स्किन को हेल्दी और साफ रखने के लिए लोग स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं, जो आजकल काफी आम हो चुका है। कई लोग स्क्रब को बार-बार या रोज इस्तेमाल करते हैं और सोचते हैं कि ऐसा करने से स्किन ज्यादा साफ, सॉफ्ट और शाइनी हो जाती है, लेकिन किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से स्किन बैरियर को नुकसान भी हो सकता है। जिसके कारण लोगों को त्वचा से जुड़ी कई परेशानियां होती हैं। ऐसे में आइए Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD - Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi से जानें स्किन बैरियर के डैमेज होने पर क्या परेशानियां होती हैं?
स्किन बैरियर क्या है?
डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, स्किन की बाहरी प्रोटेक्टिव लेयर, जिसे स्किन बैरियर कहा जाता है। यह हमारी स्किन का धूल-मिट्टी, प्रदूषण, बैक्टीरिया और किसी भी बाहरी हानिकारक तत्व से बचाव करने का काम करती है। स्किन बैरियर को नुकसान होने पर लोगों को स्किन से जुड़ी कई परेशानियां होती हैं।
जरूरत से ज्यादा स्क्रब का इस्तेमाल करने पर क्या होता है?
Cleveland Clinic के अनुसार, स्किन बैरियर के डैमेज होने पर व्यक्ति को मुंहासे होने, स्किन के ड्राई होने, पपड़ीदार होने, इंफेक्शन, सूजन, जलन, खुजली और स्किन के सेंसिटिव होने जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।
डॉ. चांदनी जैन के अनुसार, स्क्रब त्वचा की डेड सेल्स को हटाने में मदद करता है, लेकिन बार-बार स्क्रब का इस्तेमाल किया जाए, तो यह स्किन की नेचुरल प्रोटेक्टिव लेयर को कमजोर कर सकता है। इसके कारण लोगों को स्किन से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं। स्किन बैरियर के डैमेज होने पर कई संकेत दिखते हैं -
त्वचा का लाल होना
चेहरे पर बिना किसी कारण के रेडनेस आने, हल्की जलन महसूस होने या स्किन में खुजली होने की समस्या होती है, तो यह स्किन बैरियर को नुकसान होने का संकेत हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: बिना सैलून जाए बालों को शाइनी बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
स्किन का लगातार ड्राई होना
जब स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर यानी स्किन बैरियर हेल्दी रहती है, तब स्किन सॉफ्ट महसूस होती है, लेकिन स्किन बैरियर के डैमेज होने पर त्वचा की नेचुरल नमी खोने लगती है, त्वचा में खिंचाव महसूस होता है और बाहरी चीजों के प्रति सेंसिटिव हो जाती है। अगर मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी स्किन बार-बार ड्राई महसूस होती है, तो यह स्किन बैरियर के कमजोर होने या इसको नुकसान होने का संकेत हो सकता है।
स्किन के सेंसिटिव होने
स्किन बैरियर को नुकसान होने पर लोगों की त्वचा ठंड, धूप या किसी नॉर्मल स्किन केयर प्रोडक्ट से भी स्किन में ज्यादा सेंसिटिविटी महसूस हो सकती है। ऐसे में त्वचा से जुड़े इन संकेतों को नजरअंदाज न करें।
-1784174653801.jpg)
चुभन और सूजन होना
अगर फेस वॉश, मॉइस्चराइज या किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने पर पहले के मुकाबले ज्यादा चुभन या जलन महसूस होती है, तो यह स्किन बैरियर के कमजोर होने का संकेत हो सकता है।
पिंपल्स होना
स्किन बैरियर के कमजोर होने पर व्यक्ति की स्किन का पीएच लेवल बिगड़ जाता है, जिसके कारण व्यक्ति को बार-बार पिंपल्स होने, ब्रेकआउट या छोटे-छोटे दाने होने या सूजन आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
त्वचा के छिलने
स्किन बैरियर के कमजोर होने पर व्यक्ति की स्किन ड्राई होने लगती है, जिसके कारण त्वचा पर पपड़ी आने या पपड़ी निकलने की समस्या होने लगती है। यह भी प्रोटेक्टिव लेयर के कमजोर होने का लक्षण है।
इसे भी पढ़ें: हेल्दी स्किन के लिए स्किन फास्टिंग के क्या फायदे हैं? डॉक्टर से जानें
कितनी बार करना चाहिए स्क्रब?
डॉ. चांदनी जैन के अनुसार, हर किसी की स्किन अलग होती है। ऐसे में स्क्रब करने की जरूरत भी अलग हो सकती है, लेकिन आमतौर पर हफ्ते में 1-2 बार हल्के स्क्रब का इस्तेमाल किया जा सकता है। ध्यान रहे, अगर किसी की स्किन पहले से सेंसिटिव है, तो इससे भी कम बार या डॉक्टर की सलाह के साथ ही स्क्रब करना बेहतर होता है। इस दौरान स्किन को ज्यादा रगड़ने से बचें।
स्किन बैरियर को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?
डॉ. चांदनी जैन का कहना है, स्किन बैरियर को हेल्दी रखने के लिए नियमित रूप से हल्का फेस वॉश करें और चेहरे को साफ रखें, डॉक्टर की सलाह अनुसार हल्के हाथ से स्क्रब करें, चेहरे को मॉइस्चराइज करें और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
सावधानियां
जिन लोगों की स्किन पहले से सेंसिटिव है या उनको ड्राई स्किन, त्वचा में जलन, चुभन और रेडनेस होने जैसी समस्याएं होती हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और एक्सपर्ट के बताए स्किन केयर रूटीन को फॉलो करें।
निष्कर्ष
स्किन को साफ करने के लिए लोग स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा इसका इस्तेमाल करने पर व्यक्ति को स्किन के ड्राई होने, जलन, चुभन, सूजन, रेडनेस, खिंचाव, सेंसिटिव, त्वचा में पपड़ी जमने और पिंपल्स होने जैसी समस्याएं होती हैं, तो इन संकेतों को नजरअंदाज न करें। इससे बचने के लिए त्वचा की खास देखभाल करें और अधिक परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
हेल्दी स्किन के लिए क्या करें?
स्किन को हेल्दी और स्वस्थ बनाए रखने के लिए नियमित रूप से स्किन को क्लींज करें, एक्सफोलिएट करें, मॉइस्चराइज करें, सनस्क्रीन लगाएं, सोने से पहले मेकअप जरूर लगाएं, शरीर को हाइड्रेट करें और पोषक तत्वों से युक्त डाइट लें।हेल्दी स्किन के लिए क्या खाएं?
त्वचा को हेल्दी रखने के लिए विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन ए, प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड से युक्त नींबू और संतरे जैसे खट्टे फल, बादाम, अखरोट, सूरजमुखी के बीज, गाजर और शकरकंद जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 16, 2026 10:51 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta