Wed Oct 14, 2026 | 09:16 PM IST

Medically Reviewed by Dr Sunil Kumar Prabhu , Consultant – Dermatology, Venereology & Aesthetic Medicine

माथे पर छोटे-छोटे दाने बार-बार क्यों निकलते हैं? डॉक्टर से जानें

माथे पर छोटे दाने निकलने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें कॉमेडोनल एक्ने, पसीना, बालों के प्रोडक्ट और गलत स्किनकेयर शामिल हैं। डॉक्टर सुनील कुमार प्रभु के अनुसार, सही देखभाल और जरूरत पड़ने पर एक्सपर्ट की सलाह से इस समस्या से राहत मिल सकती है।
माथे पर छोटे-छोटे दाने बार-बार क्यों निकलते हैं? डॉक्टर से जानेंमाथे पर छोटे-छोटे दाने बार-बार क्यों निकलते हैं? डॉक्टर से जानें

कई बार लोगों को माथे पर बार-बार छोटे-छोटे दाने या उभरे हुए दाने दिखने लगते हैं, जो एक आम समस्या है। कई बार ये दानें इतने छोटे होते हैं कि दूर से आसानी से नहीं दिखते हैं, लेकिन स्किन को छूने पर खुरदुरापन महसूस होता है। वहीं, कुछ लोगों को इसमें खुजली, दर्द और रेडनेस की समस्या होती है। इस समस्या के कई कारण हो सकते हैं। माथे दानों की समस्या से राहत के लिए इनके कारणों को जानना और सही स्किनकेयर रूटीन को फॉलो करना जरूरी होता है। आइए इस बारे में Dr. Sunil Kumar Prabhu, Consultant dermatologist and Aesthetic Physician, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें।

माथे पर छोटे-छोटे दाने निकलने के क्या कारण हैं?

डॉ. सुनील कुमार प्रभु के अनुसार, माथे पर छोटे दाने निकलना आम बात है और इसके कई कारण हो सकते हैं। इनमें से सबसे आम कारण है कॉमेडोनल एक्ने (comedonal acne), जिसमें डेड स्किन सेल्स और सीबम बालों के रोम (hair follicles) के अंदर जमा हो जाते हैं। जब पोर्स का मुंह बंद रहता है, तो त्वचा के रंग का या सफेद रंग का छोटा दाना बन सकता है, जिसे क्लोज्ड कॉमेडोन या व्हाइटहेड कहा जाता है।

डॉ. सुनील कुमार आगे कहते हैं, माथे पर ऐसे दाने होने की संभावना ज्यादा होती है, क्योंकि यह T-जोन का हिस्सा है, जहां ऑयल का प्रोडक्शन ज्यादा होता है। पसीना, नमी और हैवी मॉइस्चराइजर, बालों के तेल, स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स और कुछ सनस्क्रीन जैसे प्रोडक्ट्स कभी-कभी स्किन के पोर्स को बंद कर सकते हैं, जिससे छोटे दानें बन सकते हैं। हालांकि, हर छोटे दाने को मुंहासा मानना सही नहीं है। दानों की बनावट, खुजली, रेडनेस और उनके फैलने का तरीका देखकर ही इसके कारण का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Cleveland Clinic के अनुसार, ये उभार पोर्स या फॉलिकल्स होते हैं, जो सीबम और स्किन सेल्स के कारण बंद हो जाते हैं। इस तरह के मुंहासे नॉर्मल पिंपल्स या सूजन वाले मुंहासों से अलग होते हैं। जिनको कॉमेडोनल एक्ने भी कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें: मौसम बदलते ही स्किन ड्राई क्यों होने लगती है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

why do small bumps keep appearing on the forehead  1why do small bumps keep appearing on the forehead 1

पसीना और गर्मी के कारण होती है परेशानी

गर्म मौसम में माथे पर पसीना ज्यादा आना नॉर्मल है। अगर पसीना स्किन पर लंबे समय तक बना रहता है, तो स्किन पर मौजूद ऑयल और दूसरी चीजों के साथ मिलकर परेशानी बढ़ा सकता है। खासकर लंबे समय तक गर्म और नम वातावरण में रहने पर कुछ लोगों को माथे पर छोटे दाने ज्यादा दिखाई दे सकते हैं।

टोपी, हेलमेट या हेडबैंड का लंबे समय तक इस्तेमाल भी माथे के आसपास पसीना जमा हो सकता है और त्वचा पर रगड़ लग सकती है। इसलिए ऐसी चीजों का इस्तेमाल करने के बाद स्किन को साफ रखना जरूरी हो जाता है।

बालों के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल संभल कर करें

डॉ. सुनील कुमार के अनुसार, कई बार बालों के प्रोडक्ट्स पर खास ध्यान देने की जरूरत है। हेयर ऑयल, हेयर सीरम, कंडीशनिंग प्रोडक्ट्स या स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स, जो माथे की स्किन के संपर्क में आते हैं, वे स्किन पर लग सकते हैं और ये छोटे दानों का कारण बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सुबह उठते ही चेहरे पर सूजन दिखती है? डॉक्टर से जानें 3 कारण

