कब्ज और एसिडिटी की परेशानी को करना है दूर, तो लहसुन के साथ करें गर्म पानी का सेवन

गर्म पानी के साथ लहसुन का सेवन करने से सेहत को कई असरकारी फायदे होते हैं। इसके सेवन से कब्ज और एसिडिटी जैसी परेशानी कंट्रोल की जा सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
कब्ज और एसिडिटी की परेशानी को करना है दूर, तो लहसुन के साथ करें गर्म पानी का सेवन

लहसुन का इस्तेमाल ज्यादातर लोग सब्जियों का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं। इसके अलावा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खाली पेट लहसुन की कलियां खाने की सलाह भी हमें अक्सर बड़े-बुजुर्गों से मिल जाती है। खाली पेट लहसुन के सेवन से पेट लंबे समय तक स्वस्थ रहता है। लहसुन में मौजूद पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में असरदार होते हैं। इसके सेवन से आप कई बीमारियों से लड़ सकते हैं। यह इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में असरदार होता है।  वहीं, यदि आप लहसुन का सेवन गर्म पानी के साथ करते हैं, तो यह आपके शरीर के लिए और अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे कई बीमारियों से निपटने की ताकत मिलती है। आइए जानते हैं गर्म पानी के साथ लहसुन का सेवन करने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

कब्ज और एसिडिटी से मिलेगी राहत

अगर आप कब्ज की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो लहसुन के साथ गर्म पानी के सेवन से आपको काफी राहत मिल सकेगा। लहसुन और गर्म पानी का मिश्रण पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में असरदार होता है। इसके सेवन से कब्ज की परेशानी से राहत पा सकेंगे। इसके साथ ही इससे आप गैस और एसिडिटी से जुड़ी अन्य परेशानियों से भी राहत पा सकते हैं।

ब्लड सर्कुलेशन को करे बेहतर

यदि आप गर्म पानी के साथ लहसुन का सेवन करते हैं, तो इससे हृदय से जुड़ी परेशानियां भी कंट्रोल में रहेगी। लहसुन और गर्म पानी का मिश्रण आपके ब्लड सर्लुकेशन को बेहतर करता है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कई गुना कम कर सकता है। इसके साथ ही यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी असरदार है।
 

एंटी बैक्टीरियल और एंटीवायरल से भरपूर

मौसम बदलने के साथ ही कई बीमारियां दस्तक देनी शुरू कर देती हैं। ऐसे में गर्म पानी और लहसुन का सेवन करें। इससे आपकी इम्यून पावर बढ़ेगी। इम्यूनिटी बूस्ट होने से आपके शरीर को कई तरह के रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी। इसके साथ ही लहसुन में मौजूद बैक्टीरिया गुण आपके शरीर में मौजूद वायरस को मारने का कार्य करती है।  इन दिनों बढ़ रहे फंगल संक्रमण, फ्लू और संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए नियमित रूप से गर्म पानी के साथ लहसुन का सेवन करें।

गले की खराश से राहत

गले की खराश से राहत पाने के लिए भी आप लहसुन के साथ गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे बंद नाक, गले की खराश और सर्दी-जुकाम की परेशानी से राहत मिल सकेगा।
 
Read More Articles On Home Remedies In Hindi

Read Next

संतरा खाने से पहले करें ये काम, बिना मेकअप के दिखेंगी ब्‍यूटी क्‍वीन

Disclaimer