चेहरे की त्वचा में अचानक से छोटे-छोटे उभार या दाने दिखाई देना आम बात है। कई बार लोगों को माथे, गाल, नाक, ठुड्डी या पीठ पर अचानक से दाने नजर आने लगते हैं। कुछ दाने बिना किसी दर्द के होते हैं, जबकि कुछ दानों में खुजली, रेडनेस या जलन की समस्या भी हो सकती है। आइए इस बारे में Dr. Sunil Kumar Prabhu, Consultant dermatologist and Aesthetic Physician, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें।
त्वचा पर अचानक से छोटे बम्प्स क्यों दिखते हैं?
डॉ. सुनील कुमार प्रभु के अनुसार, चेहरे पर छोटे दाने कई अलग-अलग कारणों से हो सकते हैं और दानों का रूप अक्सर उनके कारण के बारे में संकेत देता है। पोर्स के बंद होने, मुंहासे, पसीना, नमी, रगड़, कॉस्मेटिक्स और फॉलिकुलिटिस जैसे कई कारणों से ये समस्याएं हो सकती हैं।
1. पोर्स के बंद होने की समस्या
त्वचा पर छोटे लाल दाने आने की समस्या का सबसे आम है पोर्स का बंद होना। जब एक्स्ट्रा सीबम, डेड स्किन सेल्स और अन्य चीजें बालों के फॉलिकल्स (hair follicle) के अंदर जमा हो जाते हैं, तो वे कॉमेडोन (comedones) बना सकते हैं, जो त्वचा के रंग के या सफेद छोटे दानों के रूप में दिखाई दे सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: बार-बार स्किन पर दाने निकलना किस दोष के बिगड़ने का संकेत? आयुर्वेदाचार्य से जानें
2. हार्मोन्स और मुंहासों की समस्या
मुंहासे (acne) चेहरे पर छोटे दानों का एक और आम कारण है। शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण स्किन में ऑयल के प्रोडक्शन को बढ़ा सकते हैं और पोर्स के बंद होने की संभावना बढ़ा सकते हैं।
why do small bumps suddenly appear on the skin 01
3. मिलिया की समस्या
हालांकि, हर छोटा दाना मुंहासा नहीं होता है। मिलिया (milia) छोटे, सख्त, सफेद दाने होते हैं, जो त्वचा की सतह के नीचे केराटिन के फंसने से बनते हैं। वे आमतौर पर आंखों और गालों के आसपास दिखाई देते हैं और आमतौर पर नुकसानदायक नहीं होते हैं।
4. फॉलिकुलिटिस के कारण
फॉलिकुलिटिस (folliculitis), जो बालों के रोम की सूजन है, छोटे लाल या मवाद भरे दानों के गुच्छे को बढ़ावा दे सकता है और कभी-कभी ये बैक्टीरिया या यीस्ट से जुड़ा हो सकता है।
5. पसीना या स्किन से जुड़ी आदतें
गर्मी या ज्यादा पसीने के कारण भी स्किन पर छोटे दानें की समस्या को बढ़ा सकते हैं। कई बार पसीना, नमी, रगड़ और कुछ कॉस्मेटिक्स या स्किनकेयर प्रोडक्ट्स भी दानें निकलने का कारण बन सकते हैं। मास्क, हेलमेट या बहुत टाइट कपड़ों के कारण त्वचा पर फ्रिक्शन और पसीना दोनों बढ़ सकते हैं। ऐसी परिस्थितियों में कुछ लोगों को छोटे-छोटे दाने या मुंहासे ज्यादा दिखाई दे सकते हैं।
Cleveland Clinic के अनुसार, जब पसीना त्वचा की सतह के नीचे फंस जाता है, तो ऐसी स्थिति बनती है। इसमें त्वचा पर छोटे-छोटे दाने या उभार महसूस हो सकते हैं, जिनमें खुजली या चुभन होती है।
इसे भी पढ़ें: धूप में रहने से चेहरे पर हो गए हैं छोटे-छोटे दाने, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, दूर होगी समस्या
6. नए स्किनकेयर प्रोडक्ट से भी हो सकती है समस्या
कई बार किसी नई फेस क्रीम, मेकअप या स्किनकेयर प्रोडक्ट या कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल शुरू करने के बाद त्वचा पर छोटे-छोटे दाने दिखाई देने लगते हैं। इसका कारण त्वचा में जलन, एलर्जी या किसी ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल हो सकता है, जो त्वचा के लिए बहुत भारी (occlusive) हो।
अगर किसी नए उत्पाद के बाद दानों के साथ खुजली, जलन, रेडनेस या सूजन भी शुरू हो जाए, तो यह नॉर्मल मुंहासों के बजाय जलन या एलर्जी की प्रतिक्रिया हो सकती है।
दानों को दबाने से बचें
डॉ. सुनील कुमार प्रभु आगे बताते हैं, चेहरे पर अचानक दाने आने के बाद उन्हें बार-बार छूने, दबाने या खुजाने से समस्या बढ़ सकती है। इससे त्वचा में सूजन बढ़ सकती है और इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है। इसके अलावा, त्वचा पर बाद में काले निशान या दाग पड़ने की संभावना भी रहती है।
त्वचा की देखभाल कैसे करें?
