेंटेन करें। इससे स्किन में ऑयल प्रोडक्शन कंट्रोल होगा और दानें कम होंगे। 
  • चेहरे पर से दानें को कैसे हटाएं?

    चेहरे पर से दानें हटाने के लिए आप एलोवेरा जेल या गुलाब जल लग सकते हैं। इनके अलावा चंदन, मुल्तानी मिट्टी और अनार के छिलके भी इस्तेमाल हो सकते हैं। अगर इनको बावजूद समस्या कम नहीं होती, तो बिना देरी किये एक्सपर्ट से संपर्क करें। 
  • रात में सोते समय चेहरे पर क्या लगाएं?

    रात को सोते समय पर स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करना चाहिए। इसके लिए आप सोने से पहले गुलाब जल या एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। अगर आपको डार्क स्पॉट्स या स्किन डलनेस है, तो कोई अच्छी नाइट क्रीम लगाएं। 

Read Next

चेहरे पर बर्फ से सिकाई कितनी देर तक करना सही है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priya Mishra

Priya Mishra

Sub-Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रही प्रिया मिश्रा को पत्रकारिता और लेखन में 2 सालों से ज्यादा का अनुभव है। इन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली है। वहीं, इन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा भी किया है। प्रिया को हेल्‍थ और लाइफस्टाइल के साथ-साथ एजुकेशन, करेंट अफेयर्स और पॉलिटिकल लेख लिखने का अनुभव है। कुकिंग की शौकीन प्रिया अपने लेखों के जरिए अपने पाठकों से जुड़ने की चाह रखती हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 05, 2022 00:00 IST

    Published By : Priya Mishra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content