Doctor Verified

पेट में गैस होने पर कैसे सोना चाहिए? डॉक्टर से जानें

अक्सर रात के समय लोगों को पेट में गैस की समस्या हो जाती है। ऐसे में पेट की गैस की समस्या से राहत के लिए कैसे सोएं? आइए लेख में जानें -
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट में गैस होने पर कैसे सोना चाहिए? डॉक्टर से जानें


How To Sleep With A Gastric Stomach In Hindi: अक्सर लोगों को रात के समय पाचन से जुड़ी समस्याएं होने और पेट में गैस होने जैसी स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं होती हैं। ऐसे में लोगों को कई बार हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त डाइट लेने, रात के समय अधिक तला-भूना खाना खाने से बचने, शरीर को हाइड्रेट रखने, रात को हल्का खाना खाने और देर रात खाना न खाने की सलाह दी जाती है, जिससे पाचन को रात के समय दुरुस्त करने में मदद मिल सकती है। लेकिन अगर आपको रात के समय अधिक गैस होने की समस्या होती है, तो क्या करना चाहिए? ऐसे में आइए मेट्रो अस्पताल, नोएडा, अध्यक्ष - मेट्रो इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, हेपेटोलॉजी, डॉ. हर्ष कपूर (Dr. Harsh Kapoor, Chairman - Metro Institute of Gastroenterology, Hepatology, Metro Hospital, Noida) से जानें पेट में गैस होने पर कैसे सोना चाहिए?

पेट में गैस होने पर कैसे सोना चाहिए? - How Should One Sleep When There Is Gas In The Stomach?

डॉ. हर्ष कपूर के अनुसार, रात के समय पेट की गैस की समस्या से बचने या राहत के लिए बाईं करवट सोने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से पाचन में सुधार करने में मदद मिलती है। इसके अलावा भी सोने से पहले कुछ कार्यों को किया जा सकता है।

बाईं करवट सोएं

रात में पेट से गैस को निकालने के लिए बाईं करवट में सोना फायदेमंद है। इससे गैस को डकार या अन्य तरीकों के जरिए बाहर निकालने और ब्लोटिंग को कम करने जैसे पाचन से जुड़े कई लाभ मिलते हैं। बता दें, साथ ही, बाईं करवट में लंबे समय तक सोने से पाचन तंत्र को दुरुस्त करने, कब्ज और ब्लोटिंग जैसी पाचन की समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: पेट की गैस और बेचैनी में कैसे फायदेमंद है बेल पत्र? आयुर्वेदाचार्य से जानें उपयोग और फायदे

 how to sleep with a gastric stomach in hindi 1

सिरहाना ऊंचा रखकर सोएं

रात में गैस और एसिडिटी की समस्या से बचने के लिए सिरहाने को ऊंचा रखकर सोना फायदेमंद है। इससे गैस, एसिडिटी, सीने में जलन होने या एसिड रिफ्लक्स की समस्या से बचाव करने में मदद मिलती है।

खाना खाने के बाद टहलें

रात को गैस की समस्या से बचने के लिए खाना खाने के तुरंत बाद लेटने के बजाए टहलें। खाना खाने के बाद वॉक करने से पाचन तंत्र को एक्टिव करने में मदद मिलती है, जिससे गैस की समस्या से बचाव होता है।

इसे भी पढ़ें: पेट फूलने यानी ब्लोटिंग से रहते हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, मिलेगा आराम

हल्का खाना खाएं

रात के समय हल्का खाना ही खाएं और सोने से 2-3 घंटे पहले खाएं। हल्का खाना आसानी से और तेजी से पच जाता है, साथ ही, इससे पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है और गैस जैसी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।

पेट के बल सोने से बचे

रात को ज्यादा खाना खाने और पेट के बल सोने से बचना चाहिए। इसके कारण पेट पर दबाव बढ़ता है, जिसके कारण कब्ज, गैस और एसिड रिफ्लक्स जैसी पाचन संबंधी समस्याओं को बढ़ावा मिल सकता है।

निष्कर्ष

रात को गैस की समस्या से बचने के लिए बाईं करवट सोएं, सिरहाना ऊंचा रखकर सोएं, खाना खाने के बाद टहलें, हल्का खाना खाएं और पेट के बल सोने से बचें। ऐसा करने से पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने, पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से राहत देने और गैसी समस्या से बचने के लिए कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे, अधिक समस्या महसूस होने या गैस की समस्या के लंबे समय तक बनी रहने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, साथ ही, हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • पेट की गैस से कैसे छुटकारा पाएं?

    पेट की गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अजवाइन, हींग, सौंफ और पुदीना का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा, गर्म पानी, हर्बल टी का सेवन करने और योग करने जैसे उपायों को अपनाया जा सकता है।
  • पेट में गैस से बचने के लिए क्या खाएं?

    पेट में गैस की समस्या से बचने के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों, फर्मेंटेड फऊड, फल, अजवाइन और सौंफ जैसे पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इनसे पाचन प्रक्रिया दुरुस्त रहती है।
  • पेट में गैस के क्या लक्षण हैं?

    पेट में गैस की समस्या होने पर लोगों में ब्लोटिंग होने, पेट में दर्द होने, ऐंठन होने, गैस पास करने पर बदबू आने, पेट फूलने और डकार आने जैसे लक्षण दिख सकते हैं। ऐसे में इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें। 

 

 

 

Read Next

किडनी एंडोमेट्रियोसिस क्या है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और लक्षण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 02, 2025 23:23 IST

    Published By : Priyanka Sharma

TAGS