जब स्किन किसी भी तरह के प्रोडक्ट के प्रति बहुत तेजी से प्रतिक्रिया करती है, तो उसे ही हम सेंसिटिव स्किन कहते हैं। सेंसिटिव स्किन की केयर करना काफी मुश्किल होता है, क्योंकि इस तरह की त्वचा पर क्या लगाएं और क्या नहीं, यह कश्मकश हमेशा बनी रहती है। अगर आपकी स्किन भी सेंसिटिव है और अक्सर कील-मुंहासे की समस्या बनी रहती है, तो परेशान न हों। यहां हम आपको सेंसिटिव स्किन की केयर करने से जुड़ी आसान स्किन केयर रूटीन बता रहे हैं। इस बारे में जानने के लिए हमने राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की।
सेंसिटिव स्किन के लिए स्किन केयर रूटीन- Sensitive Skincare Routine
-1784719732167.jpg)
सुबह के समय
क्लींज करेंः सेंसिटिव स्किन की स्पेशल केयर करने की जरूरत होती है। सुबह नींद से उठने के तुरंत बाद चेहरे को सादे गुनगुने पानी से वॉश करें। आप चाहें, तो माइल्ड क्लींजर से भी स्किन को वॉश कर सकते हैं। इससे त्वचा का अतिरिक्त तेल साफ हो जाता है। साल 2011 में Indian Journal of Dermatology में प्रकाशित एक समीक्षा लेख के अनुसार, सेंसिटिव स्किन के लिए सही क्लींजर का चयन बहुत महत्वपूर्ण होता है। लिपिड-फ्री क्लींजर त्वचा की प्राकृतिक प्रोटेक्टिव लेयर और नमी को बनाए रखते हैं तथा त्वचा में हो रही जलन को कम करते हैं।
मॉइश्चराइजर करेंः Clinical Medicine & Research में प्रकाशित मेडिकल रिव्यू आर्टिकल के अनुसार, मॉइश्चराइजर त्वचा की नमी बनाए रखता है, सूजन और खुजली को कम करता है और त्वचा की प्रोटेक्टिव लेयर को तेजी से ठीक करने में भी मदद करता है। इस लिहाज से देखा जाए, तो सेंसिटिव स्किन वालों को अपनी त्वचा साफ करने के बाद लाइटवेट मॉइश्चराइजरर अप्लाई करें। साथ ही, ध्यान रखें कि वह फ्रेग्रेंस फ्री हो और वह सेरामाइड्स और हाइलूरोनिक एसिड युक्त हो। इससे त्वचा में नमी लॉक होती है और ड्राईनेस की समस्या दूर हो जाती है।
सनस्क्रीन लगाएंः सुबह फेस वॉश और मॉइश्चराइजर करने के बाद चेहरे पर सनस्क्रीन लगाना न भूलें। सेंसिटिव स्किन के लिए यह सबसे उपयोगी स्टेप होता है। सनस्क्रीन में जिंक ऑक्साइड और टाइटेनियम डाइऑक्साइड जैसे तत्व होते हैं, जो त्वचा को लाभ पहुंचाते हैं और सूरज की अल्ट्रा वायलेट रेज से आपकी सुरक्षा करते हैं। StatPearls (NCBI Bookshelf) पर प्रकाशित एक मेडिकल अध्याय भी इस बात की पुष्टि करता है कि सनस्क्रीन लगाने से यूवी किरणों से होने वाली झुर्रियां, सनबर्न और त्वचा के कैंसर को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है। सेंसिटिव स्किन वालों के लिए भी यह कारगर है।
इसे भी पढ़ें: क्या आपको भी बार-बार होती है खुजली? जानें इसके कारण और कब डॉक्टर को दिखाना है जरूरी
रात के समय
-1784720013933.jpg)
सुबह की ही तरह, रात को सोने से पहले भी सेंसिटिव स्किन की स्पेशल केयर की जानी चाहिए। अगर आप केयर नहीं करते हैं, तो स्किन में ड्राईनेस या पिंपल जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए, जरूरी है कि आप रात के समय भी स्किन केयर रूटीन अप्लाई करें, जैसे-
फेस वॉश करेंः रात में सोने से पहले सेंसिटिव स्किन को क्लींज करना जरूरी हो जाता है। असल में, दिन भर में चेहरे पर धूल-मिट्टी के कण चिपक जाते हैं और प्रदूषण की मार झेलते हैं। इससे त्वचा की रंगत फीकी पड़ती है। इस तरह की परेशानियों से बचने के लिए आवश्यक है कि चेहरे को जेंटल क्लींजर से साफ करें।
