गलत आहार शरीर में कई समस्याओं को पैदा कर सकता है जैसे पेट फूलना, पेट में सूजन, दर्द आदि। इन समस्याओं के कारण व्यक्ति असामान्य महसूस करता है। आज हम आपको अपने लेख में बता रहे हैं कि पेट फूलने के क्या क्या कारण हो सकते हैं। जब पेट ज्यादा भरा हुआ होता है तो व्यक्ति कसा हुआ महसूस करता है और पेट फूला हुआ या दर्द महसूस करता है। इस स्थिति को ब्लाटिंग (Bloating) कहते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ब्लाटिंग के क्या कारण (Causes of Bloating) है। साथ ही घरेलू उपचार (Home Remedies of Bloating) के बारे में भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे...
पेट फूलने के कारण (causes of bloating)
1 - ज्यादा वजन बढ़ने से पेट फूलने की समस्या पैदा हो जाती है।
2 - जो व्यक्ति जरूरत से अधिक खा लेता है तब भी पेट फूलने की समस्या पैदा हो जाती है।
3 - कब्ज की समस्या के कारण ये समस्या हो जाती है।
4 - पेट दर्द, ऐंठन, गैस, दस्त आदि के कारण भी पेट फूलने की समस्या हो जाती है।
5 -छोटी आत में बैक्टीरिया बढ़ने लगता है तब ये समस्या हो जाती है।
6 - खाना खाते वक्त व्यक्ति जब हवा निगल लेता है तब यह समस्या हो जाती है।
6 - पेट में पानी भरने के कारण पेट फूलता है।
7 - पेट में ट्यूमर होने के कारण भी पेट फूलता है।
इसे भी पढ़ें- कोरोनाकाल में गर्म चीजों के इस्तेमाल से पेट पर पड़ रहा है बुरा असर! इन 6 तरीकों से पेट की गर्मी को करें दूर
टॉप स्टोरीज़
पेट फूलने की समस्या को दूर करने के घरेलू उपाय (Home Remedies of Bloating)
1 - बेकिंग सोडा के उपयोग से पेट फूलने की समस्या, कब्ज की समस्या आदि को दूर किया जा सकता है। ऐसे में गर्म पानी में बेकिंग सोडा मिलाएं और पी जाएं। ऐसा करने से पेट फूलने की समस्या दूर हो जाएगी।
2 - अगर एक कप पानी के साथ शहद और अदरक का सेवन किया जाए तो इससे भी पेट फूलने की समस्या को दूर किया जा सकता है। अदरक अपच, उल्टी, मतली, पेट फूलने की समस्या, डकार, दस्त आदि को भी दूर करता है।
3 - नींबू और पानी के रस को एक गिलास पानी में मिलाया जाए और इसका सेवन किया जाए तो ऐसा करने से गैस, पेट फूलने की समस्या दूर हो जाती है।
4 - मोटी सौंफ पेट फूलने की समस्या को दूर कर सकती है। ऐसे में गर्म पानी में मोटी सौंफ को मिलाएं और थोड़ी देर बाद इस मिश्रण को पी जाएं।
5 - अरंडी के तेल को अगर संतरे के जूस के साथ मिलाया जाए और इसका सेवन किया जाए तो यह पेट फूलने की समस्या को दूर कर सकता है। इसके अलावा यह कब्ज को दूर करने में भी मददगार है।
6 - ग्रीन टी के माध्यम से भी पेट की समस्या को दूर किया जा सकता है। पानी में ग्रीन टी को डालें और उसे पांच या 10 मिनट तक उबालें। उसके बाद उसे ठंडा होने दें और शहद मिलाकर उसका सेवन करें। ऐसा करने से पेट फूलने की समस्या दूर होती है। इसके अलावा यह पेट की सूजन, दर्द को भी दूर करने में मददगार है।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि पेट फूलने की समस्या गलत खानपान के कारण होती है। ऐसे में सबसे पहले पेट फूलने के कारणों को समझना जरूरी है। उसके बाद घर में मौजूद चीजों से आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं।
Read More Articles on home remedies in hindi