Fri Sep 11, 2026 | 06:55 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

स्किन रिपेयर के लिए जरूरी है प्रोटीन, डॉक्टर से जानें कैसे करता है ये काम

स्किन रिपेयर के लिए प्रोटीन जरूरी पोषक तत्व है। इससे न सिर्फ त्वचा की मरम्मत होती है, बल्कि डार्क सर्कल और कील-मुंहासों जैसी समस्याओं में भी कमी आती है।

यह बात हम सभी जानते हैं कि हमारे शरीर के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है। प्रोटीन की मदद से मसल्स ब्लॉक बनते हैं, घाव भरने में मदद मिलती है, मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है और ब्लड शुगर भी रेगुलेट होती है। क्या आप जानते हैं कि प्रोटीन हमारी स्किन को रिपेयर करने के लिए भी जरूरी होता है? हां, यह पूरी तरह सच है। हालांकि, मन में यह सवाल जरूर उठता है कि आखिर प्रोटीन स्किन को रिपेयर कैसे करता है? इस बारे में जानने के लिए हमने राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की।

प्रोटीन स्किन को कैसे रिपेयर करता है?

how does Protein repair the skin doctor explains the process 1 (13)

प्रोटीन स्किन के लिए आवश्यक पोषक तत्व है, जो कि कई मायनों में स्किन को रिपेयर करने में मदद करता है, जैसे-

त्वचा का रिजनरेट होना

प्रोटीन ऐसा तत्व है, जिसे त्वचा पर लगाया जाता है और डाइट में भी शामिल किया जाता है। दोनों ही तरह से प्रोटीन लेने से त्वचा को रिपेयर होने में मदद मिलती है। असल में, साल 2022 में Evidence-Based Complementary and Alternative Medicine में प्रकाशित रिसर्च पेपर से पता चलता है कि प्रोटीन हमारी त्वचा को नई कोशिकाएं यानी सेल्स बनाने और कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए जरूरी ब्लॉक प्रदान करते हैं (जैसे प्रोलीन, ग्लाइसिन और हाइड्रोक्सीप्रोलीन नाम के अमीनो एसिड)। इसका पाॅजिटिव असर स्किन पर पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: स्किन पर ये 7 लक्षण हो सकते हैं समय से पहले बुढ़ापे के संकेत, न करें नजरअंदाज

घाव का तेजी से भरना

क्या आप जानते हैं कि प्रोटीन के बिना घाव तेजी से नहीं भर सकते हैं? डाॅ. करुणा कहती हैं, "बिना प्रोटीन स्किन में हुए घाव, मुंहासे होने पर उनके भरने में समस्या आ सकती है। दरअसल, प्रोटीन का सेवन करने से प्रभावित हिस्से पर सूजन बढ़ाने वाले तत्वों में कमी आती है और घाव को ठीक करने वाले अच्छे प्रोटीन्स (जैसे एल्ब्यूमिन और ग्रोथ फैक्टर्स) बढ़ जाते हैं, जिससे वहां नई नसें और टिश्यू जल्दी बनते हैं। इस तरह स्किन भी बेहतर तरीके से रिपेयर होती है। यही नहीं, प्रोटीन का सेवन करने से इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता में भी सुधार होता है।"

त्वचा को नमी प्रदान करना

त्वचा की नमी कम हो, तो इसकी वजह से ड्राईनेस, इचिंग और जलन जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसकी वजह से स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर भी क्षतिग्रस्त हो सकती है। वहीं, जब आप प्रोटीन का सेवन पर्याप्त मात्रा में करते हैं, तो इसकी वजह से त्वचा की सबसे बाहरी परत मजबूत बनती है। दरअसल, प्रोटीन की मदद से त्वचा की नमी लॉक रहती है, सूखापन दूर होता है और बाहरी धूल-मिट्टी या केमिकल से होने वाली एलर्जी से भी बचाव होता है।

सूजन और रेडनेस में कमी करना

त्वचा में कील-मुंहासे हो या चोट लग जाए, हर स्थिति में आपने नोटिस किया होगा कि त्वचा रेड हो जाती है और उसमें सूजन आ जाती है। कई लोग त्वचा में आई सूजन और रेडनेस को कम करने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। क्या आप जानते हैं कि प्रोटीन की मदद से त्वचा में आई सूजन और रेडनेस को कम किया जा सकता है? डाॅ. करुणा मल्होत्रा बताती हैं, "प्रोटीन में पाए जाने वाले कुछ खास अमीनो एसिड (जैसे आर्जिनिन और ग्लाइसिन) में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की रेडनेस को शांत करते हैं और जलन या खुजली से राहत देते हैं।"

इसे भी पढ़ें: स्किन पर समय से पहले दिख रहे हैं एजिंग के संकेत? वजह हो सकती हैं आपकी ये लाइफस्टाइल गलतियां

