Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

ड्राई स्किन है तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, डॉक्टर से जानें होने वाले नुकसान

Dry Skin Mistakes: ड्राई स्किन होने के कारण अक्सर त्वचा में खुजली और जलन की समस्या बनी रहती है। क्या आप जानते हैं कि आपकी स्किन केयर रूटीन से जुड़ी कुछ गलतियां इन्हें ट्रिगर कर सकती है? यहां हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं।

बरसात के मौसम में स्किन से जुड़ी कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं, जैसे खुजली, लाल दाने आदि। इन्हीं दिनों कुछ लोगों को बहुत ज्यादा ड्राई स्किन की समस्या भी हो जाती है। हालांकि, कुछ लोगों का स्किन टाइप ड्राई स्किन ही होता है। ऐसे लोगों को अपनी स्किन का विशेष ध्यान रखना चाहिए। फिर भी आपने देखा होगा कि कई लोग जाने-अनजाने कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो कि उनकी त्वचा के लिए सही नहीं है। यहां राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा आपको बता रही हैं इन्हीं गलतियों के बारे में।

माॅइश्चराइजर कम यूज करना

is it safe to use hair removal creams on face 01 (10)

ड्राई स्किन होने पर माॅइश्चराइजर लगाया जाना व्यक्ति की प्राथमिकता होना चाहिए। असल में, माॅइश्चराइजर की मदद से ड्राई स्किन के रूखेपन को कम किया जा सकता है, जिससे जलन या स्किन रैशेज जैसी समस्याओं का जोखिम अपने आप कम हो जाता है। वहीं, ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो फेस वाॅश करने के तुरंत बाद माॅइश्चराइजर नहीं लगाते हैं या दिन भर में बहुत कम इसका उपयोग करते हैं। American Academy Of Dermatology की मानें, तो ड्राई स्किन वालों को दिन भर में कई बार माॅइश्चराइजर लगाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: क्या रात भर के लिए चेहरे पर पेट्रोलियम जेली लगाना ठीक है? मानें एक्सपर्ट की सलाह

त्वचा को ओवर एक्सफोलिएट करना

स्किन की केयर करने के लिए एक्सफोलिएट किया जाना एक बहुत जरूरी स्टेप होता है, लेकिन ड्राई स्किन की समस्या होने पर इस प्रक्रिया को कम दोहराया जाना चाहिए। असल में, बार-बार एक्सफोलिएट करने की वजह से त्वचा और ड्राई हो सकती है तथा स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर को भी नुकसान हो सकता है। डाॅ. करुणा मल्होत्रा सलाह देती हैं, "ड्राई स्किन वालों को ओवर एक्सफोलिएट नहीं करना चाहिए। इससे उन्हें त्वचा से संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे त्वचा में खुजली होना या घाव बन जाना।"

सही क्लींजर यूज न करना

ड्राई स्किन वाले किस तरह के क्लींजर का यूज करते हैं, यह बात भी बहुत ज्यादा मायने रखती है। ज्यादातर लोग अपना चेहरा धोने के लिए परंपरिक रूप से मिलने वाले साबुन या क्लींजर का यूज करते हैं, जबकि इन उपयोग ड्राई स्किन के लिए बिल्कुल सही नहीं है। साल 2004 में Dermatologic Therapy में प्रकाशित एक शोध से पता चलता है कि पारंपरिक रूप से इस्तेमाल होने वाले साबुन या क्लींजर्स में नुकसानदायक केमिकल्स होते हैं। ये केमिकल्स त्वचा की गंदगी साफ करने के साथ-साथ नेचुरल ऑयल और प्रोटीन्स को भी नष्ट कर देते हैं। ऐसे में स्किन और ज्यादा ड्राई हो जाती है। साथ ही इचिंग और खुजली जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। रिसर्च से यह निष्कर्ष सामने आया है कि क्लींजर का स्किन के पीएच लेवल पर गहरा असर पड़ता है। इसलिए, ड्राई स्किन वालों को सही क्लींजर का उपयोग ही करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: क्या सोरायसिस में रोज नहाना सही है? जानें डॉक्टर की सलाह

सनस्क्रीन का इस्तेमाल न करना

ड्राई स्किन होने के बावजूद कई लोग माॅइश्चराइजर का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन का उपयोग नहीं करते हैं। ड्राई स्किन के लिए यह बिल्कुल सही नहीं है। साल 2023 में International Journal Of Cosmetic Science में प्रकाशित एक रिव्यू आर्टिकल के अनुसार, धूप से त्वचा को भारी नुकसान होता है, जिससे त्वचा में रेडनेस, जलन और सनबर्न जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अगर समय पर स्किन की केयर न की जाए, तो स्किन एजिंग की प्रक्रिया भी तेज हो सकती है। ड्राई स्किन वालों में यह समस्या अधिक हो सकती है। इसलिए, वे जब भी घर से बाहर निकलें, बिना सनस्क्रीन लगाए नहीं निकलना चाहिए।

गुनगुने पानी से बार चेहरा धोना

when to wash your face after applying aloe vera gel 01 (13)

ड्राई स्किन से परेशान लोगों को अपनी त्वचा को गुनगुने पानी से नहीं धोना चाहिए। साल 2022 में Journal Of Clinical Medicine में प्रकाशित एक रिव्यू से पता चलता है कि बार-बार गुनगुने पानी से ड्राई स्किन को वाॅश करना सही नहीं होता है। इससे स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर को नुकसान हो सकता है, जो कि त्वचा के अंदर की नमी को बचाती है। ऐसे में कई अन्य स्किन से जुड़ी बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: स्किन पर ये 7 लक्षण हो सकते हैं समय से पहले बुढ़ापे के संकेत, न करें नजरअंदाज

गलतियां दोहराने के नुकसान

troubled by dry skin avoid these mistakes to prevent damage 1 (13)

ड्राई स्किन वाले लोगों को उपरोक्त बताई गई कोई भी गलती नहीं दोहरानी चाहिए। अगर वे जाने-अनजाने बार-बार वही गलतियां करते हैं, तो इसके कुछ नुकसान झेलने पड़ सकते हैं, जैसे-

  • उन गलतियों की वजह से स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर को नुकसान हो सकता है, जिससे चेहरे में लगातार सूजन और रेडनेस बनी रहती है। साथ ही, एलर्जी होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।
  • स्किन अधिक सेंसिटिव भी हो सकती है। दरअसल, बाहरी सुरक्षात्मक लेयर के टूटने के कारण बाहरी धूल-मिट्टी या डस्ट चेहरे पर चिपक सकती है, जिससे स्किन अधिक सेंसिटिव हो जाती है।
  • इन गलतियों के कारण संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। असल में, लंबे समय तक स्किन का ड्राई स्किन रहना सही नहीं है। ड्राई स्किन आसानी से फट या कट जाती है। अगर प्रभावित हिस्से से खून निकल जाए और उसकी देखभाल न की जाए, तो स्किन इंफेक्शन तक हो सकता है।
  • ड्राई स्किन को न सिर्फ केयर की जरूरत होती है, बल्कि उन्हें उपरोक्त गलतियों को दोहराने से भी बचना चाहिए। ऐसा न किया जाए, तो उम्र से पहले बुढ़ापा आ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि त्वचा में अक्सर नमी की कमी रहने से कम उम्र में झुर्रियां और फाइन लाइन्स नजर आ सकते हैं।

ड्राई स्किन की केयर कैसे करें?

  • हमेशा अच्छे माॅइश्चराइजर का यूज करें।
  • इरिटेंट जैसे फोम वाले फेस वाॅश का इस्तेमाल न करें।
  • एलोवेरा जैसी चीजों का उपयोग त्वचा पर करें।
  • ड्राई स्किन पर क्रीम बेस्ड क्लींजर का यूज करना सही होता है।
  • अपनी स्किन को सूरज की किरणों से बचाकर रखें।

इसे भी पढ़ें: स्किन पर दिखने वाले दाग-धब्बे कहीं स्किन कैंसर का शुरुआती संकेत तो नहीं? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान

निष्कर्ष

ड्राई स्किन होने पर कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इस पर अगर आप ऊपर बताई गई गलतियों को भी दोहराते हैं, तो ध्यान रखें कि एक्जिमा, ड्राईनेस जैसी परेशानियां लंबे समय तक बनी रह सकती हैं और पीएच का संतुलन भी बिगड़ सकता है। ऐसी समस्याएं आपके साथ न हो, इसके लिए नियमित रूप से स्किन की केयर करें। अगर जरूरी हो, तो डाॅक्टर के पास जाने में देरी न करें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • ड्राई स्किन वाले लोगों को स्किन हाइड्रेटेड रखने के लिए क्या खाना चाहिए?

    ड्राई स्किन से निपटने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त चीजें जैसे अखरोट, अलसी के बीज और फैटी फिश डाइट में खानी चाहिए। इसके अलावा, पानी से भरपूर फल और विटामिन-ई युक्त चीजें भी स्किन को नमी प्रदान करने के लिए फायदेमंद हैं।
  • रात में सोने से पहले ड्राई स्किन पर क्या लगाएं?

    रात में त्वचा खुद को रिपेयर करती है। इसलिए ड्राई स्किन वालों को चेहरा साफ करने के बाद नाइट क्रीम या फेशियल ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए।

Read Next

क्या मुंहासों से छुटकारा पाने में वाकई असरदार है रेटिनॉल? एक्‍सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 14, 2026 17:18 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content