Ayurvedic Health Benefits of Garlic and Onion Water : प्याज और लहसुन के अलग-अलग सेवन से होने वाले लाभों के बारे में आपने कई बार सुना होगा। इन दोनों ही चीजों में औषधीय गुण पाए जाते हैं। प्याज और लहसुन के सेवन से आप शरीर को कई छोटी-बड़ी समस्याओं से बचा सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि लहसुन और प्याज के कॉम्बिनेशन का साथ मिलाकर सेवन करना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आपने इन दोनों चीजों से होने वाले लाभों के बारे में कई बार सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लहसुन और प्याज का पानी भी स्किन के लिए फायदेमंद होता है? अगर नहीं, तो आइए इस पानी को पीने से होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं। बता दें कि लहसुन और प्याज का पानी पीने से होने वाले इन लाभों के बारे में जानकारी हमें Dr. Hitendra Singh Gautam B.A.M.S. (D.U.) ने दी है।
लहसुन और प्याज का कॉम्बिनेशन कितना फायदेमंद है?- How Beneficial is the Combination of Garlic and Onion in Hindi
बता दें कि लहसुन और प्याज का कॉम्बिनेशन गुणों की खान जैसा होता है। इससे शरीर को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है। इन दोनों चीजों में एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो इंफेक्शन्स और बीमारियों से बचाव करते हैं। साथ ही, हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए भी प्याज और लहसुन का सेवन फायदेमंद हो सकता है। आइए अब लहसुन और प्याज का पानी पीने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
लहसुन और प्याज का पानी कैसे बनाएं?- How to make Garlic and Onion Water
लहसुन और प्याज का पानी बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन में पानी डालकर गैस पर रखें। अब इसमें लहसुन और प्याज के छोटे-छोटे टुकड़े डालें। जब पानी आधा रह जाए, तो गैस बंद कर दें। अब लहसुन और प्याज का पानी तैयार है, आप इस पानी को छानकर पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या प्याज और लहसुन नॉन वेजिटेरियन फूड्स हैं? जानें सात्विक भोजन में क्यों नहीं किया जाता है इन्हें शामिल
लहसुन और प्याज का पानी पीने के फायदे- Benefits of Drinking Garlic and Onion Water
इम्यूनिटी होती है बूस्ट
लहसुन और प्याज का पानी पीने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। इस पानी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह पानी पीकर आप खुद को कई तरह की मौसमी समस्याओं और संक्रमणों से बचा सकते हैं।
पाचन-तंत्र और बॉडी डिटॉक्स में मिलेगी मदद
लहसुन और प्याज का पानी पीने से पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है। अगर आप अपच, कब्ज और गैस जैसी परेशनियों का सामना कर रहे हैं, तो यह पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। लहसुन और प्याज के पानी में मौजूद गुण पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करते हैं। इससे पाचन क्रिया में सुधार हो सकता है।
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
प्याज और लहसुन का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल को कम या कंट्रोल किया जा सकता है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है और ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यही कारण है कि प्याज और लहसुन का पानी हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।
वेट लॉस में मिलेगी मदद
प्याज और लहसुन का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। दरअसल, प्याज में फाइबर की अच्छी मात्रा और कैलोरी कम होती है। इससे पेट भरा हुआ महसूस होता है और भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। वहीं, लहसुन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का काम करता है और कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। इस पानी को पीकर आप असरदार तरीके से वजन घटा सकते हैं।
सांस से जुड़ी समस्याओं से बचाव
प्याज और लहसुन का पानी पीने से सांस से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है। इस पानी को पीकर आप खांसी-जुकाम और कफ जैसी परेशानियों से खुद को बचा सकते हैं।
जोड़ों के दर्द से राहत
बता दें कि प्याज और लहसुन के पानी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इससे सूजन को कम किया जा सकता है। अगर आपके जोड़ों में दर्द रहता है, तो यह पानी पीना फायदेमंद हो सकता है।
रिप्रोडक्टिव हेल्थ में सुधार
प्याज और लहसुन का पानी पीने से रिप्रोडक्टिव हेल्थ में सुधार हो सकता है। यह पानी शरीर में ओजस (Vital Energy) को बढ़ाकर प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार करता है। इस पानी को पीने से कामेच्छा भी बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें- लहसुन और प्याज से बनाएं ये स्पेशल हेयर मास्क, बाल होंगे मजबूत और मिलेंगे कई फायदे
अगर कोई व्यक्ति पित्त (एसिडिटी, अल्सर या गर्मी से संबंधित समस्याएं) प्रकृति का है, तो उसे लहसुन और प्याज के पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, ध्यान या आध्यात्मिक अभ्यास से पहले इसका सेवन करने से बचें। अगर आप इसका ज्यादा सेवन करते हैं, तो शरीर में दुर्गंध और सुस्ती की समस्या हो सकती है।