वैसे तो नाश्ता हर व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी है। ज्यादातर घरों में महिलाएं यह सुनिश्चित करती हैं कि उनके परिवार का कोई भी सदस्य बिना नाश्ता किए घर से बाहर न निकले, जबकि खुद नाश्ता करने से बचती हैं। विशेषकर, जो वर्किंग महिलाएं हैं, उनका इस ओर ध्यान ही नहीं जाता है। अगर वे नाश्ता करती भी हैं, तो उसमें प्रोटीन पर जोर नहीं देती हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है कि वे नाश्ते में प्रोटीन जरूर शामिल करें। यहां Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी आपको बता रही हैं कि नाश्ते में प्रोटीन शामिल करने से उन्हें किस तरह के लाभ मिल सकते हैं।
महिलाओं के लिए नाश्ते में प्रोटीन खाने के फायदे
-1783073105757.jpg)
महिलाओं के लिए नाश्ता बहुत जरूरी होता है, जिसे उन्हें कभी भी स्किप नहीं करना चाहिए। विशेषकर प्रोटीन युक्त चीजें उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं-
1. हार्मोन बैलेंसिंग में मदद
न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी कहती हैं, "ताउम्र महिलाओं के शरीर में तरह-तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। इन्हीं हार्मोन की वजह से कभी वे लो एनर्जी महसूस करती हैं, तो कभी बहुत ज्यादा थकान बनी रहती है। ऐसा आपके साथ न हो, इसके लिए नाश्ते में प्रोटीन जरूर शामिल करें। प्रोटीन हमारे शरीर को अमीनो एसिड देता है। इसकी जरूरत एंडोक्राइन सिस्टम को मुख्य हार्मोन्स को बनाने और उन्हें कंट्रोल करने के लिए होती है। इसके अलावा, नाश्ते में प्रोटीन लेने से सुबह के समय बढ़ने वाले कोर्टिसोल का स्तर भी काफी हद तक काबू में रहता है।"
इसे भी पढ़ें: क्या बहुत कम फैट खाने से महिलाओं के हार्मोन पर असर पड़ता है? एक्सपर्ट से समझें कनेक्शन
2. संतुलित वजन
मौजूदा समय में खानपान का संतुलन काफी ज्यादा बिगड़ गया है। महिलाएं भी नाश्ते के तौर पर रेडी टू ईट फूड या जंक फूड का सेवन करती हैं। वहीं, अगर महिलाएं नियमित रूप से नाश्ते में प्रोटीन का सेवन करती हैं, तो उन्हें वजन संतुलित रखने में मदद मिल सकती है। साल 2021 में Physiology & Behavior में प्रकाशित एक शोध पत्र के अनुसार जब महिलाएं नाश्ते में प्रोटीन का सेवन करती हैं, तो इसकी वजह से लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास होता है। ऐसे में महिलाएं थोड़ी-थोड़ी देर में स्नैकिंग करने से बच जाती हैं, जो कि उन्हें वजन का संतुलन बनाए रखने में मदद करती है। हालांकि, शोध में यह भी बताया गया है कि जो महिलाएं रात को पर्याप्त नींद नहीं लेती हैं, उनके लिए प्रोटीन युक्त नाश्ता भी फायदेमंद नहीं होता है।
3. ब्लड शुगर में संतुलन
न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी के मुताबिक, "आज की तारीख में ऐसे लोगों की संख्या बहुत ज्यादा हो गई है, जिन्हें ब्लड शुगर से संबंधित समस्या न हो। महिलाएं भी इस सूची में शामिल हैं। इसलिए, उन्हें नाश्ते में ऐसी चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए, जो उनके ब्लड शुगर का संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार डाइट में प्रोटीन युक्त चीजें खाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। दरअसल, रिफाइंड कार्ब्स की तरह प्रोटीन एनर्जी क्रैश नहीं करता है। इसका मतलब है कि प्रोटीन का सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ता नहीं है। इसके उलट, लंबे समय तक ब्लड शुगर का स्तर स्थिर बना रहता है।"
इसे भी पढ़ें: क्या फास्ट फूड खाने से बिगड़ता है शरीर में हार्मोन्स का संतुलन? जानें न्यूट्रिशनिस्ट से
4. हड्डियों को मजबूती
हड्डियों से जुड़ी समस्याएं सिर्फ बुजुर्ग महिलाओं में ही नहीं, बल्कि कम उम्र की महिलाओं में भी देखने को मिल रही हैं। इस तरह की परेशानी से बचने के लिए जरूरी है कि महिलाएं प्रोटीन युक्त नाश्ता जरूर करें। साल 2025 में Nutrition Reviews में प्रकाशित एक शोध पत्र से पता चलता है कि जो लोग सुबह के समय या नाश्ते में प्रोटीन का सेवन बढ़ा देते हैं, तो यह मांसपेशियों को बहुत फायदा पहुंचाता है। खासकर बुजुर्गों, मध्यम उम्र की महिलाओं और युवाओं पर किए गए अध्ययनों में देखा गया कि नाश्ते में प्रोटीन लेने से उनकी मांसपेशियों का विकास बेहतर तरीके से हुआ। इससे स्पष्ट है कि महिलाओं को नियमित रूप से प्रोटीन युक्त नाश्ता करना चाहिए।
5. एनर्जी के स्तर में बढ़ोतरी
ज्यादातर घरों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं के हिस्से अधिक काम आता है। इसलिए, उन्हें सुबह से ही एनर्जी की जरूरत होती है, ताकि दिनभर काम करने में दिक्कतें न आएं। प्रोटीन युक्त चीजों में अमीनो एसिड होता है और ऐसे तत्व होते हैं, जो मसल्स को मजबूती प्रदान करते हैं। इससे उन्हें थोड़ा-बहुत काम करते ही थकान या कमजोरी महसूस नहीं होती है। इसके बजाय, वे लंबे समय तक एक्टिव और एनर्जेटिक होकर काम कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: बिना सप्लीमेंट्स के शाकाहारी लोग कैसे पूरी करें आयरन की कमी? जानें एक्सपर्ट से
निष्कर्ष
महिलाओं को कभी भी नाश्ता स्किप नहीं करना चाहिए। उनके लिए प्रोटीन युक्त नाश्ता बहुत फायदेमंद होता है। वैसे भी आपने देखा होगा कि अक्सर महिलाओं के शरीर में किसी न किसी तरह के पोषक तत्वों की कमी होती है। ऐसे में अगर वे प्रोटीन युक्त चीजों को डाइट में शामिल करती हैं, तो इसकी वजह से उनकी मांसपेशियों को मजबूती मिलती है, लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास होता है, वजन संतुलित रहता है और कई अन्य फायदे भी मिलते हैं।
All Image Credit: Freepik
FAQ
प्रोटीन युक्त नाश्ते के लिए महिलाएं अपनी डाइट में क्या शामिल करें?
महिलाएं अपने नाश्ते में उबले अंडे, पनीर, मखाना, अंकुरित अनाज (स्प्राउट्स) या फोर्टिफाइड दूध आदि शामिल कर सकती हैं।क्या प्रोटीन खाने से महिलाओं की हड्डियां वाकई मजबूत होती हैं?
प्रोटीन मांसपेशियों के विकास और हड्डियों को कमजोर होने से बचाने के लिए बेहद जरूरी है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 03, 2026 15:37 IST
Modified By : Meera Tagore Jul 03, 2026 15:37 IST
Modified By : Meera TagoreJul 03, 2026 15:37 IST
Modified By : Meera TagoreJul 03, 2026 15:37 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dt Divya Gandhi