Thu Sep 24, 2026 | 05:40 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shireen Furtado , Sr. Consultant – Medical & Cosmetic Dermatology

एक ही जगह पर बार-बार पिंपल क्यों निकलता है? डॉक्टर से जानें

एक ही जगह पर बार-बार पिंपल निकलने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें बंद पोर्स, हार्मोनल बदलाव और त्वचा को बार-बार छूना शामिल है। डॉ. शिरीन फर्टाडो के अनुसार, सही स्किनकेयर और जरूरत पड़ने पर डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह से इस समस्या से राहत मिल सकती है।
एक ही जगह पर बार-बार पिंपल क्यों निकलता है? डॉक्टर से जानेंएक ही जगह पर बार-बार पिंपल क्यों निकलता है? डॉक्टर से जानें

पिंपल आने और स्किन की हल्की परेशानियां होना आम बात है। पिंपल्स को ठीक करने के लिए अक्सर लोग कई तरह के उपायों को अपनाते हैं, लेकिन इनके बाद भी लोगों को बार-बार एक ही जगह पर पिंपल होते रहते हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? आइए इस बारे में Dr. Shireen Furtado, Sr. Consultant - Medical & Cosmetic Dermatology, Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानें।

एक जगह पर बार-बार पिंपल होने के कारण

Dr. Shireen Furtado के अनुसार, पिंपल्स एक ही जगह पर बार-बार इसलिए निकल सकते हैं, क्योंकि उस हिस्से में पोर्स या हेयर फॉलिकल बार-बार बंद हो सकते हैं और वहां ऑयल, डेड स्किन सेल्स और बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं। साथ ही, हार्मोन्स ऑयल का प्रोडक्शन बढ़ा सकते हैं और कुछ हिस्सों में मुंहासे होने की संभावना बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, कुछ अन्य कारणों से भी हो सकते हैं। जैसे-

  • बार-बार छूने या दबाने।
  • मास्क, हेलमेट या फोन स्क्रीन से रगड़ लगने।
  • शेविंग करने।
  • त्वचा के संपर्क में आने वाले हेयर प्रोडक्ट्स।
  • मुंहासे का पुराना निशान, जो पूरी तरह ठीक नहीं हुआ है।

ये सभी मुंहासों के बार-बार होने के कारण हो सकते हैं। इसलिए, बार-बार मुंहासे होने का मतलब यह नहीं है कि त्वचा गंदी है।

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स से पहले मुंहासे अचानक क्यों निकल आते हैं? डॉक्टर से जानें इसके कारण

why do pimples keep appearing in the same spot 01why do pimples keep appearing in the same spot 01

क्या कहती है स्टडी?

साल 2019 में Clinical, Cosmetic and Investigational Dermatology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, अचानक निकलने वाले मुंहासों की कोई एक वजह नहीं होती है। मौसम में बदलाव, त्वचा में ज्यादा ऑयल बनना, बार-बार छूना, गंदी सतहों के संपर्क में आना, स्ट्रेस और नींद की कमी जैसे कई कारण इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। इन सबकी वजह से त्वचा पर अचानक छोटे-छोटे दाने या पिंपल उभर आते हैं, जिन्हें कभी-कभार होने वाले मुंहासे कहा जाता है।

इनसे पूरी तरह बचना मुश्किल है, क्योंकि ये अचानक होते हैं। हालांकि, ये पूरी तरह ठीक किए जा सकते हैं। ज्यादातर दवाइयां और क्रीम बिना डॉक्टर के पर्चे के (OTC) आसानी से मिल जाती हैं, लेकिन अगर समस्या बार-बार हो या लगातार बढ़ती जाए, तो आपको किसी डर्मेटोलॉजिस्ट से जरूर मिलना चाहिए।

पिंपल होने की समस्या से राहत के लिए क्या करें?