डॉ. सुनील बताते हैं, स्किन को हेल्दी रखने और इन दानों की समस्या से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
- चेहरे को बहुत ज्यादा रगड़कर साफ करने के बजाय माइल्ड क्लींजर से साफ करना बेहतर होता है।
- त्वचा की जरूरत के अनुसार नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।
- दिन के समय सनस्क्रीन लगाएं। इससे स्किन बैरियर को स्वस्थ रखने मे मदद मिलती है।
अगर किसी नए प्रोडक्ट के इस्तेमाल के बाद समस्या शुरू हुई है, तो इससे जुड़ी समस्या से बचने के लिए डर्मेटलॉजिस्ट से सलाह लें।
डॉक्टर से सलाह कब लें?
अगर छोटे-छोटे दाने कई हफ्तों तक बने रहें, तेजी से फैलने लगें, दर्द होने लगे, उनमें मवाद दिखाई दे या समस्या बार-बार वापस आए, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से जांच करवानी चाहिए। दानों के साथ तेज खुजली, जलन, रेडनेस या सूजन होने पर भी डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो सकता है। सही पहचान जरूरी है क्योंकि मुंहासे, मिलिया, फॉलिकुलिटिस और एलर्जी की प्रतिक्रिया के इलाज काफी अलग हो सकते हैं।
निष्कर्ष
चेहरे पर अचानक छोटे-छोटे दाने निकलना हमेशा मुंहासों का संकेत नहीं होता है। कई बार छोटे दाने निकलना बंद पोर्स, हार्मोनल बदलाव, पसीना, फ्रिक्शन, मिलिया, फॉलिकुलाइटिस या किसी स्किनकेयर प्रोडक्ट से हुई प्रतिक्रिया के कारण हो सकते हैं। दानों को दबाने या खुजाने से बचना चाहिए और समस्या लंबे समय तक बनी रहने या बढ़ने लगे तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेनी चाहिए। सही कारण की पहचान होने के बाद ही सही देखभाल या इलाज किया जा सकता है। स्किन को हेल्दी रखने के लिए हेल्दी स्किनकेयर रूटीन को फॉलो करें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
स्किन को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?
स्किन को स्वस्थ रखने के लिए स्किन की साफ-सफाई का ध्यान रखें, सनस्क्रीन लगाएं, धूप में रहने से बचें, हेल्दी डाइट लें, पर्याप्त पानी पिएं, अच्छी नींद लें और स्ट्रेस कम करें।हेल्दी स्किन के लिए क्या खाना चाहिए?
स्किन को हेल्दी रखने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन सी, ई और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर बैलेंस डाइट लें, पर्याप्त पानी पिएं, जंक फूड्स को खाने से बचें, अधिक चीनी खाने से बचें, प्रोसेस्ड फूड्स और तला-भुना खाना खाने से बचें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 29, 2026 23:59 IST
Modified By : Priyanka Sharma Aug 29, 2026 23:59 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Sunil Kumar Prabhu
