स्किन को हेल्दी रखने के लिए अक्सर हम कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में स्किन फास्टिंग के द्वारा हम स्किन को कुछ समय के लिए उन प्रोडक्ट्स से आराम दिला सकते हैं, जो स्किन को सांस लेने का समय देते हैं। स्किन फास्टिंग एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कुछ समय के लिए स्किन पर इस्तेमाल होने वाले स्किनकेयर प्रोडक्ट्स की संख्या कम कर दी जाती है या उन्हें पूरी तरह इस्तेमाल करना बंद कर दिया जाता है। इसका उद्देश्य स्किन को नेचुरल तरीके से संतुलित होने का मौका देना है। इसलिए, आइए Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD - Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi से जानते हैं कि स्किन फास्टिंग के क्या फायदे होते हैं?
स्वस्थ त्वचा के लिए स्किन फास्टिंग के फायदे
डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार स्किन फास्टिंग करने से आपकी स्किन को कई तरह से फायदे मिल सकते हैं, जैसे-
1. स्किन की नेचुरल बैरियर मजबूत होती है
स्किन पर लगातार कई तरह के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से स्किन बैरियर कमजोर हो सकता है। स्किन फास्टिंग करने से स्किन की सुरक्षा प्रणाली को दोबारा ठीक करने का समय मिल पाता है।
इसे भी पढ़ें: डाइट में शामिल करें ये 5 भारतीय रेटिनॉल से भरपूर फूड्स, स्किन करेगी ग्लो
2. जलन और सेंसिटिविटी कम होती है
कई बार स्किन पर अलग-अलग एक्टिव इंग्रीडिएंट्स के ज्यादा इस्तेमाल से स्किन पर रेडनेस, खुजली या जलन की समस्या हो सकती है। स्किन फास्टिंग इन समस्याओं को कम करने में मदद कर सकती है।

3. त्वचा के नेचुरल ऑयल का संतुलन
स्किन पर बार-बार क्लींजर और अन्य प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से स्किन के नेचुरल ऑयल प्रभावित हो सकते हैं। स्किन फास्टिंग त्वचा को अपनी नेचुरल मॉइश्चराइजिंग सिस्टम को संतुलित करने का काम करती है।
4. प्रोडक्ट ओवरलोड से राहत
कई लोग एक साथ स्किन पर बहुत सारे सीरम, क्रीम और ट्रीटमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं। इससे स्किन पर ब्रेकआउट्स की समस्या बढ़ सकती है। स्किन फास्टिंग करने से स्किन को आराम देने का एक बेहतरीन समय हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: प्राकृतिक निखार और खूबसूरत त्वचा के लिए आज से डालें ये 5 आदत, 14 दिन में दिखेगा असर
5. स्किन की जरूरत समझने में मददगार
जब हम कुछ समय तक स्किन पर कम स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो यह समझना आसान हो जाता है कि आपकी स्किन को सच में किस चीज की जरूरत होती है और कौन-से प्रोडक्ट्स आपके लिए फायदेमंद होते हैं।
निष्कर्ष
डॉ. चांदनी जैन गुप्ता का कहना है कि स्किन फास्टिंग स्किन को रिपेयर होने और हेल्दी रखने का एक बेहतरीन तरीका है। ध्यान रहे, अगर आप एक्ने, रोसैसिया या किसी स्किन डिजीज के लिए डॉक्टर की सलाह पर किसी तरह का दवा या क्रीम का इस्तेमाल कर रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह के बिना स्किन फास्टिंग शुरू नहीं करना चाहिए।
Image Credit: Freepik
FAQ
स्किन फास्टिंग कैसे करें?
स्किन फास्टिंग करने के दौरान स्किन को डिटॉक्स किया जाता है। इसलिए, इसे करने के लिए कुछ समय के लिए स्किन पर केमिकल-बेस्ड स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बंद या कम कर देना चाहिए।रात में चेहरे पर क्या लगाकर सोना चाहिए?
सोने से पहले चेहरे को माइल्ड फेस वॉश से साफ करना चाहिए और इसके बाद स्किन को नमी देने और रिपेयर करने के लिए स्किन टाइप के अनुसार एलोवेरा, विटामिन सी सीरम या कोई अच्छी नाइट क्रीम लगाना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 11, 2026 11:49 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Jun 11, 2026 11:49 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta