Fri Sep 11, 2026 | 09:04 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

खाना खाने के बाद खाएं अजवाइन और काला नमक, गैस और ब्लोटिंग से मिलेगी राहत

औषधीय गुणों से भरपूर अजवाइन में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसको खाना खाने के बाद नमक के साथ खाने से पाचन में सुधार करने और इससे जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। 

खाना खाने के बाद कई लोग गैस, ब्लोटिंग, पेट टाइट होने और ब्लोटिंग जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में इनसे राहत के लिए औषधीय गुणों से भरपूर अजवाइन को काले नमक के साथ इनका सेवन करना पाचन के लिए फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में आइए आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें खाना खाने के बाद अजवाइन और काला नमक साथ लेने के क्या फायदे हैं?

पाचन के लिए खाना खाने के बाद अजवाइन और काला नमक लेने के फायदे

आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, औषधीय गुणों से भरपूर अजवाइन में अच्छी मात्रा में थाइमोल नामक तत्व, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। वहीं, काले नमक में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। खाना खाने के बाद इन दोनों को साथ खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

पाचन प्रक्रिया में सुधार करे

अजवाइन में थाइमोल नामक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन के लिए जरूरी एंजाइम्स को बढ़ावा देने और पाचन प्रक्रिया में सुधार करने में मदद मिलती है। जिससे पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- माइग्रेन के दर्द से राहत दिला सकती है अजवाइन, डॉक्टर से जानें कैसे करें इस्तेमाल

ajwain and black salt after meals for gas and bloating in hindi 1 (3)

गैस और ब्लोटिंग से मिलती है राहत

आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा बताती हैं, खाना खाने के बाद औषधीय गुणों से भरपूर अजवाइन और काले नमक को एक साथ खाने से पाचन प्रक्रिया में सुधार कर गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

कैसे करें अजवाइन और काले नमक का सेवन?

खाना खाने के बाद 1-3 ग्राम तक अजवाइन को चुटकीभर काले नमक के साथ मिलाकर गुनगुने पानी के साथ लेने से पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- पाचन की समस्या में दवा की जगह इस तरह लेती हूं अजवाइन, झटपट मिलती है राहत

सावधानियां

अजवाइन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसकी तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका सेवन सीमित मात्रा में करें, खासकर किसी मेडिकल कंडीशन से पीड़ित होने या अजवाइन से एलर्जी होने की स्थिति में। इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

निष्कर्ष

खाना खाने के बाद अजवाइन के साथ काला नमक खाने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, खाना पचाने के लिए जरूरी एंजाइम्स को बढ़ावा देने, गैस, ब्लोटिंग और भारीपन जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • अजवाइन कब नहीं खानी चाहिए?

    अजवाइन की तासीर गर्म होती है। ऐसे में पित्त, एसिडिटी, पेट में अल्सर होने, गर्मी लगने, अजवाइन से एलर्जी होने और लिवर से जुड़ी समस्या होने पर अजवाइन का सेवन करने से बचें।
  • 1 दिन में अजवाइन कितना खाना चाहिए?

    1 दिन में 1-3 ग्राम तक अजवाइन का सेवन किया जा सकता है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अजवाइन का अधिक सेवन करना स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बढ़ावा दे सकता है। 

Read Next

आपके वेट लॉस के मिशन को आसान बना सकते हैं ये आयुर्वेद‍िक डाइट ट‍िप्‍स, जल्‍दी द‍ि‍खेगा असर 

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 17, 2026 23:14 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • May 17, 2026 23:14 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content