Mon Sep 14, 2026 | 09:06 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

रोज प्रोटीन और फाइबर से भरपूर नाश्ता क्यों जरूरी है? एक्‍सपर्ट से जानें सेहत के लिए फायदे

प्रोटीन और फाइबर शरीर के ल‍िए जरूरी पोषक तत्‍वों की ल‍िस्‍ट में शाम‍िल हैं। मांसपेश‍ियों के बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य और एनर्जी को बनाए रखने के ल‍िए प्रोटीन और फाइबर से भरपूर नाश्‍ता फायदेमंद साब‍ित हो सकता है। जानें यह सेहत के ल‍िए क्‍यों जरूरी है?

अंडा, दूध, दही, पनीर, दाल वगैरह में प्रोटीन पाया जाता है। सुबह के नाश्‍ते में प्रोटीन र‍िच इन फूड्स का सेवन करने से शरीर को एनर्जी म‍िलती है और थकान दूर होती है। वहीं दूसरी तरफ फाइबर का सेवन नाश्‍ते में करने से पाचन क्र‍िया बेहतर होती है, पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ओवरईट‍िंग से बचाव होता है। फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, चना, बीन्स, नट्स और बीज वगैरह फाइबर के अच्‍छे स्रोत कहलाते हैं। आइए जानते हैं क‍ि सेहत के ल‍िए प्रोटीन और फाइबर से भरपूर नाश्‍ते का सेवन क्‍यों जरूरी है? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

साल 2017 में The Journal Of Nutrition में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, स्‍कूल जाने वाले बच्‍चों में हाई-प्रोटीन और हाई-फाइबर नाश्ते से डाइट क्वालिटी में 12% सुधार देखा गया। इस स्टडी से पता चला कि प्रोटीन और फाइबर से भरपूर नाश्ता बच्चों की डाइट की गुणवत्ता बेहतर करने में मदद कर सकता है।

सेहत के ल‍िए प्रोटीन और फाइबर से भरपूर नाश्ता क्यों जरूरी है?

protein-and-fiber-rich-breakfast

  • प्रोटीन और फाइबर से भरपूर नाश्‍ता करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है। इससे ओवरईट‍िंग और इमोशनल ईट‍िंग की संभावना कम होती है और वजन कम करने में मदद म‍िल सकती है।
  • फाइबर पाचन के ल‍िए जरूरी है। डाइट में फाइबर को सुबह के समय शाम‍िल करने से पेट में गैस, अपच जैसी समस्‍याओं से छुटकारा म‍िलेगा।
  • फाइबर भोजन के पाचन और ग्‍लूकोज के शरीर में एब्‍जॉर्ब होने में अहम भूम‍िका न‍िभाता है। इसल‍िए ब्‍लड शुगर मैनेजमेंट के ल‍िए यह जरूरी है।
  • प्रोटीन मांसपेश‍ियों के न‍िर्माण में मदद करता है। हालांक‍ि, व्‍यक्‍ति‍ की उम्र, शरीर के वजन, गत‍िव‍िध‍ि और सेहत काे ध्‍यान में रखते हुए प्रोटीन की मात्रा को तय करना चाह‍िए।

यह भी पढ़ें- इंडियन थाली में इन 4 तरीकों से लगाएं प्रोटीन का तड़का, आसानी से होगा वेट लॉस

प्रोटीन और फाइबर वाला नाश्‍ता कौन सा है?

  • मूंग दाल चीला या बेसन का चीला और दही खाएं।
  • चना और सब्‍ज‍ियों का सलाद खाएं।
  • पनीर और मल्‍टीग्रेन रोटी खाएं।
  • दही, फल और नट्स खाएं।
  • ओट्स, दूध और सीड्स का सेवन करें।

द‍िनभर में क‍ितना प्रोटीन लें?

स्वस्थ वयस्कों को द‍िनभर में लगभग 0.8 ग्राम प्रोटीन प्रति किलोग्राम शरीर के वजन के मुताब‍िक लेने की सलाह दी जाती है। जो लोग नियमित एक्‍सरसाइज करते हैं या उनकी जरूरत इससे अध‍िक हो सकती है।

दिनभर में कितना फाइबर लें?

