Collagen Boosting Foods In Hindi: यह बात हम सभी जानते हैं कि डाइट में विटामिन-सी शामिल करना बहुत ही फायदेमंद होता है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है, जो बीमार होने से रोकती है। विटामिन-सी बेस्ड चीजों का सेवन मानसून के दिनों में अधिक करना चाहिए। क्योंकि इस मौसम में बीमार होने का जोखिम होता है। बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि विटामिन-सी बेस्ड फूड्स का सेवन करने से कोलेजन बूस्ट होने में मदद मिलती है। बॉडी के लिए कोलेजन बहुत जरूरी होता है। हमारे शरीर में कोलेजन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह एक किस्म का प्रोटीन होता है। आपके शरीर के कुल प्रोटीन का लगभग 30 फीसदी कोलेजन होता है। कोलेजन आपके शरीर की त्वचा, मांसपेशियों, हड्डियों, टेंडन और लिगामेंट्स में पाया जाता है। यह बॉडी ऑर्गन जैसे ब्लड वेसल्स, और इंटेस्टाइनल लाइनिंग में भी पाया जाता है। बहरहाल, डाइट में ऐसी चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए, जिससे कोलेजन को बूस्ट किया जाता है। कोलेजन बूस्ट करने के लिए डाइट में क्या-क्या शामिल कर सकते हैं, इस बारे में डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानते हैं।
कोलेजन बूस्ट करने के लिए क्या खाएं
खाएं ब्रोकलीट
ब्रोकली में हाई विटामिन-सी होता है। इसे आप सलाद के रूप में खा सकते हैं। इसे कच्ची या पकाकर खाया जाता है। ब्रोकली कई तरह के न्यूट्रिएंट्स का बहुत अच्छा स्रोत है। इसमें टेस्ट को बेहतर करने के लिए हल्का-सा काला नमक बुरक कर इसे खाया जा सकता है। बहरहाल, यह कोलेजन बूस्ट करने के लिए भी जाना जात है। असल में, सभी सब्जियां जिसमें विटामिन-सी होता है, वह कोलेजन को बूस्ट करने के लिए जाने जाते हैं। ब्रोकली ऐसा ही एक बेहतरीन विकल्प है।
इसे भी पढ़ें: स्वस्थ और सेहतमंद रहना है तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 चीजें
जरूर खाएं स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी काफी स्वादिष्ट फल है। इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आप चाहें, तो रोजाना स्ट्रॉबेरी का सेवन कर सकते हैं। हां, अगर आपको इससे एलर्जी हो, तो इसका सेवन न करें। इसके अलावा, इसके पोर्शन साइज का जरूर ध्यान रखें। एक दिन में 4 से 5 मध्यम आकार की स्ट्रॉबेरी खाना पर्याप्त होता है। इसके माध्यम से आपको अच्छी मात्रा में कोलेजन मिल सकता है। स्ट्रॉबेरी को डाइट में शामिल करने के लिए आप चाहें, तो इसकी स्मूदी बना लें या फिर यूं ही चबाकर खार लें।
इसे भी पढ़ें: बालों की ग्रोथ बढ़ाते हैं ये 5 विटामिन सी से भरपूर फल, डाइट में जरूर करें शामिल
कीवी है हेल्दी
कीवी भी काफी स्वादिष्ट फल है। इसका सेवन लोग बहुत चाव से करते हैं। कीवी में विटामिन-सी के अलावा, विटामिन-ई, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-के, पोटेशियम जैसे कई तत्व पाए जाते हैं। यह कोलेजन बूस्ट करने के लिए भी जाना जाता है। कीवी का सेवन करने से पेट से जुड़े संक्रमण का रिस्क भी कम हो जाता है। इसे आप नाश्ते में या स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं। इस फल का सेवन करने से आपकी स्किन को बहुत ज्यादा फायदा होता है।
संतरा है बेहतरीन विकल्प
किसी भी तरह का सिट्रस फ्रूट कोलेजन को बूस्ट करने के लिए जाना जात है। इसमें संतरा सबसे अच्छे विकल्पां में से एक है। यह कोलेजर प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है और इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने में मदद करता है। आप अन्य सिट्रस फ्रूट को भी चुन सकते हैं, जैसे अंगूर, नींबू आदि।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version