Doctor Verified

पेट फूलने यानी ब्लोटिंग से रहते हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, मिलेगा आराम

कुछ लोगों को खाने के कुछ देर बाद ही ब्लोटिंग होने लगती है। आयुर्वेद में कई ऐसे तरीके बताए गए हैं, जिनसे ब्लोटिंग को कंट्रोल रखा जा सकता है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट फूलने यानी ब्लोटिंग से रहते हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, मिलेगा आराम


How To Reduce Bloating and Gas: क्या आपको भी खाना खाते ही ब्लोटिंग होने लगती है? क्या आपको भी खाना खाने के कुछ देर बाद ही भारीपन महसूस होता है? अगर आपको रोज ही ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या रहती है, तो यह खराब पाचन तंत्र के कारण हो सकता है। पाचन तंत्र कभी भी एक दिन में खराब नहीं होता है। खाने के जुड़ी खराब आदतें पाचन तंत्र को नुकसान करती हैं जिनसे अपच, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं होने लगती हैं। आयुर्वेद की मानें तो बांसी, कच्चा या भारी खाना खाने की वजह से पेट फूलने की समस्या होती है। इनके अलावा क्रोनिक स्ट्रेस और प्रोसेस्ड फूड के सेवन से भी आपको ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। लेकिन अगर आप डेली लाइफस्टाइल में कुछ टिप्स अपनाते हैं, तो आप ब्लोटिंग को अवॉइड कर सकते हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर वरलक्ष्मी यनमंद्रा ने ब्लोटिंग कंट्रोल रखने के लिए कुछ आयुर्वेदिक टिप्स शेयर की हैं। आइए आगे लेख में जानें इन टिप्स के बारे में। 

bloating

ब्लोटिंग से बचने के लिए अपनाएं आयुर्वेद में बताए ये खास टिप्स- Ayurvedic Tips To Avoid Bloating 

खाने से पहले अजवाइन खाएं 

ब्लोटिंग की समस्या से बचने के लिए खाने से पहले थोड़ी-सी अजवाइन जरूर खाएं। आप पहले निवाले में एक चुटकी अजवाइन डालकर भी खा सकते हैं। इसके लिए आप अजवाइन को भूनकर स्टोर कर लें और खाना खाने से पहले इसका सेवन करें। अजवाइन वात संतुलित करने में मदद करता है। यह खाना पचाने और पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाने में मदद करती है। अजवाइन के सेवन से खाना जल्दी पचता है और ब्लोटिंग नहीं होती है। 

हमेशा गर्म खाना खाएं

खाना हमेशा गर्म और पका हुआ ही खाएं। कच्ची चीजों का सेवन कम ही करें। गर्म खाना आसानी से पच जाता है और इससे मेटाबॉलिज्म में तेज होता है। वहीं अगर आप ठंडा सलाद या कोई ठंडी डिश खाते हैं, तो इससे पाचन अग्नि धीमी हो जाती है और खाना देरी से पचता है। ऐसे में आपको ब्लोटिंग हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें- पेट फूलने पर क्या करना चाहिए? जानें जरूरी सावधानियां और बचाव के टिप्स

सौंफ का पानी पिएं

खाने को आसानी से पचाने के लिए मील के बीच सौंफ का पानी पीते रहें। ध्यान रखें कि आप सौंफ के गुनगुने पानी का सेवन ही करें। सौंफ खाना पचाने में मदद करती है। सौंफ का पानी पीने से पाचन क्रिया तेज होती है और ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती है। 

धीरे-धीरे चबाकर खाएं

रोज ब्लोटिंग होने का कारण जल्दी-जल्दी चबाकर खाने की आदत भी हो सकती है। जब हम जल्दी चबाकर खाना खाते हैं, तो इससे खाना आधा ही चब पाता है। ऐसे में पाचन तंत्र को खाना पचाने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और खाना देरी से पचता है। इसलिए धीरे-धीरे चबाकर आराम से खाना खाएं। खाने को कम से कम 20 मिनट से 30 घंटे का समय जरूर दें। 

इसे भी पढ़ें- Bloating: ब्लोटिंग (पेट फूलने) की समस्या क्यों होती है? जानें इसके कारण, लक्षण और आसान उपचार

खाने से पहले डीप ब्रिदिंग करें

खाना खाने से कुछ देर पहले डीप बेली ब्रिदिंग करें। इसके लिए आप कोई भी ब्रिदिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं जिनसे पेट पर असर पड़ता है। इससे आपको ब्लोटिंग नहीं होगी और खाना आराम से पचेगा। 

इन आयुर्वेदिक टिप्स को अपनाकर आप ब्लोटिंग का खतरा कम कर सकते हैं। लेकिन इसके बावजूद अगर आपको परेशानी होती है, तो बिना देरी किये डॉक्टर से संपर्क करें। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Varalakshmi Yanamandra (@drvaraayurveda)

Read Next

लिवर के लिए बेहद फायदेमंद होती है शरपुंखा जड़ी-बूटी, आयुर्वेदाचार्य से जानें सेवन का तरीका

Disclaimer