आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खानपान की आदतों के कारण पाचन से जुड़ी समस्याएं होना काफी आम बात है। पेट को साफ रखने और पाचन तंत्र को बेहतर रखने के लिए लोगों को अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर फूड्स शामिल करने की सलाह दी जाती है। फाइबर हमारे पाचन को बेहतर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। जब बात फाइबर की आती है तो लोग अक्सर महंगे-महंगे विदेशी विकल्पों की तरफ रूख करते हैं। हालांकि, हमारे भारत में रोजाना के खानपान में इस्तेमाल होने वाले कई फूड्स भी फाइबर का अच्छा सोर्स होते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर रखने में मदद करते हैं। इसलिए, आइए इस लेख में दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि देसी फाइबर से भरपूर फूड्स कौन-से हैं?
फाइबर से भरपूर भारतीय फूड्स
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, उत्तर भारत में मिलने वाले कई खाद्य पदार्थ ऐसे हैं, जिनका सेवन आप आसानी से अपनी डेली डाइट में कर सकते हैं और यह आपके शरीर में फाइबर की कमी पूरी करने में मदद कर सकते हैं।
1. बाजरा और ज्वार की रोटी
भारत में बाजरा और ज्वार की रोटी लंबे समय से खाई जा रही है। ये साबुत अनाज फाइबर के अच्छे सोर्स हैं और गेहूं की रिफाइंड ब्रेड या मैदे से बने फूड्स की तुलना में ज्यादा पौष्टिक माने जाते हैं। सर्दियों में बाजरे की रोटी और गर्मियों में ज्वार की रोट शरीर को सही पोषण देने के साथ पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करती है।
इसे भी पढ़ें: महिलाएं कैसे जानें उनकी डाइट में फाइबर की कमी हो रही है? एक्सपर्ट से जानें ये 5 संकेत
2. चना और काला चना
उबला हुआ काला चना, चना या चने की सब्जी भारतीय घरों में आमतौर पर बनाई जाती है। चने में मौजूद फाइबर और प्रोटीन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे आप नाश्ते, सलाद या करी के रूप में खाने में शामिल कर सकते हैं, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करते हैं और बार-बार भूख लगने की समस्या को कम कर सकती है।
3. राजमा और साबुत दालें
राजमा चावन उत्तर भारत में कई लोगों के सबसे पंसदीदा होता है। राजमा, साबुत मूंग, साबुत उड़द, मसूर और लोबिया जैसी दालें फाइबर से भरपूर होती है और यह प्लांट बेस्ड प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स है। इन्हें हफ्ते में 2 से 3 बार डाइट में शामिल करने से पाचन बेहतर रहता है और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए यह फायदेमंद हो सकता है।
-1782840172323.jpg)
4. मौसमी हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, सरसों का साग, बथुआ, मेथी और चौलाई जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती हैं। उत्तर भारत में सर्दियों के दौरान सरसों का साग और बथुआ का सेवन खासतौर पर फायदेमंद माना जाता है, जो पाचन के साथ-साथ शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व की कमी पूरी करने का काम करता है।
इसे भी पढ़ें: क्या रात में सोने से पहले आम खाने पर ब्लड शुगर बढ़ सकता है? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई
5. सलाद
उत्तर भारत में भोजन के साथ सलाद शामिल करना आम बात है। गाजर, मूली, खीरा, टमाटर और प्याज जैसे कच्चे सलाद फाइबर का अच्छा सोर्स होते हैं। भोजन के साथ एक कटोरी सलाद खाने से न सिर्फ पाचन क्रिया बेहतर होती है, बल्कि ज्यादा खाने की आदत पर भी कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है।
निष्कर्ष
फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन करने के लिए आपको महंगे खाद्य पदार्थों की जरूरत नहीं है, बल्कि उत्तर भारत की रसोई में मौजूद कुछ खास फूड्स के सेवन से शरीर में फाइबर की कमी को पूरा किया जा सकता है। बाजरा, ज्वार, राजमा, चना, साबुत दालें, हरी पत्तेदार सब्जियां और सलाद का सेवन आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसलिए, पाचन को बेहतर रखने और हेल्दी रहने के लिए आप इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके साथ पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और नियमित रूप से संतुलित डाइट लें।
Image Credit: Freepik
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 30, 2026 22:57 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Jun 30, 2026 22:57 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dt Rakshita Mehra