आज के समय में भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल के कारण हेल्दी रहना एक टास्क बन चुका है। सुबह उठने पर कई लोगों के मन में पहला सवाल होता है कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए नाश्ते में ऐसा क्या खाएं, जो जल्दी बन जाए? ऐसे में कई लोग वजन कम करने, शरीर को डिटॉक्स करने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए सुबह के समय एक प्लेट फल खा लेते हैं, लेकिन क्या नाश्ते में फलों को खाना सही है या नहीं? ऐसे में आइए इस बारे में Priya Paliwal, Chief Dietitian, Sri Balaji Action Medical Institute, Delhi से जानें।
नाश्ते में सिर्फ फल खाना सही है?
डाइटिशियन प्रिया पालीवाल के अनुसार, नाश्ते में फल शामिल करना अच्छी आदत है, लेकिन सिर्फ फल खाकर नाश्ता पूरा करना हर व्यक्ति के लिए पर्याप्त नहीं माना जा सकता है। फल शरीर को विटामिन, मिनरल, पानी और फाइबर देते हैं, लेकिन इनमें प्रोटीन और हेल्दी फैट्स की मात्रा आमतौर पर सीमित होती है।
Cleveland Clinic के अनुसार, ज्यादा फल-आधारित डाइट में नेचुरल शुगर ज्यादा होती है और इसमें जरूरी पोषक तत्वों की कमी होती है। पोषण से जुड़े असंतुलन से बचने के लिए नियमित रूप से डाइट में फलों की मात्रा को 25% से 30% तक ही सीमित रखनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: सुबह उठने के कितनी देर बाद नाश्ता करना चाहिए? खुद डाइट एक्सपर्ट से जानें
सिर्फ फल खाना नहीं है पर्याप्त
डाइटिशियन प्रिया के अनुसार, नाश्ते में सिर्फ फल खाना पर्याप्त नहीं है। फलों से शरीर को विटामिन्स और मिनरल्स मिलते हैं, लेकिन इनमें प्रोटीन और हेल्दी फैट्स की मात्रा कम होती है। जिससे कई परेशानियां होती हैं।
1. प्रोटीन और हेल्दी फैट्स की कमी
ज्यादातर फलों में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स की मात्रा न के बराबर या सीमित होती है। सुबह के समय मांसपेशियों को रिपेयर और लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखने के लिए प्रोटीन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।
how advisable is it to eat only fruit for breakfast 1
2. जल्दी भूख लगना
फलों में मौजूद नेचुरल शुगर (फ्रुक्टोज) और फाइबर जल्दी पच जाते हैं। सिर्फ फल खाने से पेट कुछ ही समय के लिए भरा महसूस होता है और एक-दो घंटे बाद ही दोबारा तेज भूख लगने लगती है। पूरे दिन के खाने का संतुलन भी प्रभावित हो सकता है।
3. ब्लड शुगर में बदलाव
खाली पेट सिर्फ मीठे फल खाने से कुछ लोगों में ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ता है और फिर अचानक गिर जाता है। इससे थकान, चिड़चिड़ापन या सुबह-सुबह कमजोरी महसूस हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: रोज प्रोटीन और फाइबर से भरपूर नाश्ता क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें सेहत के लिए फायदे
फलों का नाश्ता कैसे प्रभावित करता है दिनभर का खानपान?
डाइटिशियन प्रिया का कहना है, जब आप सुबह सिर्फ फल खाते हैं और कुछ ही देर में फिर से भूख लग जाती है, तो दोपहर के खाने तक खुद पर नियंत्रण रखना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोग अक्सर अनहेल्दी स्नैक्स, चाय-बिस्कुट या दोपहर में ज्यादा खाना (ओवरईटिंग) खाने लगते हैं।
इस तरह, सिर्फ फल खाकर दिन की शुरुआत करने से पूरे दिन का खाने का बैलेंस प्रभावित होने लगता है। शरीर को जो स्थायी एनर्जी चाहिए होती है, वह उसे नहीं मिल पाती है।
नाश्ते को संतुलित और संपूर्ण कैसे बनाएं?
डाइटिशियन प्रिया के अनुसार, नाश्ते में फल के साथ प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों को शामिल करना बेहतर है, जैसे दही, पनीर, अंडा, दाल या मेवे। नाश्ता जितना बैलेंस होगा, उतनी ही बेहतर तरीके से शरीर को एनर्जी और जरूरी पोषक तत्व मिलेंगे।
| पोषक तत्व | पोषक तत्वों के सोर्स | फायदे |
| प्रोटीन | अंडा, पनीर, दही, उबले अंकुरित अनाज। | मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, लंबे समय तक पेट भरा रखता है। |
| हेल्दी फैट्स | बादाम, अखरोट, चिया सीड्स, अलसी। | दिमाग के कार्य को बेहतर बनाता है, हार्मोन संतुलन में सहायक है। |
| कॉम्पलेक्स कार्बोहाइड्रेट | ओट्स, दलिया, मल्टीग्रेन टोस्ट। | शरीर को निरंतर और धीरे-धीरे ऊर्जा प्रदान करता है। |
हेल्दी नाश्ते के लिए फलों के साथ प्रोटीन और हेल्दी फैट्स का बैलेंस बनाए रखना जरूरी है।
निष्कर्ष
नाश्ते में फल खाना एक बहुत अच्छी और हेल्दी आदत है, लेकिन सिर्फ फलों पर निर्भर रहना हर व्यक्ति के लिए पर्याप्त नहीं है। शरीर के एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए फलों के साथ-साथ प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से युक्त फूड्स को खाना जरूरी है। ऐसा करने से शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ जल्दी भूख भी नहीं लगती है।
ध्यान रहे, स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
क्या नाश्ते में फल खाना चाहिए?
नाश्ते में फलों को खाया जा सकता है। इनमें बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ये शरीर को पोषण देने, पाचन में सुधार करने और शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं।सुबह का सबसे अच्छा नाश्ता कौन सा होता है?
सुबह के समय मूंगफली के साथ हरी सब्जियां, ओट्स, अंडे, बेसन, मूंग दाल का चीला, स्प्राउट्स, ताजे फल और ग्रीक योगर्ट जैसे प्रोटीन, फाइबर और विटामिन्स जैसे पोषक तत्वों से युक्त नाश्ता खाएं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 20, 2026 12:42 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Priya Paliwal
