
मई-जून के मौसम में गर्मी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इस माह में तीखी धूप लोगों के लिए काफी परेशानियों का कारण बनती हैं। गर्मी में झुलसती और चिलचिलाती धूप की वजह से कई लोग बीमार पड़ने लगते हैं। खासतौर पर इस मौसम में पेट से जुड़ी परेशानियां काफी ज्यादा देखने को मिली हैं। कोरोनाकाल में लोग गर्मी के सीजन में भी ठंडी चीजों को खाने से बच रहे हैं और गर्म चीजों का सेवन कर रहे हैं, जिसकी वजह से पेट से जुड़ी परेशानी होना आम हो चुका है। बढ़ती गर्मी में लोगों को पेट से जुड़ी परेशानी जैसे- अपच, गैस, पित्त का बढ़ना, पेट में इंफेक्शन (Stomach Infection) जैसी समस्याएं आम हो चुकी हैं। पेट से जुड़ी इस समस्या का कारण बढ़ती गर्मी होती है। इसलिए गर्मी के सीजन में खुद को ठंडा रखना जरूरी हो चुका है। चलिए जानते (Summer Stomach Problem Tips) हैं पेट की गर्मी के कारण, लक्षण और बचाव (Summer Stomach Problem Home Remedies) के तरीके-
पेट की गर्मी के लक्षण (Summer Stomach Problem Symptoms)
- मुंह में खट्टा पानी आना
- खट्टी डकारें होना
- घबराहट और उल्टी जैसा महसूस होना।
- गले में जलन
- पेट फूलना
- सांस लेने में परेशानी
- छाती में जलन होना
इन सभी लक्षणों के अलावा सिर में दर्द, पेट में गैस, कब्ज जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - कोरोनाकाल में फायदेमंद हो सकता है लहसुन का जूस, गले की खराश और खांसी करे दूर
पेट में गर्मी के मुख्य कारण (Summer Stomach Problem Causes)
- बहुत अधिक मिर्च मसाला खाना
- मांसहारी भोजन खाना
- सिगरेट और शराब का सेवन
- दवाईयां काफी ज्यादा लेना
- चाय-कॉफी अधिक पीना
- गतिहीन जीवनशैली होना।
- खाने का सही समय निर्धारित न होना
।
कैसे करें पेट की गर्मी का बचाव? (Summer Stomach Problem Prevention)
- मसालेदार खाना कम खाएं और सादे खाने पर ध्यान दें।
- सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पिएं।
- दोपहर के समय में लस्सी या दही जरूर खाएं।
- सुबह सही समय पर नाश्ता करें, पेट को ज्यादा समय तक खाली न रखें।
- दिन में अधिक से अधिक पानी पिएं।
कैसे रखें पेट को ठंडा? (Summer Stomach Problem Home Remedies)
1. केला खाएं
पेट की गर्मी को दूर करने में केला भी असरदार साबित हो सकता है। केले में पोटैशियम की अधिकता होती है, तो एसिड को नियंत्रित कर सकता है। दरअसल, केले का पीएच तत्व पेट से एसिड को कम करता है। यह पेट में एक चिकनी लेयर बना लेता है, जिससे पेट की गर्मी से राहत मिलता है। साथ ही केले में फाइबर की अधिकता होती है, जो पाचन को दुरुस्त कर सकता है।
2. पुदीने की पत्तियां
पुदीने की पत्तियों में मौजूद गुण मुंह की बदबू को दूर करने के साथ-साथ पेट के एसिड को भी कम करता है। अगर आपके पेट में गर्मी हो गई है, तो पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल करें। इसके लिए 1 गिलास पानी लें। इसमें पुदीने की कुछ पत्तियां डालकर उबालें। इसके बाद इसे ठंडा करके पी जाएं।
3. खाने के बाद खाएं सौंफ
खाने के बाद सौंफ और मिश्री का सेवन करें। इससे पेट की गर्मी और जलन शांत हो सकती है। दरअसल, सौंफ की तासीर ठंडी होती है, जो एसिडिटी की समस्या को दूर कर सकता है। इसके अलाव आप सौंफ को पानी में उबालकर भी पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - कोरोनाकाल में फेफड़ों को मजबूत रखना है जरूरी, घर में मौजूद इन 7 चीजों बनाएं आयुर्वेदिक लेप
4. ठंडा दूध पिएं
सुबह नाश्ते में रोज 1 कप ठंडा दूध पिएं। इससे आपका पेट ठंडा रहेगा। दरअसल, दूध में मौजूद कैल्शियम आपके पेट की गर्मी को अब्जॉर्ब कर सकता है।
5. तुलसी के पत्तों का करें सेवन
तुलसी की पत्तियों के सेवन से पेट में पानी की मात्रा बढ़ सकती है। इसके सेवन से आप पेट में मौजूद अतिरिक्त एसिड की कमी को दूर कर सकते हैं। तुलसी से मिर्च-मसाले वाले खाने आसानी से पच जाते हैं। रोज सुबह 5 से 6 तुलसी की पत्तियों के सेवन से एसिडिटी की समस्या को दूर की जा सकती है।
इसे भी पढ़ें - क्यों जमा होता है शरीर में पानी (वाटर रिटेंशन)? जानें शरीर में जमा अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने के 8 तरीके
6. आंवला करे पेट की गर्मी को दूर
आंवले में भरपूर रूप से विटामिन सी मौजूद होता है, जो पेट की गर्मी को दूर करने में लाभकारी है। नियमित रूप से 1 आंवला रोज खाने से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। साथ ही यह पेट की गर्मी को भी शांत कर सकता है।
Read More Articles on Home Remedies in Hindi
Read Next
इन 6 तरह के पानी के गरारे करने से गले की हर समस्या होती है दूर, जानें रोज गरारा करने के 11 फायदे
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version