त्वचा के लिए प्रोटीन की कमी के नुकसान

चूंकि, प्रोटीन हमारी स्किन के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद पोषक तत्व है, इसलिए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारी डाइट में इसकी पर्याप्त मात्रा शामिल है। हालांकि, कई बार खराब खान-पान की आदतों के चलते डाइट में प्रोटीन की मात्रा कम हो जाती है। इससे स्किन को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं, जैसे-

  • कम उम्र में झुर्रियां आनाः डाइट में प्रोटीन कम होने की वजह से त्वचा कम उम्र में ही ढीली और बूढ़ी नजर आने लगती है और त्वचा अपना लचीलापन भी खो देती है, क्योंकि कोलेजन और इलास्टिन प्रोडक्शन कम हो जाता है।
  • दाग-धब्बे होनाः त्वचा पर जब कोई चोट या मुंहासे होते हैं, तो उनकी रिकवरी के लिए प्रोटीन नए स्किन सेल्स बनाती है। अगर पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन न लिया जाए, तो दाग-धब्बे दूर नहीं होते हैं।
  • त्वचा का पपड़ीदार होनाः प्रोटीन की कमी के चलते त्वचा की बाहरी परत कमजोर हो जाती है और नमी में भी कमी आती है। ऐसे में त्वचा न सिर्फ ड्राई हो जाती है, बल्कि पपड़ीदार भी हो जाती है। ऐसे में खुजली और जलन जैसी दिक्कतें भी आने लगती हैं।
  • डार्क सर्कल बढ़नाः प्रोटीन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर रखने में भी मदद करता है। प्रोटीन जैसे जरूरी पोषक की कमी की वजह से स्किन सेल्स को सही पोषण नहीं मिलता है, जिससे त्वचा का प्राकृतिक ग्लो कम हो जाता है और डार्क सर्कल बढ़ जाते हैं।

प्रोटीन को डाइट में कैसे बढ़ाएं?

स्किन रिपेयर करने और उसे बेहतर बनाने के लिए आप इसे डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसके लिए, प्रोटीन के स्रोत जैसे दालें, अंकुरित अनाज, सोयाबीन, पनीर, टोफू, दूध, अंडे और बादाम-अखरोट को डाइट में शामिल करें। हालांकि, प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन सी जैसे आंवला, नींबू या संतरा भी खाएं, क्योंकि विटामिन सी शरीर में कोलेजन प्रोटीन को सोखने और बनाने में मदद करता है।

डाॅक्टर की सलाह

स्किन के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी पोषक तत्व है। इससे त्वचा के डार्क सर्कल दूर होते हैं और बेहतर तरीके से रिपेयर भी होती है। इसके बावजूद आपको प्रोटीन को सीमित मात्रा में ही अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। अधिक मात्रा में प्रोटीन लेना भी सही नहीं है। इसका बुरा प्रभाव शरीर के अंगों पर पड़ सकता है और शरीर में सूजन भी आ सकती है। एक सामान्य व्यक्ति को प्रति किलोग्राम वजन पर लगभग 0.8 से 1.0 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है। हालांकि, शरीर की जरूरत के अनुसार यह मात्रा बदल भी सकती है।

इसे भी पढ़ें: बार-बार बढ़ रहा है सोरायसिस? डॉक्टर से समझें कौन सी आदतें बन रही हैं वजह

निष्कर्ष

स्किन रिपेयर के लिए प्रोटीन एक अच्छा स्रोत है। इसे पर्याप्त मात्रा में डाइट का हिस्सा बनाने से त्वचा की रंगत में सुधार होता है और स्किन रिपेयर भी होती है। यहां तक कि घाव आदि भरने में भी यह पोषक तत्व जरूरी है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि आप इसे सीमित मात्रा में ही डाइट का हिस्सा बनाएं। कई बार अधिक मात्रा में प्रोटीन लेने से स्किन को नुकसान हो सकता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या प्रोटीन सप्लीमेंट लेने से चेहरे पर मुंहासे बढ़ सकते हैं?

    अधिक मात्रा में प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेने से सीबम प्रोडक्शन बढ़ सकता है, जिससे और कील-मुंहासे की समस्या हो सकती है।
  • कोलेजन सप्लीमेंट और नॉर्मल डाइट प्रोटीन में स्किन के लिए क्या ज्यादा बेहतर है?

    नॉर्मल डाइट प्रोटीन शरीर के समग्र विकास के लिए है, जबकि कोलेजन सप्लीमेंट त्वचा के लचीलेपन और एंटी-एजिंग के लिए होते हैं।

Read Next

स्किन की ऊपरी त्वचा में डैमेज को रिपेयर करने में कौन से विटामिन्स मदद कर सकते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 15, 2026 18:27 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content