Period Pain Relief Story: कई महिलाओं को पीरियड्स के शुरुआती एक या दो दिन पेट में दर्द और ऐंठन होती है। इस दौरान महिलाओं को काफी अनकंफर्टेबल महसूस होता है और कुछ ऐसा ही मेरे साथ भी हो रहा था। इस दौरान कई बार मैं अपने काम को भी छोड़ देती थी और पीरियड्स में परेशान रहती थी। मुझे लगता है कि पीरियड्स का ये समय कई महिलाओं के लिए काफी दर्दनाक होता है। मेरे पीरियड्स के दिन कैसे होते थे और फिर मैंने क्या ऐसा किया कि अब मुझे पीरियड्स में दर्द काफी कम रहता है। इसके साथ मैंने हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से बात की। आप भी पढ़ें और समझें कि कैसे मैंने इस समस्या से निजात पाई।
पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा दर्द होना
मुझे नौ साल की उम्र में ही पीरियड्स शुरू हो गए थे और आज भी याद है कि जब मुझे शुरुआत में पीरियड्स होते थे, तो पहले एक-दो दिन बहुत दर्द होता था। कई बार दर्द इतना ज्यादा हो जाता था कि मुझे स्कूल से छुट्टी तक लेनी पड़ती थी। पीरियड्स में फ्लो तो नॉर्मल होता था, लेकिन दर्द पेट से होता हुआ कमर तक चला जाता था। शुरुआत में तो मेरी मां ने मुझे कहा कि अभी थोड़े महीने इंतजार करते हैं क्योंकि समय के साथ पेट में मरोड़ और दर्द कम हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मुझे हर महीने पीरियड्स का डर सताने लगा था और अब मैं पहले से ही पीरियड्स में पेनकिलर लेने लगी थी। कुछ ऐसा ही NCBI की रिपोर्ट भी पुष्टि करती है। इसके अनुसार, कई लड़कियों को पीरियड्स के दौरान पेट में क्रैम्पस और दर्द होता है। कई बार पेट में दर्द इतना ज्यादा होता है कि महिलाएं पेनकिलर दवाइयां लेती हैं।

यह भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम और बंद नाक से तुरंत राहत दिलाएगी 'अजवाइन की भाप', जानें इस्तेमाल का सही तरीका और 5 बड़े फायदे
मां ने भुनी अजवाइन के साथ काला नमक दिया
एक शाम स्कूल से आने के बाद पीरियड्स के कारण मुझे पेट में दर्द हो रहा था, तो मां ने तवे पर आधा चम्मच अजवाइन को भुना और साथ में चुटकी भर काला नमक डालकर दे दिया। मुझे मां ने कहा कि इसे खाकर गुनगुना पानी पी लो, तो पेट की ऐंठन और दर्द सब दूर हो जाएगा। जब मैंने भुनी अजवाइन के साथ काला नमक खाया, तो कुछ ही मिनट बाद मेरे पेट का दर्द गायब हो गया। पेट दर्द के कारण मैं खाना भी नहीं खा पाती थी, उस दिन मैंने अच्छे से खाना खाया और फिर मुझे काफी सुकून मिला। इसके बाद तो अब मैं पीरियड्स के पहले दो दिन आधा चम्मच अजवाइन और काला नमक ले लेती हूं और पूरा पीरियड्स आराम से गुजरता है। मुझे लगता है कि कुछ चीजों का इलाज किचन में रखे हर्ब्स से हो जाता है और मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ है। Researchgate की रिपोर्ट के अनुसार, अजवाइन में ऐसे गुण होते हैं, जो पीरियड्स में होने वाली ऐंठन को कम करते हैं।
भुनी अजवाइन और काला नमक खाने से पेट दर्द में राहत
इस बारे में जब मैंने डॉ. श्रेय से बात की, तो उन्होंने कहा, “अजवाइन डाइजेशन में बहुत हेल्पफुल होता है और अनुलोमनीय होता है। इसका मतलब है कि आंतों में वायु इकट्ठी हो जाती है जो पेटदर्द और ऐंठन का कारण बन सकती है। अजवाइन और काला नमक प्रेशर के साथ आंतों की वायु को बाहर निकालता है, जिससे पेट दर्द और ऐंठन कम होती है। पीरियड्स में अजवाइन के दर्दनिवारक गुण के कारण ये पेन को कम करने में मदद करता है। इसलिए पीरियड्स में भुनी अजवाइन और काला नमक लेने की सलाह दी जाती है, लेकिन जिन महिलाओं को बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होती है या पित्त होती है, उन्हें अजवाइन के साथ काला नमक नहीं लेना चाहिए। इसके अलावा, जिन महिलाओं को बहुत ज्यादा एसिडिटी होती है, उन्हें ये नहीं लेना चाहिए।”
यह भी पढ़ें- अजवाइन और हींग खाने से क्या होता है? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें
निष्कर्ष
पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द और ऐंठन को कम करने के लिए पेनकिलर्स लेने की बजाय महिलाएं भुनी हुई अजवाइन के साथ काला नमक ले सकती हैं। मेरे केस में तो मुझे मां का नुस्खा बचपन से लेकर आज तक काम कर रहा है और आयुर्वेदाचार्य ने भी बताया कि इससे महिलाओं को काफी फायदा मिलता है, लेकिन साथ ही पीरियड्स में ज्यादा ब्लीडिंग होने पर महिलाएं अजवाइन और काला नमक लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Main Image Credit: AI Gemini
FAQ
अजवाइन आपके पीरियड के लिए अच्छी है?
अजवाइन लेने से पीरियड्स के दौरान होने वाला पेट दर्द और सूजन से राहत मिलती है। अजवाइन में पानी होता है, जो हाइड्रेशन और डाइजेशन में मदद करता है।रोज अजवाइन खाने से क्या साइड इफेक्ट होते हैं?
रोजाना जरूरत से ज्यादा अजवाइन खाने से डाइजेशन की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या होती है, उन्हें ज्यादा तकलीफ हो सकती है, इसलिए अजवाइन लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।क्या अजवाइन खाने से पीरियड जल्दी आता है?
अजवाइन यूटरस की मसल्स को रिलैक्स करती है और पीरियड्स में दर्द में राहत देती है। अजवाइन खाने से पीरियड्स जल्दी या लेट नहीं होते।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 11, 2026 11:05 IST
Modified By : Aneesh Rawat Feb 11, 2026 11:05 IST
Modified By : Aneesh RawatFeb 11, 2026 11:05 IST
Modified By : Aneesh RawatFeb 11, 2026 11:05 IST
Modified By : Aneesh RawatFeb 11, 2026 11:05 IST
Modified By : Aneesh RawatFeb 11, 2026 11:05 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Dr Shrey Sharma