Thu Sep 17, 2026 | 12:57 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

सुबह उठने के कितनी देर बाद नाश्ता करना चाहिए? खुद डाइट एक्सपर्ट से जानें

क्या ब्रेकफास्ट की टाइमिंग सुबह उठने के समय पर निर्भर करती है या आपके मेटाबॉलिज्म से भी इसका कोई नाता है? जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में डाइट एक्सपर्ट की राय।

सुबह उठने के लगभग 2 घंटे के अंदर आपको नाश्ता करन लेना चाहिए। दरअसल, अगर आप इन दो घंटों में नाश्ता नहीं करते हैं तो आपका मेटाबॉलिज्म खराब हो सकता है, जिससे आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। दरअसल, नाश्ता दिनभर के लिए आपके मेटाबॉलिज्म को एक स्टार्ट देता है। जब आप सही समय से नाश्ता नहीं करते हैं, तो शरीर में एसिड रिफ्लक्स बढ़ता है जिससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा भी कई कारण हैं जिनकी वजह से आपको सुबह का नाश्ता सही समय पर करना चाहिए। आइए, जानते हैं इस बारे में Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangaluru से बात की।

सुबह उठने के कितनी देर बाद नाश्ता करना चाहिए?

डाइट एक्सपर्ट एडविना राज कहती हैं कि आपको सुबह उठने के लगभग 2 घंटे के अंदर नाश्ता कर लेना चाहिए। ऐसा इसलिए कि सुबह उठने के बाद नाश्त से ही पेट को मैसेज मिलता है कि रात खत्म हो चुकी है और दिन शुरू हो चुका है। इससे मेटाबॉलिज्म को स्टार्ट मिलता है और दिनभर पेट के खाना पचाने की गति सही रहती है।

नाश्ता करने का सही समय क्या है?

डाइट एक्सपर्ट एडविना राज का कहना है कि वैसे तो नाश्ते का समय पर हर किसी के सोकर उठने के समय पर निर्भर कर सकता है, लेकिन बॉडी के लिए नाश्ता करने का सबसे सही समय है सुबह 7:30 से 9 के बीच

दरअसल, कई रिसर्च भी यही बताते हैं कि सुबह 9 बजे से पहले शरीर सबसे ज्यादा इंसुलिन सेंसिटिव मोड में रहता है जिससे आप जो भी खा लें, सारे कार्ब्स पच जाएंगे और बॉडी दिनभर अपने ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट कर पाता है।

01 (58)

साल 2019 में Nutrients जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो सुबह का नाश्ता (Breakfast) कभी न छोड़ें। इस रिसर्च में पाया गया है कि जो लोग अक्सर सुबह का नाश्ता नहीं करते, उनमें मोटापे का खतरा ज्यादा होता है।हालांकि, अगर आप देर से उठते हैं तो उठने के दो घंटे के अंदर आपको नाश्ता कर लेना चाहिए ऐसा इसलिए कि सुबह उठने और रात के बीच में पेट लंबे समय तक खाली रह जाता है। इस वजह से शुगर स्पाइक होता है और शरीर को कई प्रकार के नुकसान हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: रोज प्रोटीन और फाइबर से भरपूर नाश्ता क्यों जरूरी है? एक्‍सपर्ट से जानें सेहत के लिए फायदे

सुबह 7 से 8 बजे के बीच नाश्ता न करने से क्या होता है?

डाइट एक्सपर्ट एडविना राज कहती हैं कि लंबे समय तक कुछ न खाने पीने की वजह से पेट में एसिडिक बाइल जूस बनने लगता है जिससे एसिडिटी की दिक्कत होने लगती है। इसके अलावा जब आप सुबह सही समय पर नाश्ता नहीं करते हैं तो आपके शरीर के कई अंगों पर प्रभाव पड़ता है जिससे उनका कामकाज प्रभावित हो जाता है जैसे-

1. बॉडी क्लॉक खराब हो जाती है

डाइट एक्सपर्ट एडविना राज कहती हैं कि सुबह समय पर नाश्ता नहीं करने से बॉडी क्लॉक प्रभावित हो जाती है। दरअसल, हमारे शरीर को सूरज की रोशनी के साथ काम करने की आदत होती है यानी सूरज निकला और शरीर का काम काज शुरू। ऐसे में जब आप उसे समय पर खाना नहीं देते और भूखा रखते हैं तो ये बॉडी क्लॉक प्रभावित हो जाती है। इससे पेट के साथ आंत, पेनक्रियाज और लिवर का कामकाज भी प्रभावित हो जाता है।

2. शरीर में फैट जमा होने लगता है

जब आप सुबह समय पर नाश्ता नहीं करते तो आपका शरीर फैट स्टोर करने लगता है। ये ऐसे कि अगर आप किसी को लंबे समय तक खाना नहीं देंगे तो उसे जब भी खाना मिलेगा वो इसे बाद के लिए भी स्टोर करना शुरू कर देगा। ठीक यही शरीर के साथ भी होता है।

दरअसल, सुबह समय पर नाश्ता करना आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और शरीर को कार्ब्स पचाने का संकेत देता है। जब आप समय पर नाश्ता नहीं करते, तो बॉडी को जैसे ही खाना मिलता है शुगर स्पाइक होता है और पूरे दिन मेटाबॉलिज्म प्रभावित हो जाता है और इससे मोटापे का खतरा पैदा होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या रोज एक जैसा नाश्ता करना सेहत के लिए सही है? जानें एक्सपर्ट की राय

3. स्ट्रेस और क्रेविंग बढ़ती है

जब आ सुबह समय पर नाश्ता नहीं करते हैं तो आपके शरीर का कार्टिसोल लेवल बढ़ता है जिससे बॉडी स्ट्रेस में चली जाती है और क्रेविंग की शिकार हो जाती है। इस स्ट्रेस को रोकने के लिए आप और खाते हैं जिससे आपका वजन और तेजी से बढ़ सकता है। इसके अलावा सुबह का नाश्ता ब्रेन को एनर्जी देता है। जब आप नाश्ता समय पर नहीं करेंगे तो ब्रेन थक जाएगा जिससे दिनभर डलनेस महसूस होगी। आप सुबह से ही थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

निष्कर्ष:

अंत में एडविना कहती हैं कि आपको सुबह उठकर 7:30 से 9 के बीज नाश्ता जरूर कर लेना चाहिए। इस दौरान नाश्ते में आप जो भी खाएंगे और जितना भी भारी खाएंगे सब पच जाएगा और आपका मेटाबॉलिज्म सही रहेगा। साथ ही आपको डायबिटीज, थायराइड और मोटापे जैसी बीमारियों को शिकार नहीं होना पड़ेगा।

FAQ

  • क्या देर से नाश्ता करने से मोटापा बढ़ सकता है?

    हां, साल 2019 के एक शोध के अनुसार, जो लोग अक्सर नाश्ता नहीं करते, उनमें मोटापे का खतरा ज्यादा होता है क्योंकि इससे शरीर फैट स्टोर करने लगता है और शुगर स्पाइक होता है।
  • सुबह नाश्ता न करने से ब्रेन पर क्या असर पड़ता है?

    सुबह का नाश्ता ब्रेन को एनर्जी देता है। जब आप समय पर नाश्ता नहीं करते, तो ब्रेन थक जाता है, जिससे दिनभर डलनेस और थकावट महसूस होती है।

Read Next

बाल झड़ने के साथ अचानक बढ़ रहा है वजन? जानें इन दोनों के बीच क्या है कनेक्शन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 17, 2026 11:58 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Edwina Raj

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content