क्या आपने कभी नया फेस सीरम, मॉइश्चराइजर, फेस वॉश या सनस्क्रीन लगाया और कुछ ही सेकंड में स्किन पर जलन, चुभन या गर्माहट महसूस होने लगी? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं। आजकल सोशल मीडिया पर लोगों को देखकर अलग-अलग तरह के स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है, लेकिन इनके साथ स्किन पर जलन और इरिटेशन की शिकायतें भी बढ़ रही हैं। कई लोग इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि कुछ लोग इसे स्किन एलर्जी समझ लेते हैं। यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, सही स्किनकेयर सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स चुनने से नहीं, बल्कि अपनी स्किन की जरूरतों को समझने और सही तरीके से उनका इस्तेमाल करने से मिलता है। आइए जानते हैं कि स्किनकेयर प्रोडक्ट लगाने के बाद स्किन में जलन क्यों होती है, इससे कैसे बचा जा सकता है और कब बिना डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो जाता है।
स्किनकेयर प्रोडक्ट लगाने के बाद जलन होने के कारण
डॉ. पद्मजा बताती हैं, ''स्किन पर जलन के कई कारण हो सकते हैं और सबसे सामान्य कारण है स्किन बैरियर का कमजोर होना। स्किन की बाहरी परत शरीर को बाहरी नुकसान से बचाती है। जब यह परत कमजोर हो जाती है, तो कोई भी एक्टिव इंग्रीडिएंट स्किन में ज्यादा तेजी से प्रवेश कर सकता है, जिससे जलन और चुभन महसूस हो सकती है।
- इसके अलावा ग्लाइकोलिक एसिड, सैलिसिलिक एसिड, विटामिन C, रेटिनॉल और AHA-BHA जैसे एक्टिव इंग्रीडिएंट्स शुरुआत में कुछ लोगों में हल्की जलन पैदा कर सकते हैं।
- अगर यह जलन कुछ मिनटों में खत्म हो जाए और स्किन पर कोई अन्य गंभीर लक्षण न हों, तो कई बार यह सामान्य रिएक्शन हो सकता है।
- डॉ. पद्मजा बताती हैं कि अक्सर लोग हल्की चुभन को भी स्किन एलर्जी समझ लेते हैं लेकिन इरिटेशन और एलर्जी में अंतर होता है।
- इरिटेशन में हल्की जलन, खिंचाव या लालिमा हो सकती है, जबकि एलर्जी में तेज खुजली, सूजन, दाने, फफोले या स्किन पर चकत्ते दिखाई दे सकते हैं।
- यदि समस्या हर बार उसी प्रोडक्ट के इस्तेमाल पर हो रही है, तो एलर्जी की संभावना हो सकती है।

जलन से बचने के लिए क्या करें?
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा सलाह देती हैं कि किसी भी नए स्किनकेयर प्रोडक्ट को सीधे पूरे चेहरे पर लगाने की बजाय पहले पैच टेस्ट करें। इसके लिए प्रोडक्ट को कान के पीछे या हाथ के अंदरूनी हिस्से पर 24-48 घंटे तक लगाकर देखें।
इसे भी पढ़ें: क्या आपको भी होती है अक्सर त्वचा में जलन? जानें इसके 7 कारण
- एक समय में केवल एक नया प्रोडक्ट शुरू करें ताकि अगर कोई समस्या हो, तो उसका कारण आसानी से पता चल सके।
- अपनी स्किन टाइप के अनुसार प्रोडक्ट चुनें और मॉइश्चराइजर का नियमित इस्तेमाल करें, ताकि स्किन बैरियर मजबूत बना रहे।
- दिन में सनस्क्रीन लगाना भी जरूरी है, क्योंकि कमजोर स्किन बैरियर धूप से जल्दी प्रभावित हो सकता है।

कब तुरंत बंद कर दें प्रोडक्ट का इस्तेमाल?
डॉ. पद्मजा के अनुसार, यदि किसी प्रोडक्ट को लगाने के बाद कुछ खास लक्षण दिखाई दें, तो उसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर देना चाहिए-
- तेज और लगातार जलन या दर्द होना
- स्किन पर सूजन या लाल चकत्ते आना
- फफोले या पानी वाले दाने बनना
- चेहरे, आंखों या होंठों में सूजन
- स्किन छिलने लगना
ऐसे लक्षण दिखाई देने पर बिना देरी किए डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करें।
डॉक्टर की सलाह
डॉक्टर पद्मजा बताती हैं कि अगर हल्की जलन महसूस हो रही है, तो सबसे पहले उस प्रोडक्ट को धोकर हटा दें और कुछ दिनों तक केवल हल्का क्लींजर, मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। इस दौरान स्क्रब, एक्सफोलिएंट और तेज एक्टिव इंग्रीडिएंट्स वाले प्रोडक्ट्स से बचें। यदि जलन 12 घंटे से ज्यादा बनी रहे या बढ़ने लगे, तो डॉक्टर की सलाह लें।
निष्कर्ष
स्किनकेयर प्रोडक्ट लगाने के बाद होने वाली हर जलन एलर्जी नहीं होती, लेकिन इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज करना भी सही नहीं है। कई बार यह स्किन बैरियर कमजोर होने, एक्टिव इंग्रीडिएंट्स या गलत तरीके से प्रोडक्ट इस्तेमाल करने की वजह से हो सकती है। इसलिए नए प्रोडक्ट का हमेशा पैच टेस्ट करें, एक साथ कई एक्टिव्स का इस्तेमाल करने से बचें और अपनी स्किन के संकेतों को समझें। अगर जलन के साथ सूजन, रैशेज, फफोले या लगातार दर्द हो, तो प्रोडक्ट का इस्तेमाल तुरंत बंद करें और डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।
All Image Credit- magnific
FAQ
क्या मेकअप से स्किन में जलन हो सकती है?
कुछ फाउंडेशन, प्राइमर, कंसीलर या अन्य कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में मौजूद इंग्रीडिएंट्स सेंसिटिव स्किन में जलन पैदा कर सकते हैं।क्या जलन होने पर बर्फ लगाना सही है?
तेज जलन होने पर सीधे बर्फ लगाने की बजाय स्किन को ठंडे पानी से धोना और डॉक्टर की सलाह के अनुसार देखभाल करना बेहतर माना जाता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 30, 2026 22:21 IST
Modified By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Dr Padmaja Jul 30, 2026 22:21 IST
Published By : Akanksha Tiwari