Expert

पेट फूलना किन बीमारियों का लक्षण हो सकता है? डॉक्टर से जानें

Stomach Bloating Symptoms Of Which Disease: बार-बार पेट फूला हुआ महसूस होना कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है, इस लेख में जानें इनके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट फूलना किन बीमारियों का लक्षण हो सकता है? डॉक्टर से जानें


Stomach Bloating Symptoms Of Which Disease: बहुत बार ऐसा होता है कि जब भी हम कुछ भारी भोजन करते हैं, तो हमारा पेट फूल जाता है। ऐसा आमतौर पर तब अधिक देखने को मिलता है जब हम जंक या अस्वस्थ फूड्स का अधिक सेवन करते हैं। वहीं महिलाएं पीरियड्स के दौरान भी इसका सामना करती हैं। लेकिन कुछ लोगों के साथ यह समस्या देखने को मिलती है, कि वे बिना कुछ खाए भी फूला हुआ और भारीपन महसूस करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? हम में से ज्यादातर लोग यह नहीं जानते हैं कि बार-बार ब्लोटिंग की समस्या होना कई बार किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है। बहुत से लोगों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि बार-बार पेट फूलना किन बीमारियों का लक्षण हो सकते हैं? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने मेडिकवर हॉस्पिटल मुंबई के डॉ. दीपक कुमार गुप्ता (Consultant Gastroenterologist) से बात की। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Stomach Bloating Symptoms Of Which Disease

पेट फूलना कौन सी बीमारी के लक्षण हैं- Stomach Bloating Symptoms Of Which Disease

1. पेट में गैस

पेट फूलना गैस की समस्या का सबसे आम संकेत है। जब पेट में गैस बनती है, तो इससे आप बहुत भारी और फूला हुआ महसूस करते हैं।

2. कब्ज की समस्या

इस स्थिति में भी पेट में बहुत गैस बनती है, जिसके कारण व्यक्ति का पेट फूलता है और मलत्याग में परेशानी होती है।

3. हार्मोनल समस्याएं

ह स्थिति महिलाओं में अधिक आम होती है। जब महिलाओं को पीरियड्स होते हैं तो इस दौरान हार्मोन्स में काफी बदलाव होते हैं। प्रेगनेंसी और मेनोपॉज के दौरान भी इस तरह की स्थिति देखने को मिलती है। जब महिलाओं में एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ जाता है, शरीर में वॉटर रिटेंशन होने लगता है, जो आपका फूला हुआ महसूस करता है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को गैस्ट्रिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है, जिससे पेट फूलता है।

इसे भी पढें: मच्छरों से हैं परेशान? घर में लगाएं ये 5 पौधे, आसपास भी नहीं भटकेंगे मच्छर

अन्य समस्याएं

  • पाचन एंजाइम का पर्याप्त उत्पादन न होना
  • आंत में सूजन
  • पेट या पाचन संबंधी रोग
  • पेट में कैविटी
  • लिवर, किडनी या हृदय संबंधी समस्याएं
  • आंत में छाले
  • कैंसर आदि

इसे भी पढें: कुत्तों से डर लगना भी है एक ड‍िसआर्डर, जानें साइनोफोबिया के लक्षण, कारण और इलाज

एक्सपर्ट क्या सलाह देते हैं

अगर आप भी अक्सर ब्लोटिंग की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। समय रहते इसके कारणों को जानकर आप कई गंभीर रोगों की चपेट में आने से बच सकते हैं। डॉक्टर ब्लोटिंग के कारणों का पता लगाने के लिए कुछ  सरल टेस्ट का सुझाव भी दे सकते हैं और बेहतर उपचार प्रदान कर सकते हैं।

All Image Source: Freepik

Read Next

क्या कीवी खाने से खून बढ़ता है? जानें इसे खाने के फायदे और नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version