Dr. Shireen Furtado आगे कहते हैं, स्किन पर बार-बार पिंपल होने की समस्या से राहत के लिए और इसको हेल्दी रखने के लिए कुछ आदतों को अपनाना फायदेमंद हो सकता है। जिसकी सलाह डर्मेटोलॉजिस्ट देते हैं। जैसे-

  • दिन में दो बार हल्के क्लींजर से सफाई करें
  • मुंहासों को बार-बार छूने या दबाने से बचें।
  • नॉन-कॉमेडोजेनिक स्किनकेयर और मेकअप का इस्तेमाल करें।
  • चेहरे के संपर्क में आने वाली धूल-मिट्टी या परेशानी बढ़ाने वाली चीजों को साफ रखें।
  • जरूरत पड़ने पर बेंजोयल पेरोक्साइड या सैलिसिलिक एसिड जैसे मुंहासे के लिए असरदार इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करने की सलाह दे सकता है।
  • कुछ लोगों के लिए रोमछिद्रों यानी पोर्स को बंद होने से बचाने के लिए टॉपिकल रेटिनोइड्स की सलाह भी दी जा सकती है।

Dr. Shireen आगे कहती हैं, इलाज का चुनाव मुंहासे के टाइप और गंभीरता के आधार पर किया जाना चाहिए और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल धीरे-धीरे शुरू करना चाहिए, क्योंकि इनके ज्यादा इस्तेमाल से त्वचा में जलन हो सकती है और स्थिति और खराब हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर मुंहासे हैं तो आपको है अलग स्किनकेयर रूटीन की जरूरत, डॉक्टर से जानें क्या करें-क्या नहीं

डॉक्टर से सलाह कब लें?

Dr. Shireen आगे कहती हैं, अगर कोई पिंपल बार-बार ठीक उसी जगह पर निकलता है, गहरा या दर्दनाक होता है, निशान या काला धब्बा छोड़ता है, ठीक होने में लंबा समय लेता है या बेसिक स्किनकेयर के बावजूद बार-बार वापस आता है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट को दिखाना चाहिए, क्योंकि यह समस्या नॉर्मल पिंपल के बजाय लगातार बंद फॉलिकल, सिस्टिक एक्ने या त्वचा की कोई अन्य स्थिति हो सकती है।

डॉक्टर उस हिस्से की जांच कर सकते हैं, पॉसिबल कारणों का पता लगा सकते हैं, असल कारण को नियंत्रित करने और उसी जगह पर बार-बार मुंहासे होने की संभावना को कम करने के लिए इलाज की सलाह दे सकते हैं।

निष्कर्ष

बार-बार पिंपल होने की समस्या इनको बार-बार छूने, मास्क, हेलमेट या फोन स्क्रीन के रगड़ने, शेविंग करने, हेयर प्रोडक्ट्स के स्किन के संपर्क में आने और मुंहासों के पुराने निशान के ठीक न होने जैसे कारण हो सकते हैं। पिंपल की समस्या से राहत के लिए दिन में दो बार हल्के क्लींजर का इस्तेमाल करें, मुंहासों को बार-बार छूने या दबाने से बचें, मेकअप का इस्तेमाल कम करें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करें। ध्यान रहे, स्किन से जुड़ी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • पिंपल निकलने के क्या कारण हैं?

    पिंपल होने की समस्या स्किन में एक्स्ट्रा ऑयल का प्रोडक्शन होने, हार्मोन्स के असंतुलित होने, स्ट्रेस, बैक्टीरियल इंफेक्शन, गलत स्किन केयर प्रोडक्ट्स और खानपान जैसे कारणों से व्यक्ति को पिंपल निकलने की समस्या हो सकती है।
  • पिंपल्स से बचने के लिए क्या करें?

    पिंपल्स से बचने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल दिन में दो बार करें, बैलेंस डाइट लें, स्किन को हाइड्रेट रखें, मॉइस्चराइज करें, बालों के रोमछिद्रों का बंद होना, सूजन और बार-बार चेहरा छूने से बचें।

Read Next

नाक के आसपास स्किन ज्यादा ड्राई क्यों हो जाती है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 24, 2026 16:24 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Shireen Furtado

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content