Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

बच्चों के दैनिक आहार में बाजरा कैसे शामिल करें? एक्सपर्ट से जानें

बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए उनकी डाइट में फाइबर से भरपूर बाजरे को शामिल करना बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानें आसान रेसिपी, सही मात्रा और  बाजरे बच्चों को कैसे खिलाएं?

How To Include Millet In A Child Diet In Hindi: सर्दियों में अक्सर लोगों को बाजरा जैसे साबुत अनाज का सेवन करने की सलाह दी जाती है। बाजरा में अच्छी मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, साथ ही, इसमें अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं और ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, साथ ही, इसकी तासीर गर्म होती है, जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में अक्सर पेरेंट्स के मन में सवाल उठता है कि बच्चों को बाजरा कैसे खिलाएं? ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें बच्चों की डेली डाइट में बाजरा कैसे शामिल करें?

बच्चों की डेली में बाजरा कैसे शामिल करें? - How To Include Millet In Children's Daily Routine?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, बाजरे में भरपूर मात्रा में फाइबर और बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। बच्चों को बाजरा खिलाने से उनके पाचन को दुरुस्त करने, शरीर को एनर्जी देने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।

बाजरे की रोटी खिलाएं

बच्चों को बाजरा रोटी के रूप में खिलाया जा सकता है। बाजरे की रोटी खाना बच्चों के पाचन को दुरुस्त करने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- Ragi vs Bajra: ठंड में किस अनाज का सेवन करना है ज्यादा फायदेमंद?

how to include bajra in a child daily diet in hindi 01 (5)

बाजरे की खिचड़ी खिलाएं

बाजरे को रोटी के अलावा, खिचड़ी के रूप में भी बनाया जा सकता है। बाजरे की खिचड़ी को खिलाने से बच्चों को एनर्जी देने, आयरन की कमी को दूर करने, पाचन को दुरुस्त करने और कैल्शियम की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है।

बाजरे की सलाद

बच्चों को सलाद के रूप में भी बाजरा खिलाया जा सकता है। इसके लिए भिगोए हुए बाजरा को उबालकर और इसमें सब्जियों को मिलाकर सलाद तैयार कर लें। इससे स्वास्थ्य में सुधार करने और शरीर को एनर्जी देने और पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- बाजरा और अलसी के लड्डू के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

बाजरे की अन्य रेसिपी

इसके अलावा, बच्चों को बाजरे का डोसा, उपमा, पेनकेक या ड्राई फ्रूट्स डालकर लड्डू बनाकर भी खिलाया जा सकता है, जो सर्दियों में बच्चों को शरीर को गर्म रखने, ठंड से बचाव करने और शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद मिलती है।

सावधानियां

बच्चों को बाजरा खिलाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन ध्यान रहे, बच्चों को बाजरे से एलर्जी होने या इसको खाने से किसी भी तरह की परेशानी होने पर बाजरा न खिलाएं। इसके अलावा, किसी मेडिकल कंडीशन में बच्चों को बाजरा खिलाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष

बच्चों को बाजरा खिचड़ी, रोटी, लड्डू, उपमा, डोसा, पेनकेक या सलाद के रूप में खिलाया जा सकता है। इससे बच्चों के शरीर को एनर्जी देने, सर्दियों में शरीर को गर्म रखने, पाचन को दुरुस्त करने और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, बच्चों को कब्ज की समस्या या किसी भी तरह की मेडिकल कंडीशन की स्थिति में बाजरा डॉक्टर की सलाह के साथ ही खिलाएं। इसके अलावा, बच्चों को बाजरा खिलाते समय इसकी मात्रा का खास ध्यान रखें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • बाजरा खाने से क्या फायदा होता है?

    बाजरे में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से पाचन में सुधार करने, वजन कम करने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने, हार्ट को हेल्दी रखने, शरीर को एनर्जी देने, पोषक तत्वों की कमी को दूर करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।
  • बाजरा कब नहीं खाना चाहिए?

    बाजरा खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन किडनी की समस्या होने, थायराइड होने, एसिडिटी होने, कब्ज होने, पाचन के कमजोर होने, गैस होने, जलन होने और गर्मी के मौसम में बाजरे का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी के दौरान बाजरा का सेवन सावधानी के साथ करें।
  • बच्चों की हेल्थ बनाने के लिए क्या खिलाना चाहिए?

    बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए उनको नियमित रूप से दूध पिलाएं, सब्जियां, फल, साबुत अनाज, दालें, बीन्स, अंडे, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स और पोषक तत्वों से युक्त अन्य फूड्स खिलाएं। इससे बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, किसी भी फूडस से एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें।

Read Next

वजन घटाने में फाइबर बेहतर या प्रोटीन? जानें डाइटिशियन की सलाह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 28, 2026 13:22 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jan 28, 2026 13:22 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content