List of Foods that Cause Gas and Bloating : हम सभी जो चीजें खाते हैं, उसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। यही वजह है कि हेल्दी जीवन जीने के लिए लोगों को अच्छी फूड चॉइस करने की सलाह दी जाती है। अगर आप अच्छा, ताजा और पौष्टिक खाना नहीं खाते हैं, तो शरीर में कई तरह की छोटी-बड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इन समस्याओं में सबसे आम पेट से जुड़ी परेशानियां हैं। अगर आप बाहर का जंक, प्रोसेस्ड और तला-भुना खाना खाते हैं, तो पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। अब बात हेल्दी फूड चॉइस को लेकर हो रही है, तो लोगों को खाने के साथ इसे खाने के समय पर भी ध्यान देना चाहिए। अक्सर कहा जाता है कि दिन भर एनर्जेटिक रहने के लिए सुबह का नाश्ता हैवी करना चाहिए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि डेली रूटीन में खाई जाने वाली कुछ चीजें पेट में गैस और ब्लोटिंग का कारण बन सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका नाश्ते में सेवन करने से ब्लोटिंग और गैस जैसी पेट से जुड़ी परेशानियां (List of Foods that Cause Gas and Bloating) हो सकती हैं। आपको नाश्ते में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, इस बारे में जानकारी हमें मेट्रो हॉस्पिटल के गैस्ट्रोलॉजी विभाग के कंसलटेंट डॉ. विशाल खुराना ने दी है।
नाश्ते में किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए?- What Things Should be Avoided in Breakfast
कैफीन का सेवन न करें
आपको नाश्ते में या यूं कहें कि खाली पेट चाय या कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसे पीने से इंसान को एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कॉफी में मौजूद कैफीन पेट में एसिडिटी बढ़ा सकता है। इससे पेट में जलन और खट्टी डकार की समस्या हो सकती है।
सिट्रस फलों का सेवन न करें
सिट्रस फलों में विटामिन-सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। अगर आप नाश्ते में इनका सेवन करते हैं, तो एसिडिटी की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको संतरा, नींबू और अंगूर जैसे फलों का नाश्ते में सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पेट में एसिड बढ़ सकता है। ऐसे में गैस और जलन की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- डाइट में शामिल करें विटामिन-सी से भरपूर ये 4 चीजें, कोलेजन बूस्ट होने में मिलेगी मदद
जूस का सेवन न करें
आपको नाश्ते में कभी भी जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, जूस बनाने पर फलों के रेशे और कई न्यूट्रिएंट्स नष्ट हो जाते हैं। इससे पेट में कोई खास समस्या नहीं होती है, लेकिन आपको फलों का जूस बनाने से बचना चाहिए। यह पोषण के लिहाज से अच्छा नहीं होता है।
दही का सेवन न करें
सुबह के समय आपको दही का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। दही में मौजूद बैक्टीरिया पेट की एसिडिटी को बढ़ाने का काम करते हैं। इससे पेट में असहजता और जलन हो सकती है।
मीठी चीजों का सेवन न करें
नाश्ते में मीठी चीजें खाने से बचना चाहिए। इससे इंसुलिन लेवल में उतार-चढ़ाव हो सकता है। ऐसे में पेट की जलन बढ़ सकती है। इसमें थियोब्रोमाइन नामक तत्व होता है, जो पाचन को बिगाड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें- बच्चा हर समय करता है मीठी चीजें खाने की जिद? इन आसान टिप्स से छुड़ाएं उसकी आदत
आपको ऊपर बताई चीजों का सुबह के नाश्ते में या यूं कहें कि खाली पेट सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पेट की समस्याएं होने के खतरे को कम किया जा सकता है। इसके अलावा, आपको बाहर का जंक, प्रोसेस्ड और मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए। इससे शरीर को कई छोटी-बड़ी समस्याओं से बचाया जा सकता है।