मॉइश्चराइजर करेंः सुबह की ही तरह, रात के समय भी फेस वॉश करने के बाद स्किन को मॉइश्चराइजर करना जरूरी होता है। असल में, नींद में त्वचा खुद को रिपेयर करती है। ऐसे में रात को मॉइश्चराइजर करके सोने से त्वचा की प्रोटेक्टिव लेयर बेहतर होती है और स्किन से जुड़ी समस्याओं में भी कमी आती है।
इसे भी पढ़ें: स्किन पर ये 7 लक्षण हो सकते हैं समय से पहले बुढ़ापे के संकेत, न करें नजरअंदाज
सेंसिटिव स्किन की केयर करते वक्त क्या न करें
- स्किन को बार-बार धोने से बचें।
- सेंसिटिव स्किन पर एसेंशियल ऑयल, जैसे पेपरमिंट और सिट्रस ऑयल न लगाएं।
- स्किन को बार-बार एक्सफोलिएट करने से बचें। इससे सेंसिटिव स्किन ज्यादा ड्राई हो सकती है।
- स्किन एक्सफोलिएट करने के लिए साधारण एक्सफोलिएंट का इस्तेमाल करें।
- सेंसिटिव स्किन पर किसी भी तरह की प्रोडक्ट यूज करने से पहले पैच टेस्ट जरूर लें।
- जब त्वचा संवेदनशील हो, तो बहुत ज्यादा गर्म पानी से चेहरा धोने से बचें।
- त्वचा पर बहुत तरह-तरह के प्रोडक्ट का उपयोग करने से बचें।
डाॅक्टर की सलाह
सेंसिटिव स्किन की केयर करने के लिए सिर्फ स्किन केयर रूटीन फॉलो करना काफी नहीं होता है। जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव है, उन्हें नियमित रूप से इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि घर से बाहर निकलते वक्त हमेशा अपनी त्वचा को कवर करें। सूरज की अल्ट्रा वायलेट रेज सेंसिटिव स्किन को अधिक नुकसान पहुंचाती है। इसके अलावा, जो भी सनस्क्रीन चेहरे पर लगाएं, एक बार पैच टेस्ट लेना न भूलें। अगर कोई सनस्क्रीन सूट न करे, तो उसे दोबारा न लगाएं। बेहतर होगा कि आप डाॅक्टर द्वारा परामर्श में दी गई सनस्क्रीन अप्लाई करें।
इसे भी पढ़ें: स्किन पर समय से पहले दिख रहे हैं एजिंग के संकेत? वजह हो सकती हैं आपकी ये लाइफस्टाइल गलतियां
निष्कर्ष
अक्सर लोगों को लगता है कि सेंसिटिव स्किन की केयर करना काफी मुश्किल होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो परेशान न हों। इस लेख में ऊपर बताए गए टिप्स को अपना सकते हैं। हां, इसके बावजूद त्वचा में जलन या खुजली जैसी समस्या बनी रहती है या बार-बार एक्ने निकल आते हैं, तो इसे इग्नोर न करें। घर में त्वचा की देखभाल करने के साथ-साथ आप डाॅक्टर से भी संपर्क करें और अपना प्राॅपर ट्रीटमेंट करवाएं।
All Image Credit: Freepik
FAQ
क्या सेंसिटिव स्किन पर घरेलू नुस्खे लगाना सेफ है?
अगर स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है, तो बेहतर है कि खुद से कोई भी नुस्खा अपनी त्वचा पर अप्लाई न करें। इस संबंध में एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर होता है।चेहरे पर नए प्रोडक्ट का पैच टेस्ट करने का सही तरीका क्या है?
नए प्रोडक्ट को कम मात्रा में लें और अपनी कोहनी के अंदरूनी हिस्से या हाथ के पिछले हिस्से पर लगाएं और 24 से 48 घंटों तक इंतजार करें। अगर उस हिस्से में रेडनेस, खुजली, जलन या दाने न दिखें, तभी उसे चेहरे पर इस्तेमाल करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 22, 2026 18:22 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Karuna Malhotra