
स्किन पर लगे घाव वक्त के साथ ठीक हो जाते हैं। लेकिन कभी-कभी गहरे घाव के निशान ठीक नहीं होते हैं। इन्हीं गहरे घाव की निशानी को केलोइड कहा जाता है। घाव की ये निशानी देखने में काफी खराब लगते हैं। इतना ही नहीं, जिन लोगों को मुंहासों की समस्या काफी होती है। उनको भी केलोइड होने की संभावना होती है। अगर शरीर के किसी छिपे हिस्से पर केलोइड हो जाए, तो हमें ज्यादा परेशानी नहीं होती है। लेकिन अगर यही परेशानी चेहरे पर हो तो काफी भद्दा और बदसूरत लगता है। अगर आपको भी यह समस्या है, तो घबराएं नहीं। आज हम आपको इस लेख के जरिए केलोइड की परेशानी को दूर करने के उपाय बताने जा रहे हैँ। चलिए इससे पहले जानते हैं आखिर केलोइड है क्या और इसके प्रमुख लक्षण क्या हैं?
क्या है केलोइड ( What is Keloids)
घाव या फिर मुंहासों की वजह से स्किन पर होने वाले निशान को केलोइड कहते है। यह एक स्कार टिश्यू है, जो स्किन पर असाधारण तरीकों से फैलने लगता है। केलोइड का असर स्किन के जिन हिस्सों पर होता है, वहां पर स्किन उठने लगता है। केलोइड का आकार छोटा या बड़ा किसी भी तरह का हो सकता है। स्किन के रंग से इसका रंग ज्यादा गहरा होता है। केलोइड से वैसे तो किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन भद्दा दिखने की वजह से कई लोग इसका इलाज करवाते हैं। बिना इलाज के केलोइड स्किन से नहीं जाता है।
इसे भी पढ़ें - पुदीने के तेल से मिलते हैं सेहत, त्वचा और बालों को मिलते हैं ढेर सारे फायदे, जानें प्रयोग का तरीका
केलोइड के लक्षण (Symptoms of Keloids)
- केलोइड होने पर स्किन लाल या फिर गुलाबी रंग का हो जाता है।
- चोट लगने जैसी निशानी होना।
- कपड़ों पर घर्षण होना
- स्किन का खुरदुरा होना।
- केलोइड्स के आसपास खुजली होना
- कुछ लोगो को केलोइड के आसपास दर्द भी महसूस होता है।
केलोइड के कारण (Causes of Keloids)
- त्वचा के जलने पर
- मुंहासे
- कान या शरीर के किसी भाग में छेद कराने पर
- चिकनपॉक्स
- स्किन पर खरोंच लगने से
- सर्जरी का कट लगने से
- वैक्सीन लगवाने वाले स्थान पर
- कुछ लोगों में अनुवांशिक कारणों से केलोइड की समस्या हो सकती है।

केलोइड के घरेलू उपाय (Home Remedies for Keloids)
बेकिंग सोडा
बेंकिंग सोडा के इस्तेमाल से भी आप केलोइड की परेशानी से निजात पा सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा लें। अब इसमें 3 चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड डालें। अब इसे अच्छी तरह मिक्स करें। अब रुई की मदद से प्रभावित हिस्से पर इसे लगाएं और करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से धो लें। बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से केलोइड की परेशानी दूर की जा सकती है। यह स्किन पर होने वाले सूजन को भी दूर कर सकता है।
इसे भी पढ़ें - क्यों जमा होता है शरीर में पानी (वाटर रिटेंशन)? जानें शरीर में जमा अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने के 8 तरीके
लहसुन
लहसुन के इस्तेमाल से आप कई तरह की परेशानियों को दूर कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए 2 से 3 लहसुन की गलियों को अच्छी तरह से कुचल लें। अब इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें। दिन में दो बार 1 महीने तक इसका इस्तेमाल करने से केलोइड की समस्या को दूर की जा सकती है। दरअसल, लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन पर होने वाले दाग की परेशानी को आप चुटकियों में दूर कर सकते हैं।
नींबू का रस (Lemon Juice)
नींबू के इस्तेमाल से स्किन की कई परेशानियां दूर की जा सकती हैं। केलोइड की समस्या को भी आप नींबू के रस से दूर कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले नींबू का रस लीजिए और इससे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। करीब 30 मिनट तक नींबू के रस को लगा हुआ छोड़ दें। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें। 1 से 2 महीने तक दिन में दो बार इसका इस्तेमाल करने से केलोइड के साफ साफ हो सकते हैं। दरअसल, नींबू में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो स्किन से फ्री रेडिकल्स की समस्या को खत्म कर सकते हैं। साथ ही इससे स्किन पर होने वाली खुजली, मुंहासे और संक्रमण को दूर किया जा सकता है।
चंदन और गुलाब जल
चंदन और गुलाब जल के इस्तेमाल से भी आप अपनी इस समस्या को दूर कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच चंदन पाउडर लें। अब इसमें आवश्यकतानुसार गुलाबजल मिक्स करें। इसके बाद इस पेस्ट को सोने से पहले प्रभावित हिस्से पर लगाएं। अब इसे कपड़े से ढक लें। सुबह इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें। इससे केलोइड की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, ऐसा माना जाता है कि केलोइड के इस्तेमाल से स्किन को दोबारा रिपेयर किया जा सकता है। वहीं, गुलाबजल का इस्तेमाल कई लोग टोनर के रूप में करते हैं। ऐसे में इन दोनों का मिश्रण केलोइड की परेशानी को दूर करने में लाभकारी साबित हो सकता है।
चकोतरा के बीज
चकोतरा के बीजों के इस्तेमाव से भी केलोइड को जड़ से खत्म किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले 1 चम्मच पानी ले। इसमें दो से तीन बूंद चकोतरा के बीज का अर्क डाले। अब इसे अच्छे से मिलाएं। इसके बाद रुई की मदद से इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। करीब 1 घंटे के लिए इसे लगा हुआ छोड़ दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से इसे साफ कर लें। दिन में 1 बार इसका इस्तेमाल करें। 2 सप्ताह में आपको बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं। रिसर्च के अनुसार, चकोतरा के बीजों में विटामिन-सी मौजूद होता है, जो एक बेहतरीन एंटी-इंफ्लेमेटरी की तरह कार्य करता है। इसके इस्तेमाल से मुहंसों की समस्या दूर की जा सकती है। यह घाव को भरने में आपकी मदद करता है। साथ ही इससे केलोइड के दाग से छुटकारा भी मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें - गर्मी में सिरदर्द होने के आम कारण और अक्सर होने वाले सिरदर्द से राहत पाने के घरेलू उपाय
केलोइड से बचने के उपाय (Prevention Tips for Keloids)
कुछ बातों का ध्यान रखकर आप केलोइड की परेशानी से राहत पा सकते हैं। चलिए जानते हैं केलोइड से बचाव के जरूरी टिप्स -
- स्किन को साफ रखें।
- स्किन पर टैटू बनाने से बचें।
- स्किन पर छिलने से बचाएं।
- त्वचा पर खरोच न लगने दें।
- कान में अधिक छेद न करनाएं।
केलोइड की समस्या होने पर घबराए नहीं। यह ठीक हो सकता है। घरेलू उपायों और डॉक्टरी सलाह से आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं। यह बहुत ही आम समस्या है।
Read More Articles on Home Remedies in Hindi