स्वस्थ वयस्कों में रोजाना फाइबर की जरूरत उम्र और जेंडर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। आमतौर पर वयस्कों के लिए लगभग 25 से 30 ग्राम फाइबर प्रतिदिन लेने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें- डाइट में शामिल करें ये देसी फाइबर रिच फूड्स, डाइजेशन रहेगा ऑन ट्रैक

क्या हर दिन प्रोटीन-फाइबर वाला नाश्ता करना चाहिए?

हर दिन नाश्ते में प्रोटीन और फाइबर के स्रोत शामिल कर सकते हैं। रोज अलग-अलग खाद्य पदार्थों को शामिल करने से डाइट में विविधता बनी रहती है। नाश्ते में केवल एक ही खाद्य समूह पर निर्भर न रहें। प्रोटीन, फाइबर और अन्य जरूरी पोषक तत्वों का संतुलन बनाए रखना अधिक जरूरी है।

नाश्ता करते समय किन गलतियों से बचें?

  • प्रोटीन और फाइबर को नाश्ते में शामिल करना सेहत के लिए अच्छा हो सकता है, लेकिन इसे सही तरीके से लेना भी जरूरी है। कुछ सामान्य गलतियां इसके फायदे को कम कर सकती हैं जैसे-
  • अगर आप पहले बहुत कम फाइबर लेते थे, तो अचानक इसकी मात्रा बढ़ाने से गैस, पेट फूलना या असहजता हो सकती है। फाइबर की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाना बेहतर है।
  • फाइबर बढ़ाते समय पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। पानी कम होने पर कुछ लोगों में कब्ज या पेट की परेशानी बढ़ सकती है।
  • हाई-प्रोटीन या हाई-फाइबर पैक्ड फूड जरूरी नहीं कि हेल्दी हो। खरीदने से पहले उसमें चीनी, नमक, कुल कैलोरी और फाइबर की मात्रा जरूर देखें।

न‍िष्‍कर्ष:

प्रोटीन और फाइबर से भरपूर नाश्‍ता करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, ओवरईट‍िंग से बचाव होता है, इमोशनल ईट‍िंग की संभावना कम होती है और वेट लॉस में मदद म‍िलती है। फाइबर से शुगर लेवल कंट्रोल होता है और पाचन बेहतर होता है। वहीं दूसरी ओर, प्रोटीन मांसपेश‍ियों के न‍िर्माण के ल‍िए जरूरी है। प्रोटीन और फाइबर र‍िच फूड्स की बात करें, तो मूंग दाल चीला, पनीर और मल्‍टीग्रेन रोटी, दही, फुल और नट्स वगैरह का सेवन कर सकते हैं। फाइबर की मात्रा को डाइट में अचानक न बढ़ाएं वरना इससे पाचन समस्‍याएं हो सकती हैं। फाइबर बढ़ाते समय पर्याप्‍त मात्रा में पानी का सेवन भी करें, हाई प्रोटीन या हाई फाइबर फूड का लेबल पढ़कर पैक्‍ड फूड्स को न खरीदें। द‍िनभर में वयस्कों को लगभग 25 से 30 ग्राम फाइबर प्रतिदिन लेने की सलाह दी जाती है। वहीं, प्रोटीन की बात करें, तो इसकी 0.8 ग्राम के करीब मात्रा प्रति किलोग्राम शरीर के वजन के मुताब‍िक हर द‍िन लेने की सलाह दी जाती है।

image credit: magnific

FAQ

  • क्या प्रोटीन और फाइबर एक साथ लेना जरूरी है?

    प्रोटीन और फाइबर को एक साथ लेना जरूरी नहीं है, लेक‍िन द‍िनभर की डाइट में इन दोनों की पर्याप्‍त मात्रा शाम‍िल होनी चाह‍िए। 
  • क्या नट्स से प्रोटीन और फाइबर दोनों मिलते हैं?

    हां, बादाम, अखरोट, मूंगफली और कुछ अन्य नट्स में प्रोटीन और फाइबर दोनों पाए जाते हैं। इनमें फैट और कैलोरी भी होती है इसल‍िए सीमि‍त मात्रा में सेवन करें।

Read Next

क्‍या है माइंडफुल ईटिंग? जो वेट लॉस से लेकर बेहतर पाचन तक, सेहत को देती है ये 7 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 14, 2026 19:43 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content