Side Effects Of Eating Fried During Monsoon In Hindi: मॉनसून का सीजन बहुत ही सेंसिटिव होता है। इन दिनों जिसकी भी इम्यूनिटी कमजोर होती है, वे आसानी से बीमार पड़ सकते हैं। वैसे भी मॉनसून में संक्रमण, स्किन प्रॉब्लम हो कई तरह की अन्य समस्याएं होने लगती हैं। ऐसा नहीं है कि मॉनसून में हो रही समस्याओं को कंट्रोल नहीं किया जा सकता है। जरूरी है कि आप इन दिनों अपनी जीवनशैली और खानपान को सही रखें। हालांकि, मॉसनूस है, इस वजह से अक्सर लोग तला-भुना और फ्राइड चीजें खाने का आनंद उठाते हैं। जबकि, ऐसा किया जाना सही नहीं है। मॉनसून में तला-भुना या फ्राइड चीजें खाने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इस बारे में हमने डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।
मॉनसून में फ्राइड चीजें खाने के नुकसान- Side Effects Of Eating Fried During Monsoon In Hindi
पाचन तंत्र बिगड़ सकता है
मॉनसून में फ्राइड खाने से बचना चाहिए। इससे पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है। दरअसल, इन दिनों कई लोग स्ट्रीट के फ्राइड फूड खाना पसंद करते हैं। जबकि, वहां हाईजीन का ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता है। ऐसे में कुछ बैक्टीरिया फूड आइटम्स में पनप सकते हैं, जिसे खाने पर आप बीमार हो सकते हैं। इसका पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: मानसून में भूलकर भी न करें खानपान से जुड़ी ये 5 गलतियां, पड़ सकते हैं बीमार
ब्लोटिंग हो सकती है
कई बार लोग न चाहते हुए भी फ्राइड फूड काफी ज्यादा मात्रा में खा बैठते हैं यानी ओवर ईटिंग कर लेते हैं। जबकि, ऐसा किया जाना सही नहीं है। ज्यादा पोर्शन में फ्राइड खाने से ब्लोटिंग हो सकती है। ब्लोटिंग असहजता पैदा करती है। इस तरह की समस्या से बचने के लिए कोशिश करें कि सीमित मात्रा में ही फ्राइड फूड का सेवन करें।
पेट दर्द हो सकता है
फ्राइड फूड ज्यादा मात्रा में खाने से कई बार पेट में दर्द की समस्या भी होने लगती है। दरअसल, फ्राइड फूड में काफी ज्यादा मात्रा में तेल का उपयोग किया जाता है। वहीं, अगर आप स्ट्रीट स्टॉल से फ्राइड फूड खरीद रहे हैं, तो यह सेहत के लिए और भी हानिकारक हो सकता है। असल में, इसमें इस्तेमाल किया जाने वाला तेल काफी बार यूज होता है और यह पुराना भी होता है। इस तरह के तेल का सेवन करने से पेट में दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें: बारिश के मौसम में बच्चों को न खिलाएं ये 5 चीजें, वरना पड़ सकते हैं बीमार
उल्टी हो सकती है
फ्राइड फूड को कभी-कभी और कम पोर्शन में खाना चाहिए। अगर आप बहुत ज्यादा मात्रा में फ्राइड फूड खाने से उल्टी की समस्या भी हो सकती है। जैसा कि हमने पहले ही जिक्र किया है कि ज्यादा मात्रा में फ्राइड खाने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। इससे डाइजेशन धीमा हो जाती है। कई फ्राइड चीजें पचती नहीं है, जिससे उल्टी या कुछ गंभीर मामलों में डायरिया भी हो सकता है।
कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि मॉनसून के दिनों में जितना संभव हो, कम मात्रा में ही फ्राइड फूड खाएं। अगर पाचन संबंधी समस्या हो रही है, तो बेहतर होगा कि इससे दूर रहें।
All Image Credit: Freepik