Mon Oct 26, 2026 | 11:38 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

गैस पेन से तुरंत राहत देते हैं ये 3 उपाय, छूमंतर हो जाएगा दर्द

गैस दर्द से तुरंत राहत चाहिए? जानें तीन आसान उपाय जो आंतों की गति बढ़ाकर पेट को आराम देते हैं और गैस पेन से छुटकारा द‍िलाते हैं। इन उपायों से ब्लोटिंग और ऐंठन को मिनटों में दूर कर सकते हैं।
गैस पेन से तुरंत राहत देते हैं ये 3 उपाय, छूमंतर हो जाएगा दर्दगैस पेन से तुरंत राहत देते हैं ये 3 उपाय, छूमंतर हो जाएगा दर्द

मेरी दादी को अक्‍सर पेट में गैस की समस्‍या होती थी और गैस के कारण तेज दर्द होता था। मेरी दादी दवा से बचने के उपाय खोजती रहती थीं। क‍िसी भी शारीर‍िक समस्‍या होने पर उसे नजरअंदाज न करते हुए डॉक्‍टर की सलाह पर दवा का सेवन ही सही तरीका होता है, पर अगर आप ट्रैवल कर रहे हैं या च‍िक‍ित्‍सा सहायता से दूर हैं, तो कुछ ऐसे आसान उपाय हैं ज‍िनकी मदद से भी गैस के दर्द से राहत म‍िल सकती है। ये उपाय सही तरीके से अपनाएं जाएं, तो सेहत के ल‍िए सुरक्ष‍ित हैं और पूरी तरह से प्राकृत‍िक हैं। गैस दर्द से तुरंत राहत पाने के उपाय जानने के ल‍िए हमने Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Joseph Salhab (@thestomachdoc)

1. बाउल मूवमेंट को एक्‍ट‍िव करें- Stimulate Bowel Movement

जब गैस आंतों में फंस जाती है, तब दर्द और दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में आंतों की प्राकृतिक गति (Bowel Movement) को स्टिम्युलेट करना यानी बढ़ाना जरूरी है।
Dr. Shrey Sharma ने बताया क‍ि गैस के दर्द से तुरंत राहत चाह‍िए, तो अनुलोमन क्र‍िया को बढ़ावा देना जरूरी है। आयुर्वेद में अनुलोमन का अर्थ है शरीर की दूषित वायु को ठीक करना या मलत्याग को आसान बनाना। इसके ल‍िए इन उपायों की मदद ले सकते हैं-

  • हींग का सेवन करें। यह पेट में ऐंठन को तुरंत शांत करता है।
  • शुंठी या सोंठ का सेवन करें। ये हर्ब वात शामक भी मानी जाती है यानी वात दोष को शांत करती है।
  • जीरा का सेवन करें, इससे पाचन क्र‍िया बेहतर होती है। जीरा, हींग और सोंठ को म‍िक्‍सी में पीसकर पाउडर बना लें और इसे गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं।
  • गैस पेन से राहत के ल‍िए काली मिर्च का भी थोड़ी मात्रा में सेवन कर सकते हैं। काली मिर्च आंतों की गतिविधि तेज करके गैस और ब्लोटिंग दोनों में जल्‍दी राहत देती है।

यह भी पढ़ें- पेट में गैस होने पर कैसे सोना चाहिए? डॉक्टर से जानें

2. इस उपाय से पांच म‍िनट में दूर होगा गैस का दर्द- Instant Gas Pain Relief Treatment

gas-pain-door-karne-ke-upaygas-pain-door-karne-ke-upay

अदरक और लहसुन का सेवन भी पेट में गैस की समस्‍या को दूर करते हैं। इसे घी में फ्राई करें। Dr. Shrey Sharma ने बताया क‍ि अगर भारीपन न लग रहा हो, तो ही घी का इस्‍तेमाल करें, वरना सरसों के तेल में भी फ्राई कर सकते हैं। 30 सेकेंड से एक म‍िनट तक अदरक और लहसुन को फ्राई करें और सेंधा नमक या ब्‍लैक सॉल्‍ट या दोनों म‍िलाकर मरीज को दें। पांच से दस म‍िनट में गैस की समस्‍या दूर हो जाएगी। इसके बाद गुनगुने पानी के तीन से चार घूंट का सेवन करें।

