Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

दाल में होता है इनकंप्लीट प्रोटीन, इसे कंप्लीट बनाने के लिए साथ खाएं ये 4 अनाज

प्रोटीन शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है और शाकाहारी लोग अनाज और दालों के सही मेल से कम्प्लीट प्रोटीन पा सकते हैं। यह मिश्रण शरीर को सभी जरूरी अमीनो एसिड देते हैं, जिससे यह एक कम्प्लीट प्रोटीन डाइट बनता है। 

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है। यह शरीर की वृद्धि, मांसपेशियों को मजबूत बनाने, टिश्यू को रिपेयर करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी है। अक्सर यह माना जाता है कि सिर्फ अंडे, मांस या डेयरी प्रोडक्ट्स ही प्रोटीन का अच्छा सोर्स हैं, लेकिन शाकाहारी लोग भी सही फूड कॉम्बिनेशन अपनाकर अपनी डाइट में हाई क्वालिटी प्रोटीन शामिल कर सकते हैं। अनाज और दालों का सही मेल शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी करने के साथ जरूरी अमीनो एसिड देने में मदद करता है, जिसे कम्प्लीट प्रोटीन कहा जाता है। प्रोटीन अमीनो एसिड से मिलकर बनता है, जिनमें से कुछ खुद नहीं बनते हैं। इसलिए, इन्हें फूड्स से पाना जरूरी है। ज्यादातर दालें और अनाज अपने आप में सभी जरूर अमीनो एसिड पर्याप्त मात्रा में नहीं देते हैं, लेकिन जब इन्हें एक साथ खाया जाता है तो वे एक दूसरे की कमी पूरी कर सकते हैं। इसलिए, आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि अनाज और दालों को मिलाकर कम्प्लीट प्रोटीन कैसे बनाएं?

अनाज और दालों को एक साथ खाना क्यों फायदेमंद है?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि अनाज जैसे गेहूं, चावल, बाजरा और ज्वार में लाइसिन (Lysine) कम मात्रा में पाया जाता है, जबकि दालों में इसकी मात्रा काफी अच्छी पाई जाती है। वहीं दूसरी ओर, दालों में मेथियोनिन (Methionine) जरूरी मात्रा से कम होता है, जो अनाज में अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए, इन दोनों का मिश्रण कम्प्लीट प्रोटीन माना जाता है।

अनाज और दाल मिलाकर कम्प्लीट प्रोटीन कैसे बनाएं?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, भारत के फूड्स अनाज और दालों का बेहतरीन मेल होते हैं। यह कॉम्बिनेशन शरीर को जरूरी अमीनो एसिड का बेहतर संतुलन देने में मदद करता है। इसलिए, आप इन कॉम्बिनेशन को ट्राई कर सकते हैं-

1. दाल और चावल

दाल और चावल भारतीय घरों का सबसे आम और कंफर्टिंग फूड माना जाता है। चावल में लाइसिन की मात्रा कम होती है, जबकि दालें इसकी कमी को पूरा करने का काम करती हैं। वहीं, दालों में मेथियोनिन कम होता है, जो चावल से मिल जाता है। इसलिए, यह एक संतुलित प्रोटीन कॉम्बिनेशन माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: बिना एक्सपर्ट सलाह के प्रोटीन सप्लीमेंट लेना पड़ सकता है भारी, एक्‍सपर्ट से जान लें नुकसान

2. राजमा-चावल

राजमा प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, जबकि चावल इसके साथ मिलकरप प्रोटीन की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी काफी मददगार है।

3. खिचड़ी

मूंग दाल और चावल से बनी खिचड़ी हल्की, आसानी से पचने वाली औऱ पौष्टिक होती है। बीमारी के दौरान भी इसे खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह शरीर को एनर्जी देने और प्रोटीन की कमी को दूर करने में मदद करती है।

01 (8)

4. इडली और सांभर

इडली और संभार हल्का और आसानी से पचने वाला फूड माना जाता है, जिसे अक्सर लोग ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर किसी भी समय अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह कम्प्लीट प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। इडली चावल और उड़द दाल से तैयार की जाती है, जबकि सांभर में भी दाल का इस्तेमाल होता है। यह मिश्रण प्रोटीन के साथ विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होता है।

5. रोटी और दाल

गेंहू की रोटी के साथ अरहर, मसूर, मूंग या चना दाल का सेवन उत्तर भारत का एक ट्रेडिशनल फूड है। यह न सिर्फ पेट को देर तक हुआ महसूस कराने में मदद करता है, बल्कि शरीर को जरूरी अमीनो एसिड का अच्छा संतुलन भी होता है।

इसे भी पढ़ें: PCOS से पीड़ित महिलाओं के लिए 3 बेस्ट हाई-प्रोटीन ब्रेकफास्ट

6. बाजरे या ज्वार की रोटी और दाल

बाजरा और ज्वार जैसे मोटे अनाज फाइबर, आयरन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जब इन्हें दाल के साथ मिलाकर खाया जाता है तो भोजन की प्रोटीन क्वालिटी और पोषक तत्व दोनों बढ़ जाते हैं।

निष्कर्ष
नॉनवेज फूड्स के अलावा शाकाहारी भोजन से भी आप पर्याप्त मात्रा में और अच्छी क्वालिटी वाला प्रोटीन पा सकते हैं। अनाज और दालों का सही कॉम्बिनेशन शरीर को जरूरी अमीनो एसिड देने में मदद करता है और संतुलित पोषण देता है। दाल-चावल, खिचड़ी, राजमा-चावल, इडली-सांभर और रोटी-दाल जैसे फूड्स न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि प्रोटीन की गुणवत्ता बढ़ाने का भी एक अच्छा सोर्स है।

Image Credit: Freepik

FAQ

  • सबसे ज्यादा प्रोटीन वाला खाना कौन सा है?

    नॉर्मल फूड्स में सोयाबीन और चिकन ब्रेस्ट में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है।
  • सुबह-सुबह प्रोटीन में क्या खाना चाहिए?

    सुबह-सुबह प्रोटीन से भरपूर ब्रेकपास्ट करने से दिनभर शरीर में एनर्जी बनी रहती है और बार-बार भूख नहीं लगती है। इसलिए, आप अपने ब्रेकफास्ट में पनीर, स्प्राउट्स, दही और दालों का सेवन कर सकते हैं।

Read Next

भूख भी मिटेगी और वजन भी घटेगा, दिनभर में ऐसे लें छोटे-छोटे मील्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 01, 2026 16:07 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jul 01, 2026 16:07 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content