Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

दादी-नानी की पसंदीदा बाजरे की खिचड़ी है देसी सुपरफूड, जानें सेहत के ल‍िए इसके 5 फायदे

आजकल लोग स्वाद के साथ-साथ पौष्टिक खाने को भी महत्व दे रहे हैं, इसलिए बाजरे की मांग बढ़ रही है। खासकर, बाजरे की ख‍िचड़ी जो क‍ि सेहत के ल‍िए क‍िसी खजाने से कम नहीं है। जानें इसके फायदे। 

बाजरे का नाम सुनते ही दादी-नानी का दुलार याद आ जाता है। बचपन में स्‍कूल की छुट्ट‍ियों में जब दादी-नानी के गांव जाते थे, तब बाजरे की खिचड़ी चखने का मौका म‍िलता था। आजकल लोग र‍िफाइंड फूड्स की जगह पारंपर‍िक और पौष्टिक भोजन की ओर फ‍िर से मुड़ रहे हैं इसल‍िए बाजरा फ‍िर से चर्चा में है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। इसे आम बोलचाल में देसी सुपरफूड भी कहा जाता है। आइए जानते हैं बाजरे की ख‍िचड़ी सेहत के ल‍िए कैसे फायदेमंद है? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

साल 2025 में Bajra In Nutrition Security And Health नामक एक र‍िव्‍यू आर्टि‍कल के मुताब‍िक, बाजरा पोषण से भरपूर अनाज है। बाजरा ग्लूटेन-फ्री होता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। इसलिए इसे डायबिटि‍क मरीजों के लिए भी सेहतमंद अनाज माना जाता है। हालांक‍ि, डायबिटीज में इसे कितनी मात्रा में खाना है, यह व्यक्ति की डाइट पर निर्भर करता है।

100 ग्राम बाजरे की ख‍िचड़ी में क‍ितनी कैलोरी होती हैं?

bajre-ki-khichdi-khane-ke-fayde

100 ग्राम बाजरा में करीब 360 कैलोरी होती है। वहीं 100 ग्राम बाजरे की ख‍िचड़ी में करीब 125 से 150 कैलोरी हो सकती हैं। ध्यान रखें क‍ि खिचड़ी की कैलोरी उसकी रेसिपी पर निर्भर करती है। बाजरा, दाल, पानी और तेल एवं घी की मात्रा बदलने से कैलोरी भी बदलती है।

1. बाजरे की ख‍िचड़ी खाकर थकान और कमजोरी दूर होती है

बाजरे में फाइबर, प्रोटीन, कॉम्‍प्‍लेक्‍स कार्ब्स जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। इन पोषक तत्‍वों की मदद से शरीर को एनर्जी म‍िलती है। इसे संतुल‍ित आहार के रूप में ल‍िया जाए, तो इसे खाकर थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद मि‍लती है।

यह भी पढ़ें- बच्चों के दैनिक आहार में बाजरा कैसे शामिल करें? एक्सपर्ट से जानें

2. वेट मैनेजमेंट में मदद म‍िलती है

बाजरे की ख‍िचड़ी में फाइबर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं ज‍िससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इस तरह ओवरईट‍िंग से बचने में मदद मि‍लती है और फूड क्रेव‍िंग्‍स शांत होती है। हालांक‍ि, वेट लॉस के ल‍िए केवल एक अनाज का सेवन काफी नहीं है, इसे संतुल‍ित डाइट का ह‍िस्‍सा बना सकते हैं। साथ ही ख‍िचड़ी को ज्यादा तेल या घी के साथ बनाया जाए, तो कैलोरी और वजन बढ़ सकता है।

3. पाचन के ल‍िए फायदेमंद है बाजरे की ख‍िचड़ी

बाजरे की ख‍िचड़ी में फाइबर होता है और फाइबर भोजन को पचाने में मदद करता है और बाउल मूवमेंट आसान हो जाता है। फाइबर के मौजूद होने से पेट भी जल्‍दी भर जाता है। हालांक‍ि, बाजरे की मात्रा को धीरे-धीरे बढ़ाएं और ख‍िचड़ी के सेवन के साथ पर्याप्‍त मात्रा में पानी का भी सेवन करें।

यह भी पढ़ें- बाजरा और अलसी के लड्डू के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

4. ग्लूटेन-फ्री विकल्प है

बाजरा प्राकृतिक रूप से ग्लूटेन-फ्री अनाज है। जो लोग ग्‍लूटेन-फ्री डाइट लेना चाहते हैं या ज‍िन्‍हें ग्‍लूटेन एलर्जी है, वे बाजरे की ख‍िचड़ी, द‍ल‍िया, रोटी वगैरह का सेवन कर सकते हैं।

5. मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है

बाजरा में मैग्नीशियम पाया जाता है। मैग्नीशियम शरीर में कई खास क्र‍ियाओं के ल‍िए जरूरी होती है। मसल और नर्व फंक्‍शन, एनर्जी और हड्ड‍ियों की सेहत के ल‍िए बाजरे का सेवन फायदेमंद हो सकता है। बाजरे की तासीर गर्म होती है इसल‍िए इसे सीमि‍त मात्रा में ही डाइट का ह‍िस्‍सा बनाना चाह‍िए।

न‍िष्‍कर्ष:

बाजरे की ख‍िचड़ी में फाइबर होता है, यह पाचन और बाउल मूवमेंट के ल‍िए फायदेमंद आहार है। इसे खाकर पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ओवरईट‍िंग से बचाव होता है इसल‍िए यह वेट मैनेजमेंट में भी मदद करती है। बाजरे की ख‍िचड़ी खाकर थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद म‍िलती है। यह एक ग्‍लूटेन फ्री व‍िकल्‍प है और मैग्नीशियम का अच्‍छा स्रोत है। 100 ग्राम बाजरा में करीब 360 कैलोरी होती है। वहीं 100 ग्राम बाजरे की ख‍िचड़ी में करीब 125 से 150 कैलोरी हो सकती हैं। इसे अध‍िक तेल या घी के साथ बनाने पर कैलोरी बढ़ सकती हैं इसल‍िए इंग्रीड‍िएंट्स पर गौर करें।

image credit: magnific

FAQ

  • क्या बाजरा खाने से गैस हो सकती है?

    हां, कुछ लोगों को बाजरा का ज्‍यादा सेवन करने से गैस या ब्‍लोट‍िंग हो सकती है। इसका कारण बाजरा में मौजूद फाइबर भी हो सकता है। बाजरा का सेवन एक साथ अध‍िक मात्रा में करने से बचें।
  • क्या आयरन की कमी में बाजरा खा सकते हैं?

    बाजरा आयरन का एक स्रोत है, लेक‍िन आयरन की कमी होने पर केवल बाजरे पर न‍िर्भर न रहें बल्‍क‍ि इसे संतुल‍ित डाइट का ह‍िस्‍सा बनाएं।

Read Next

वर्किंग वुमन के लिए कम मेहनत में तैयार होने वाले 5 हाई प्रोटीन स्नैक्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 09, 2026 18:00 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content