Doctor Verified

Fact Check: क्या गुड़ खाने से कफ बढ़ सकता है? डॉक्टर से जानें

गुड़ खाना लोगों को खूब पसंद होता है। लेकिन, ज्यादा गुड़ खाना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। गुड़ खाने के बाद कुछ लोगों को कफ की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस लेख में में जानते हैं कि क्या गुड़ से कफ की समस्या बढ़ सकती है?
  • SHARE
  • FOLLOW
Fact Check: क्या गुड़ खाने से कफ बढ़ सकता है? डॉक्टर से जानें

भारत में गुड़ का सेवन अधिक मात्रा में किया जाता है। इसे चीनी के विकल्प के रूप में उपयोग किया जाता है। गुड़ का सेवन करने से कई तरह की समस्याओं में आराम मिलता है। यदि आप गुड़ और मिश्री आदि का सेवन करते हैं तो इससे ब्लड शुगर बढ़ने और डायबिटीज आदि की समस्या को कम करने में मदद मिलती है। इसे न केवल मीठे के रूप में बल्कि इसे औषधीय गुणों के लिए भी डाइट में शामिल किया जाता है। लेकिन, यदि आप इसे संतुलित मात्रा में खाते हैं तो इससे शरीर को फायदे मिलते हैं। जबकि, अधिक मात्रा में खाने से आपको कफ, खांसी और गले में जलन जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस लेख में प्रेवक कल्प के आयुर्वेदाचार्य कंसल्टेंट डॉ. दीपक जोशी से जानते हैं कि क्या गुड़ खाने से खांसी की समस्या बढ़ सकती है।

सबसे पहले जानते हैं गुड़ से क्या फायदे मिलते हैं? 

गुड़ गन्ने से प्राप्त रस से तैयार किया जाता है। इसमें किसी भी तरह की कैमिकल्स का प्रयोग नहीं किया जाता है। वहीं, आज के समय में मिठास के लिए उपयोग की जाने वाली चीनी सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। डॉक्टर्स बताते हैं कि गुड़ में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर में एनर्जी प्रदान करने में सहायक होता है। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और ब्लड प्यूरिफाइ होता है। सर्दियों के मौसम में गुड़ का सेवन किया जाता है। माना जाता है इससे शरीर में गर्मी आती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है।

does-jaggery-increase-cough-in

क्या गुड़ से खांसी बढ़ सकती है? - Does jaggery increase cough in Hindi

डॉक्टर्स बताते हैं कि अधिक मात्रा में गुड़ का सेवन करने से शरीर में गर्मी पैदा हो सकती है, इससे कुछ लोगों को गले में जलन और खांसी की समस्या बढ़ सकती है। इसके आलवा, जिन लोगों को गुड़ से एलर्जी होती है, उनको भी गुड़ खाने से खांसी बढ़ जाती है। अगर, किसी व्यक्ति को पहले से ही बलगम वाली खांसी है और व्यक्ति कफ प्रकृति का है तो इससे खांसी की समस्या हो सकती है। गुड़ के गर्म प्रभाव के कारण शरीर में बलगम बनने की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से खांसी बढ़ सकती है। वहीं, यदि गुड़ सही तरह से साफ न किया जाए तो इससे व्यक्ति को गले में जलन हो सकती है, जो खांसी की वजह बन सकती है। नए और पुराने गुड़ से भी कफ पर असर पड़ता है; नया गुड़ कफ बढ़ाता है वहीं अगर आप पुराने गुड़ का सेवन करेंगे तो उससे कोई नुकसान नहीं होना, साथ ही गुड़ का सेवन करने से पहले अपने आयुर्वेदाचार्य से परामर्श करना महत्वपूर्ण है ताकि आप इसके सेवन से होने वाले किसी भी नुकसान से बच सकें।

खांसी में गुड़ का सही तरीके से सेवन कैसे करें? - How To Eat Jaggery For Cough In Hindi

  • अदरक का रस और गुड़ मिलाकर खाने से सूखी खांसी में राहत मिलती है।
  • हल्दी और गुड़ को गर्म पानी के साथ लेने से गले की खराश कम होती है।
  • गुड़ में काली मिर्च मिलाकर लेने से सर्दी-खांसी में आराम मिलता है।
  • तुलसी के पत्तों के रस के साथ गुड़ लेने से बलगम को साफ करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: खाना खाने के बाद जरूर खाएं गुड़, जानें इसके 5 फायदे

गुड़ अपने औषधीय गुणों के कारण खांसी में लाभकारी हो सकता है, लेकिन इसे सही तरीके से और सही मात्रा में सेवन करना आवश्यक है। सूखी खांसी में यह राहत देता है, जबकि बलगम वाली खांसी में यह समस्या को बढ़ा सकता है। यदि आपको खांसी के दौरान गुड़ का सेवन करना हो, तो इसे अदरक, काली मिर्च, तुलसी या हल्दी के साथ लेना अधिक फायदेमंद रहेगा। यदि गुड़ खाने से खांसी अधिक बढ़ जाए, तो ऐसे में डॉक्टर्स से सलाह अवश्य लें।

Read Next

हाइपोथायरायडिज्म की वजह से हो रहा है हेयर फॉल? राहत के ल‍िए अपनाएं ये 5 देसी हर्बल ट्रीटमेंट

Disclaimer