गर्म पानी के टब में नहाने से मसल्स और दिमाग दोनों को मिलते हैं गजब के फायदे, नई स्टडी में खुलासा

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया सैन फ्रैंसिस्को द्वारा हुई एक स्टडी के मुताबिक गर्म पानी के टब में नहाने से मसल्स और दिमाग दोनों को जबरदस्त फायदे मिलते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्म पानी के टब में नहाने से मसल्स और दिमाग दोनों को मिलते हैं गजब के फायदे, नई स्टडी में खुलासा


गर्म या गुनगुने पानी से नहाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे मूड फ्रेश होता है साथ ही ब्लड सर्कुलेशन में भी काफी सुधार होता है। वहीं, गर्म पानी के टब (Hot Water Tub) से नहाना मेंटल हेल्थ के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होता है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया सैन फ्रैंसिस्को की साइंटिफिक रिपोर्ट में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक गर्म पानी के टब में नहाने से मसल्स और दिमाग दोनों को जबरदस्त फायदे मिलते हैं। यह मेंटल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। 

मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद 

  • स्टडी के शोधकर्ताओं के मुताबिक सामान्य पानी से नहाने के मुकाबले अगर आप टब में गर्म पानी भरकर नहाते हैं तो इससे मेंटल हेल्थ को कई फायदे मिलते हैं। 
  • ऐसा करने से माइंड और बॉडी के बीच का आपसी तालमेल बेहतर होता है। 
  • गर्म पानी के टब में नहाने से मूड फ्रेश होता है और आप रिलैक्स महसूस करते हैं। 
  • गर्म पानी के टब में नहाने से अनिद्रा की समस्या दूर होती है साथ ही साथ डिप्रेशन के लक्षणों में भी कमी आती है। 
  • ऐसा करने से कॉर्टिसोल लेवल पर अच्छा प्रभाव पड़ता है, जिससे स्ट्रेस कम होता है। 

गर्म पानी के टब में नहाने के फायदे 

  • गर्म पानी के टब में नहाने से आपकी शारीरिक थकान मिटती है और मांसपेशियों का तनाव भी कम होता है। 
  • इस प्रकार नहाने से जोड़ों में होने वाला दर्द, जकड़न कम होता है साथ ही साथ मसल मांसपेशियां के दर्द से भी राहत मिलती है। 
  • गर्म पानी के टब में नहाने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, जिससे ब्लड फ्लो ठीक रहता है। 
  • इससे हार्ट अटैक होने का खतरा काफी कम होता है साथ ही साथ मेमोरी पावर भी बढ़ती है। 

इन लोगों को करना चाहिए परहेज 

  • कुछ लोगों को गर्म पानी के टब में नहाने से परहेज करना चाहिए। 
  • अगर आपका ब्लड प्रेशर काफी हाई रहता है और आप इसके लिए दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो ऐसे में आपको यह स्नान नहीं करना चाहिए।
  • अगर आपको त्वचा से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या है तो ऐसे में गर्म पानी के टब में नहाने से बचें। 
  • अगर आपकी नसों में ब्लॉकेज है तो आपको इस पानी से नहीं नहाना चाहिए। इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। 

 

Read Next

ज्यादा मीट खाने से बढ़ता है कोलन कैंसर का जोखिम, जानें क्या कहती है नई स्टडी?

Disclaimer