क्या कभी आपने अपने दानों पर खुजली की है और घर के बड़ों ने कहा होगा कि दानों पर खुजली मत करना या स्क्रैच मत करना? आमतौर पर हम बचपन से ही यही बातें सुनते आए हैं। कई लोग तो बड़ों की सलाह को मानते हैं, वहीं ऐसे लोगों की संख्या भी कम नहीं है, जिन्हें लगता है कि दानों पर खुजली करने से कुछ नहीं होता है। अगर आपको भी नहीं पता है कि दानों पर हाथ क्यों लगाने के लिए मना किया जाता है, तो इस लेख को अंत तक पढ़ना न भूलें। इस लेख में हम आपको गहराई से समझाएंगे कि दानों पर हाथ लगाने या खुजली करने से किस-किस तरह की परेशानी हो सकती है? इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की है।
दानों पर खुजली करने के लिए नुकसान
-1772322233277.jpg)
अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी (AAD) में प्रकाशित एक लेख से पता चलता है कि पिंपल को बिना छेड़े उसे ठीक होने का इंतजार करना चाहिए। अगर हम बार-बार पिंपल को हाथ लगते हैं तो स्थायी दाग और संक्रमण का खतरा का खतरा बढ़ जाता है। जानें इनके बारे में विस्तार से-
1. पर्मानेंट दाग
चेहरे पर हुए पिंपल या एक्ने कई प्रकार के होते हैं। किसी में मवाद भरा होता है, तो किसी में बहुत दर्द होता है। आमतौर पर दानों को हाथ लगाने से इसलिए मना किया जाता है, क्योंकि बार-बार नाखून लगाने से या खुजली करने से प्रभावित हिस्से में स्थाई दाग हो सकता है। जबरन दाना निकालने से आपको दर्द भी काफी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: पूरे शरीर में खुजली और दाने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इसका इलाज
2. संक्रमण फैलने का डर
डॉ. करुणा मल्होत्रा सलाह देती हैं, "दानों को कभी-भी हाथ या नाखून नहीं लगाना चाहिए। अगर आप नाखून से दानों को स्क्रैच करते हैं, तो इसकी वजह से दानों से खून निकल सकता है। ऐसे में बैक्टीरिया त्वचा में फैल सकते हैं। इसका मतलब है कि नाखून लगाने की वजह से त्वचा में संक्रमण फैलने का डर बना रहता है।"
3. दानों का ठीक न होना
डॉ. करुणा मल्होत्रा के अनुसार, "आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि अगर आप लगातार अपने चेहरे हुए पिंपल को हाथ लगाते रहते हैं या स्क्रैच करते हैं, तो इससे न सिर्फ दानों पूरे चेहरे पर हो सकते हैं और संक्रमण फैल सकता है, बल्कि लंबे समय तक ये दानें ठीक न हों, इसका जोखिम भी बढ़ जाता है। बताने की जरूरत नहीं है कि चेहरे पर पिंपल का आपकी पर्सनैलिटी और आत्मविश्वास पर बुरा असर पड़ सकता है।"
इसे भी पढ़ें: त्वचा की एलर्जी से कैसे निजात पाएं
4. सूजन का जोखिम
डॉ. करुणा मल्होत्रा की मानें, "पिंपल होने के कारण चेहरे पर सूजन अलग से नजर आती है, वहीं अगर आप बार-बार अपने कील-मुंहासों पर हाथ लगाते हैं, तो ऐसे में आपका पिंपल और अधिक गंभीर हो सकता है। असल में, पिंपल हाथ लगाने से उसमें इंफ्लेमेशन बढ़ सकता है। ऐसे में चेहरे पर हाइपरपिग्मेंटेशन यानी डार्क स्पॉट होने का खतरा भी बना रहता है।"
5. रिकवरी में अधिक समय
डॉ. करुणा मल्होत्रा कहती हैं, "बार-बार पिंपल को हाथ लगाना अपने आप में एक गलती है। अगर कोई ऐसा गलती बार-बार दोहराता है, तो आपको जानकारी के लिए बता दें कि आपकी रिकवरी भी धीमी हो सकती है। असल में पिंपल फोड़ देना या उसमें बार-बार खून निकलने से स्किन रिपेयरिंग मोड डिस्टर्ब होता है और हीलिंग प्रोसेस धीमी हो जाती है।"
पिंपल होने पर क्या-क्या न करें
- पिंपल होने पर उसे हाथ न लगाएं।
- चेहरे को ओवर वॉश न करें।
- पिंपल को फोड़ने की कोशिश न करें।
- पिंपल पर ऑयलबेस्ड क्रीम न लगाएं।
- चेहरे को गंदा न रहने दें।
- रात को मेकअप के साथ न सोएं।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर कहने का मतलब यह है कि पिंपल होने पर उसे हाथ नहीं लगाना चाहिए। हमारी स्किन की अपनी हीलिंग पॉवर होती है। समय के साथ-साथ पिंपल से जुड़ी समस्या ठीक हो जाती है। हां, अगर आपकी समस्या ठीक नहीं हो रही है, तो परेशान न हों। सबसे पहले जानने की कोशिश करें कि आपको पिंपल क्यों हो रहा है? कई बार हार्मोनल बदलाव, खराब खानपान और जीवनशैली की बुरी आदतें पिंपल का कारण होती हैं। जरूरी लगे तो इस संबंध में डॉक्टर की सलाह ली जा सकती है।
All Image Credit: Freepik
FAQ
अचानक दाने और खुजली होने के क्या कारण हैं?
अचानक दाने और खुजली होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे एलर्जी, संक्रमण, गर्मी या किसी केमिकल का रिएक्शन।खुजली से कौन सी बीमारी शुरू होती है?
अगर आपको बहुत ज्यादा खुजली हो रही है, तो यह एक्जिमा, सोरायसिस, एलर्जी, फंगल इन्फेक्शन जैसी बीमारियों का संकेत हो सकता है।खुजली के लिए कौन सा घरेलू उपाय रामबाण है?
खुजली का रामबाण इलाज जानना है, तो सबसे पहले उसका कारण जानने की कोशिश करें। वैसे खुजली होने पर आप एलोवेरा जेल, नारियल तेल, ठंडी सिकाई, ओटमील बाथ और डॉक्टर की सलाह पर एंटी-एलर्जिक दवा ले सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Mar 01, 2026 12:05 IST
Modified By : Meera Tagore Mar 01, 2026 12:05 IST
Modified By : Meera TagoreMar 01, 2026 12:05 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Karuna Malhotra