मानसून में भूलकर भी न करें खानपान से जुड़ी ये 5 गलतियां, पड़ सकते हैं बीमार

Diet Mistakes In Monsoon: मानसून के दौरान खानपान से जुड़ी कुछ गलतियों की वजह से आप बीमार पड़ सकते हैं। जानें इनके बारे में -
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में भूलकर भी न करें खानपान से जुड़ी ये 5 गलतियां, पड़ सकते हैं बीमार

Diet Mistakes In Monsoon In Hindi: बारिश का मौसम अधिकतर लोगों को पसंद होता है। तपती गर्मी के बाद मानसून में बारिश की फुहारें दिल को सुकून पहुंचाती हैं। लेकिन यह मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। इसलिए मानसून के दौरान सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इस मौसम में बैक्टीरिया और कीटाणु आपके शरीर में प्रवेश करके आपको बीमार बना सकते हैं। बारिश के मौसम में सर्दी-जुकाम, फूड पॉइजनिंग, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और हेपेटाइटिस-ए जैसी बीमारियां होने का खतरा सबसे अधिक रहता है। बरसात में होने वाली ज्यादातर बीमारियां खानपान की गलतियों की वजह से होती हैं। इसलिए आपको अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आज आज इस लेख में डाइट्रीफिट की डाइटीशियन अबरना मैथ्यूवनन से जानते हें खानपान से जुड़ी ऐसी 5 गलतियों के बारे में, जिन्हें मानसून के दौरान करने से बचना चाहिए -

1. फ्राइड और ऑयली फूड खाना 

बारिश के मौसम में गर्मागरम चाय-पकौड़े खाना किसे पसंद नहीं होता है। यह खाने में तो अच्छा लगता है, लेकिन आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचाता है। मानसून में ज्यादा तला-भुना खाने से पेट खराब हो सकता है। इसकी वजह से गैस, कब्ज, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, मानसून के दौरान फ्राइड और ऑयली फूड खाने से परहेज करें। मानसून के दौरान हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन खाना चाहिए।

2. कच्चा या बिना पका हुआ भोजन खाना

बरसात के मौसम में कच्चा या बिना पका हुआ खाना भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। दरअसल, इस तरह के भोजन में पैथोजेन्स हो सकते हैं, जो शरीर के अंदर घुसकर आपकी सेहत बिगाड़ सकते हैं। इसकी वजह से आप गंभीर संक्रमण या बीमारी का शिकार हो सकते हैं। खाना पकाने से हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। इसलिए, मानसून के दौरान हमेशा अच्छी तरह पका हुआ भोजन ही खाना चाहिए।

Monsoon-Diet-Mistakes-I

इसे भी पढ़ें: मॉनसून में खराब खान-पान से बढ़ जाता है बीमारियों का जोखिम, बचने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

3. कम पानी पीना 

मानसून में मौसम थोड़ा ठंडा हो जाता है और गर्मियों की तरह ज्यादा प्यास नहीं लगती है। ऐसे में हम अक्सर दिनभर में काफी कम पानी पीते हैं। लेकिन ऐसा करने से मानसून में नमी के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से कमजोरी, थकान, सिरदर्द और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे बचने के लिए आपको दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।

4. कटे हुए फल-सब्जियों का सेवन करना 

स्वस्थ रहने के लिए फलों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप बहुत देर पहले से कटे हुए फलों का सेवन करते हैं, तो आप गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं। दरअसल, मानसून के दौरान नमी के कारण भोजन में बैक्टीरिया और कीटाणु जल्दी पनपते हैं। ऐसे में, अगर आप बहुत देर पहले से कटे हुए या बिना ढंके हुए फल-सब्जियों का सेवन करते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसकी वजह से आपको फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: मॉनसून में बच्चों की डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, रहेंगे स्वस्थ और नहीं पड़ेंगे बीमार

5. मछली या सी-फूड खाना

मछली या अन्य सी-फूड्स में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है। लेकिन बरसात के मौसम के दौरान ये बारिश के पानी से दूषित हो सकते हैं। ऐसे में, मानसून के दौरान मछली या सी-फूड खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए, मानसून में सी-फूड के बजाय आप दाल, पनीर या सोयाबीन का सेवन कर सकते हैं।

Read Next

सोयाबीन की फली खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल

Disclaimer