यह भी पढ़ें- सुबह के समय होने वाली ब्लोटिंग को कैसे दूर करें? जानें 5 आसान उपाय

3. पुदीने की चाय पिएं- Drink Peppermint Tea

पुदीने की चाय का सेवन करने से गैस, ब्‍लोट‍िंग, पेट में ऐंठन और दर्द से राहत म‍िलती है। पुदीना में मौजूद मेंथॉल, पाचन तंत्र को ठंडक देता है और पेट की सूजन को कम करता है। अगर चाय नहीं बना सकते, तो गैस पेन कम करने के ल‍िए पुदीना के ताजे पत्ते चबाना भी फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें- चाय पीने के बाद क्यों होती है ब्लोटिंग? डॉक्टर से कारण जान करें ये बदलाव

हल्की सैर करके गैस पेन से बच सकते हैं- Go For Short Walk To Prevent Gas Pain

  • पेट में गैस बनने के कारण दर्द हो रहा है, तो हल्‍की वॉक करें। हल्‍की सैर, पाचन तंत्र को एक्‍ट‍िव करती है और गैस मूवमेंट को तेज करती है। 10 से 15 म‍िनट वॉक करेंगे, तो आंतों में जमी हवा र‍िलीज हो जाएगी और ऐंठन एवं दबाव भी कम होगा। भोजन के बाद रोज कुछ देर वॉक करेंगे, तो गैस के दर्द से बच सकते हैं।
  • राष्ट्रीय मधुमेह, पाचन एवं गुर्दा रोग संस्थान (National Institute of Diabetes and Digestive and Kidney Diseases or NIDDK) की मानें, तो पेट में गैस फंसने के कारण पेट फूलना, दर्द या भारीपन हो सकता है। NIDDK सुझाव देता है कि भोजन धीरे-धीरे करें, कार्बोनेटेड ड्र‍िंक्‍स से बचें और पाचन फ्रेंडली डाइट एवं लाइफस्टाइल अपनाएं।

न‍िष्‍कर्ष:

गैस के दर्द से राहत पाने के ल‍िए हींग, लहसुन, अदरक, सोंठ, जीरा जैसे हर्ब्स का सेवन करें। इसके अलावा वॉक करना और पुदीने की चाय पीने से भी राहत म‍िलती है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Reel Credit: Dr. Joseph Salhab

FAQ

  • ज्यादा गैस बनने के क्या लक्षण हैं?

    पेट फूलना, भारीपन, डकार ज्यादा आना, पेट में ऐंठन महसूस होना और खाने के बाद जल्दी भरा-भरा महसूस होना, ये सभी ज्‍यादा गैस बनने के लक्षण हैं।
  • गैसे होने पर दर्द क्‍यों होता है?

    जब पाचन तंत्र में गैस फंसकर आंतों की दीवारों पर दबाव डालती है, तो खिंचाव होने लगता है। यही दबाव पेट, पसलियों और निचले पेट में दर्द पैदा करता है।
  • गैस बनने पर कहां-कहां दर्द होता है?

    गैस पेट के ऊपरी हिस्से, नाभि के आसपास, बाएं या दाएं पेट, छाती, पसलियों के नीचे और कभी-कभी पीठ एवं कंधे तक में दर्द पैदा कर सकती है।

Read Next

→ सोने से पहले पैरों पर लगाएं ये 3 प्राकृतिक तेल, सुधरेगा ब्लड सर्कुलेशन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 03, 2025 13:27 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Dec 03, 2025 13:27 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Dec 03, 2025 13:27 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Dec 03, 2025 13:27 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma