लहसुन और प्याज से बनाएं ये स्पेशल हेयर मास्क, बाल होंगे मजबूत और मिलेंगे कई फायदे

Garlic and Onion Mask: बालों में लहसुन और प्याज से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है, जानें इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
लहसुन और प्याज से बनाएं ये स्पेशल हेयर मास्क, बाल होंगे मजबूत और मिलेंगे कई फायदे


Garlic and Onion Mask: आमतौर पर लहसुन और प्याज का सेवन सलाद और सब्जियों के मसाले के रूप में हर रसोई में किया जाता है। लहसुन और प्याज दोनों की अनेकों औषधीय गुणों से युक्त होते हैं, इनका इस्तेमाल पुराने समय से ही पारंपरिक चिकित्सा में भी किया जा रहा है। क्या आप जानते हैं कि लहसुन और प्याज आपके बालों के लिए रामबाण माने जाते हैं। इनसे बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से आपके बाल घने और मजबूत होते हैं। लहसुन और प्याज से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से बालों से जुड़ी गंभीर परेशानी जैसे हेयर फॉल को कंट्रोल करने में भी बहुत फायदा मिलता है। लहसुन और प्याज में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल गुण होते हैं, जो बालों को कई गंभीर परेशानियों से बचाने में बहुत उपयोगी माने जाते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं बालों के लिए लहसुन और प्याज से बने हेयर मास्क के फायदे और इस्तेमाल का तरीका।

लहसुन और प्याज से बने हेयर मास्क के फायदे- Garlic and Onion Mask Benefits in Hindi

लहसुन और प्याज से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से आपको ये फायदे मिलते हैं-

1. हेयर फॉल कंट्रोल करने में फायदेमंद

लहसुन और प्याज से बने हेयर मास्क में मौजूद गुण हेयर फॉल कंट्रोल करने में बहुत उपयोगी माने जाते हैं। इसका इस्तेमाल करने से बालों को दोबारा उगाने में भी बहुत फायदा मिलता है। प्याज में मौजूद गुण बालों की क्षति को रोकने और हेल्दी बनाने का काम करते हैं।

Garlic and Onion Mask

इसे भी पढ़ें: बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए हल्दी का इसे करें इस्तेमाल, मिलेंगे कई फायदे

2. डैंड्रफ से छुटकारा

डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लहसुन और प्याज से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण बालों और स्कैल्प की सही ढंग से सफाई करते हैं और डैंड्रफ कम करने में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। स्कैल्प और बालों में गंदगी जमा होने के कारण डैंड्रफ की समस्या बढ़ती है।

3. बेजान बालों के लिए उपयोगी

लहसुन और प्याज में मौजूद पोषक तत्व बेजान बालों को पोषण देने का काम करते हैं। इससे बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से बेजान बालों में चमक आती है और बाल हेल्दी होते हैं। आप सप्ताह में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल कर बेजान बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

4. बाल सफेद होने से बचाए

बालों को सफेद होने से बचाने के लिए भी लहसुन और प्याज से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल बहुत उपयोगी होता है। लहसुन में मौजूद गुण बढ़ती उम्र के कारण बाल सफेद होने से रोकने में बहुत उपयोगी माने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: मजबूत और घने बालों के लिए ऐसे लगाएं आलूबुखारा हेयर मास्क, मिलेंगे अनोखे फायदे

5. बालों की चमक बढ़ाए 

बालों को सही केयर और पोषण न मिलने की वजह से आपके बाल रूखे और बेजान से हो जाते हैं। इससे छुटकारा पाने और बालों की चमक बढ़ाने के लिए लहसुन और प्याज से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है।

 कैसे बनाएं लहसुन और प्याज का हेयर मास्क?

लहसुन और प्याज का हेयर मास्क आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसके लिए लहसुन की दो से तीन कलियां ले और छिले हुए प्याज के दो तीन छोटे टुकड़े लें। इन्हें ब्लेंडर या मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें। फाइन पेस्ट तैयार होने पर इसमें ऑलिव ऑयल की कुछ बूंदे मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इन्हें अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद बालों और स्कैल्प पर लगा लें। लगाने के बाद 15 से 20 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। 20 मिनट बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

क्या ट्रिम करवाने से तेजी से बढ़ते हैं बाल? एक्सपर्ट से बताई इसकी सच्चाई

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version