क्या आपको स्किन पर नया फेस वॉश, क्रीम, सीरम या मेकअप लगाते ही जलन, लालिमा या खुजली शुरू हो जाती है? अगर हां, तो सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि यह सेंसिटिव स्किन है या स्किन एलर्जी। अक्सर लोग इन दोनों समस्याओं को एक ही समझ लेते हैं, जबकि इनके कारण, लक्षण और इलाज पूरी तरह अलग हो सकते हैं। यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, अगर बार-बार स्किन पर जलन, खुजली, लालिमा या रैशेज हो रहे हैं, तो केवल घरेलू उपायों को अपनाने के बजाय सही कारण जानना जरूरी है। समय पर पहचान होने से न केवल सही इलाज मिल सकता है, बल्कि भविष्य में स्किन को होने वाले नुकसान से भी बचा जा सकता है। आइए जानते हैं कि सेंसिटिव स्किन और स्किन एलर्जी में क्या अंतर है, दोनों के लक्षण कैसे अलग होते हैं और किन संकेतों को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
सेंसिटिव स्किन Vs स्किन एलर्जी
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा बताती हैं कि सेंसिटिव स्किन कोई बीमारी नहीं, बल्कि स्किन की एक ऐसी स्थिति है जिसमें स्किन सामान्य लोगों की तुलना में बाहरी चीजों पर जल्दी रिएक्शन देती है। मौसम बदलना, धूप, प्रदूषण, तेज खुशबू वाले कॉस्मेटिक्स, साबुन या स्किनकेयर प्रोडक्ट लगाने के बाद जलन, चुभन या लालिमा महसूस हो सकती है।
वहीं स्किन एलर्जी किसी खास पदार्थ के कारण होती है। एलर्जी होने पर हर बार उसी एलर्जन के संपर्क में आने पर समस्या दोबारा हो सकती है। इसमें खुजली, सूजन और रैशेज ज्यादा स्पष्ट होते हैं और कई बार दवा की जरूरत भी पड़ती है।
| लक्षण | सेंसिटिव स्किन (Sensitive Skin) | स्किन एलर्जी (Skin Allergy) |
| यह क्या है? | यह कोई बीमारी नहीं, बल्कि स्किन की एक ऐसी स्थिति है जिसमें स्किन बैरियर कमजोर होता है। | यह तब होती है जब इम्यून सिस्टम किसी खास पदार्थ यानी एलर्जन के खिलाफ रिएक्शन देता है। |
| कारण | मौसम में बदलाव, धूप, प्रदूषण, साबुन, तेज खुशबू वाले कॉस्मेटिक्स या हार्श प्रोडक्ट्स। | हेयर डाई, परफ्यूम, लेटेक्स, दवाइयां या कॉस्मेटिक में मौजूद कोई खास तत्व। |
| मुख्य लक्षण | स्किन पर हल्की जलन, चुभन या लालिमा होना। | तेज खुजली, सूजन, लाल चकत्ते, छोटे दाने या फफोले यानी छाले पड़ना। |
| गंभीरता और समय | इसके लक्षण आमतौर पर हल्के होते हैं और कुछ ही समय में अपने आप कम हो जाते हैं। | लक्षण ज्यादा स्पष्ट व गंभीर हो सकते हैं। कई बार सांस लेने में तकलीफ भी हो सकती है। |
| इलाज की जरूरत | हार्श प्रोडक्ट्स से बचकर और सही स्किनकेयर चुनकर इसे संभाला जा सकता है। | इसमें तुरंत डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करने और दवाओं की जरूरत पड़ सकती है। |
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा कहती हैं कि हर बार स्किन में हल्की जलन या चुभन होना एलर्जी नहीं होती। विटामिन C, रेटिनॉल, AHA या BHA जैसे एक्टिव इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल शुरू करने पर शुरुआती समय में थोड़ी चुभन महसूस होना सामान्य है लेकिन यदि जलन के साथ स्किन पर सूजन, छाले या तेज खुजली हो, तो यह एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है। ऐसे में प्रोडक्ट का इस्तेमाल तुरंत बंद करें और डॉक्टर से सलाह लें।

स्किन एलर्जी दूर करने का नेचुरल तरीका
Study

डॉक्टर की सलाह
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा सलाह देती हैं कि अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो नए स्किनकेयर या मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- बिना जरूरत बार-बार प्रोडक्ट बदलने से बचें। खुशबू और अल्कोहल वाले प्रोडक्ट्स का सीमित इस्तेमाल करें।
- स्किन को मॉइश्चराइज रखें और रोजाना अपनी स्किन टाइप के अनुसार सनस्क्रीन लगाएं।
- अगर किसी प्रोडक्ट से लगातार परेशानी हो रही है, तो उसे तुरंत बंद कर दें और एक्सपर्ट से सलाह लें।
इसे भी पढ़ें: सेंसिटिव स्किन की देखभाल कैसे करें? डॉक्टर से जानें सुरक्षित और आसान स्किन केयर रूटीन
निष्कर्ष
सेंसिटिव स्किन और स्किन एलर्जी दिखने में एक जैसी लग सकती हैं, लेकिन दोनों की वजह और इलाज अलग-अलग होते हैं। सेंसिटिव स्किन में स्किन बाहरी चीजों पर जल्दी रिएक्शन देती है, जबकि स्किन एलर्जी शरीर के इम्यून सिस्टम का रिएक्शन होता है। इसलिए हर लालिमा या जलन को एलर्जी मान लेना सही नहीं है। अपनी स्किन के संकेतों को समझें, बिना सलाह के नए प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें और लगातार परेशानी होने पर डर्मेटोलॉजिस्ट से चेकअप कराएं। सही पहचान और उचित स्किनकेयर से स्किन को लंबे समय तक हेल्दी रखा जा सकता है।
All Image Credit- magnific
FAQ
क्या स्किन एलर्जी अपने आप ठीक हो सकती है?
हल्की एलर्जी कभी-कभी एलर्जन से दूर रहने पर ठीक हो सकती है, लेकिन बार-बार या गंभीर एलर्जी होने पर डॉक्टर से इलाज कराना जरूरी होता है।क्या सेंसिटिव स्किन वाले लोग मेकअप कर सकते हैं?
सेंसिटिव स्किन वाले लोग मेकअप कर सकते हैं, लेकिन उन्हें फ्रेगरेंस-फ्री और स्किन के अनुकूल प्रोडक्ट्स चुनने चाहिए। नया प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना सही होता है।क्या स्किन एलर्जी की पहचान के लिए कोई टेस्ट होता है?
डर्मेटोलॉजिस्ट जरूरत पड़ने पर पैच टेस्ट, स्किन प्रिक टेस्ट और ब्लड टेस्ट की सलाह दे सकते हैं, जिससे एलर्जी पैदा करने वाले पदार्थ की पहचान की जा सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 30, 2026 22:12 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Dr Padmaja