Doctor Verified

कास रोग (श्वसन विकार) क्या है और इससे कैसे राहत पाएं? जानें आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से

कास रोग एक श्वसन विकार है। जानें इससे राहत पाने के लिए आयुर्वेद में क्या बताया गया है।
  • SHARE
  • FOLLOW
कास रोग (श्वसन विकार) क्या है और इससे कैसे राहत पाएं?  जानें आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से


What is Kas Rog: मौसम बदलने के साथ खांसी और गला खराब होना आम बात है। यह समस्या सर्दियों की शुरुआत और सर्दी खत्म होने के साथ ज्यादा होती है। क्योंकि इस दौरान मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा होता है। बलगम और सूखी खांसी दोनों की गले को नुकसान करती हैं। ऐसे में गले में इंफेक्शन हो जाता है जिस कारण बार-बार खांसी होती है। जब बलगम छाती में जम जाता है और खांसते वक्त सीने में दर्द होता है, तो उसे कास रोग कहा जाता है। अगर इस समस्या पर ध्यान न दिया जाए, तो समय के साथ परेशानी बढ़ने लगती है। कास रोग क्या है और इससे कैसे राहत पाएं। इस बारे में जानने के लिए हमने आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की।

1 (59)

कास रोग क्या है?

कास रोग एक श्वसन विकार है। यह समस्या श्वसन प्रणाली से जुड़ी होती है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक कांस रोग में खांसते हुए छाती से आवाज आती है। ये गले में जमा बलगम होता है, जिसके कारण सीने में दर्द होने लगता है।

इसे भी पढ़ें- हमेशा बलगम की समस्या बने रहना किस बीमारी का संकेत हो सकता है? जानें एक्सपर्ट से

कास रोग कैसे और क्यों होता है- Causes of Kas Rog

जब बलगम की समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो इस कारण कास रोग हो सकता है। जब बलगम पिघलकर छाती और गले से निकलता है, तो इस प्रक्रिया को कास रोग कहा जाता है।

यह समस्या वातिक, पित्तज और कफज तीनों समस्याओं के कारण हो सकती है। वातिक में कास ज्यादा आता है, पित्तज में खांसते हुए चेहरा लाल हो जाता है। ऐसे में बलगम के रंग में बदलाव भी नजर आता है। कफज होने पर खांसी के साथ सफेद बलगम आता है।

इसे भी पढ़ें- सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है मालाबार नट, डाइट में करें शामिल

कास रोग से राहत कैसे पाएं? How To Get Relief In Kas Rog

  • ऐसे में खाना हल्का खाना चाहिए। क्योंकि ज्यादा तला-भूना या मसालेदार खाने से भी बलगम बन सकता है।
  • अगर समस्या काफी समय से बनी हुई है, तो डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करना चाहिए।
  • अगर आप मुलेठी पाउडर को शहद के साथ मिलाकर खाते हैं, तो कास रोग से जल्दी राहत मिलती है।
  • अगर हल्के कफ की समस्या है तो गर्म पानी में शहद डालकर पिया जा सकता है।
  • अगर आपको सफेद कफ ज्यादा आता है, तो आप शहद के साथ काली मिर्च का सेवन भी कर सकते हैं।
  • अगर किसी को सूखी खांसी हैं तो मुलेठी के साथ हल्दी भी इस्तेमाल की जा सकती है।
  • अगर आपको कफ के साथ खांसी है, तो आप सुहागा, मुलेठी, शहद और पीपली को मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इससे समस्या में जल्द राहत मिलेगी।
  • इस समस्या में पानी ज्यादा से ज्यादा पीना चाहिए, जिससे बलगम से राहत मिल सके।
  • ऐसे में खट्टे फल को अवॉइड करना चाहिए, क्योंकि ये फल बलगम की समस्या बढ़ा सकते हैं।
  • ऐसे में दही, लस्सी, छाछ और दूध को अवॉइड करना चाहिए। क्योंकि ये चीजें बलगम बढ़ा सकती हैं।
  • डिनर शाम होने तक कर लेना चाहिए। इससे समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है।

लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो से शेयर करना न भूलें।

Read Next

Fact Check: क्या गुड़ खाने से कफ बढ़ सकता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version