ज्यादा स्किनकेयर के कारण

डॉ. सुनील कुमार के अनुसार, नई-नई स्किनकेयर के प्रोडक्ट्स का लगातार इस्तेमाल करना या एक साथ कई एक्टिव प्रोडक्ट लगाना हर त्वचा के लिए सही नहीं होता है। बहुत ज्यादा एक्सफोलिएशन या कई मजबूत एक्टिव इंग्रीडिएंट्स का एक साथ इस्तेमाल स्किन के नेचुरल बैरियर पर असर डाल सकता है। इसके कारण जलन या छोटे दानों जैसी समस्या हो सकती हैं।

इसलिए त्वचा की जरूरत के अनुसार सीमित और आसान रूटीन रखना बेहतर होता है। किसी नए प्रोडक्ट को शामिल करने के बाद अगर त्वचा में अचानक बदलाव दिखाई दे, तो उस पर ध्यान देना जरूरी है।

क्या माथे के दाने फंगल एक्ने हो सकते हैं?

डॉ. सुनील कुमार के अनुसार, एक और संभावना मैलासेजिया फॉलिकुलिटिस (Malassezia folliculitis) है, जिसे कभी-कभी फंगल एक्ने भी कहा जाता है। यह कई छोटे, एक जैसे और खुजली वाले दानों के रूप में दिखाई दे सकता है, खासकर तब जब त्वचा पसीने से तर हो या नमी वाले माहौल में हो। यह एक्ने जैसा दिख सकता है, लेकिन इसके इलाज का तरीका अलग होता है।

छोटे दानों से बचने के लिए क्या करें?

डॉ. सुनील का कहना है, सबसे पहले चेहरे को किसी हल्के क्लींजर से साफ करें और त्वचा के लिए नॉन-कॉमेडोजेनिक स्किनकेयर प्रोडक्ट्स चुनें। इसके अलावा, माथे पर बहुत भारी क्रीम, तेल या ऐसे हेयर प्रोडक्ट लगाने से बचें जो त्वचा को चिपचिपा बनाते हों।

डॉ. सुनील आगे बताते हैं, अगर समस्या बंद पोर्स से जुड़ी है, तो सैलिसिलिक एसिड वाला प्रोडक्ट्स कुछ लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जबकि अगर कॉमेडोनल एक्ने बने रहते है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट 'टॉपिकल रेटिनॉइड' की सलाह दे सकते हैं। ध्यान रहे, सेंसिटिव स्किन में इसका इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए। बार-बार अलग-अलग उपाय को आजमाने के बजाय एक आसान रूटीन बनाए रखना ज्यादा बेहतर है।

सबसे जरूरी बात यह है कि दानों को दबाएं या बार-बार छुएं नहीं। ऐसा करने से त्वचा में सूजन बढ़ सकती है और बाद में दाग या निशान (पोस्ट-इंफ्लेमेटरी मार्क्स) बनने की संभावना हो सकती है।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

अगर सही रूटीन के बाद भी दाने बने रहते हैं, उनमें खुजली या सूजन होती है या वे आम एक्ने जैसे नहीं दिखते हैं, तो तुरंत डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें। वे उनकी जांच कर सकते हैं और पता लगा सकते हैं कि कही इस समस्या का कारण एक्ने, फॉलिकुलिटिस, जलन या त्वचा की कोई और समस्या तो नहीं है।

निष्कर्ष

माथे पर बार-बार छोटे दाने निकलने के पीछे एक ही कारण नहीं होता है। त्वचा में ऑयल ज्यादा होने, बंद पोर्स, पसीना, बालों के प्रोडक्ट्स, गलत स्किनकेयर या कुछ प्रकार की फॉलिकुलाइटिस इसके कारण हो सकते हैं। ऐसे में हर दाने को एक जैसा समझकर इलाज करना सही नहीं है। नियमित रूप से हल्की सफाई, सही स्किनकेयर और ट्रिगर करने वाली चीजों से बचाव शुरुआती स्तर पर मदद कर सकता है। अगर समस्या बनी रहती है या दाने खुजलीदार और सूजन वाले हैं, तो तुरंत डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • माथे पर छोटे-छोटे दाने होने के क्या कारण हैं?

    माथे पर छोटे-छोटे दाने होने की समस्या चेहरे पर एक्स्ट्रा सीबम प्रोडक्शन होने, डैंड्रफ, हार्मोन्स के असंतुलित होने, गंदगी होने, पसीना आने और स्ट्रेस के कारण हो सकती है।
  • माथे के दानों को कम करने के लिए क्या करें?

    माथे के दानों को कम करने के लिए नियमित रूप से सही स्किनकेयर को अपनाना जरूरी है। इसके लिए माइल्ड क्लींजर से चेहरा धोएं, बालों को साफ रखें, चेहरे पर बार-बार हाथ न लगाएं और तेल वाले हेयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचें।

Read Next

→ मौसम बदलते ही स्किन ड्राई क्यों होने लगती है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 23, 2026 17:38 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Aug 23, 2026 17:38 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Sunil Kumar Prabhu