कोरोना के बढ़ते सक्रमण के बीच खुद का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी हो गया है। कोरोना की वजह से शरीर के कई अंग प्रभावित हो रहे हैं। इन्हीं अंगों में से एक है फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं। कोरोना संक्रमण के कारण फेफड़ें बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा बढ़ते प्रदूषण की वजह से भी फेफड़ें बुरी तरह के प्रभावित हो रहे हैं। इसलिए फेफड़ों को मजबूत रखना बहुत ही जरूरी हो गया है। फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए हमें हेल्दी डाइट की आवश्यकता होती है। हमें अपने डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करने चाहिएं, जिससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है। खानपान के साथ-साथ आयुर्वेदिक उपचारों से भी आप अपने फेफड़ों को मजबूत कर सकते हैं।
शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए फेफड़ों का सही तरीके से कार्य करना जरूरी है। फेफड़े शरीर में ब्लड के द्वारा ऑक्सीजन पहुंचाने का कार्य करती है। अगर आपके फेफड़ें कमजोर हैं, तो इससे कई बीमारिया होने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही संक्रमण अटैक का खतरा भी काफी ज्यादा रहता है। ऐसे में फेफड़ों को मजबूती प्रदान करने के लिए आप आयुर्वेदिन उपाय अपनाएं। आयुर्वेदिक लेप के जरिए आप अपने फेफड़ों को मजबूत बना सकते हैं। चलिए जानते हैं किस तरह घर में तैयार करें आयुर्वेदिक लेप?
आयुर्वेदिक लेप बनाने का तरीका
आवश्यक सामाग्री
- हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
- लहसुन की कलियां - 6 लहसुन
- प्याज - आधा
- पुदीने की कुछ पत्तियां
- कपूर- 1 या 2 टुकड़ा
- अजवाइन का पाउडर - आधा चम्मच
- अदरक - 1 टुकड़ा
इसे भी पढ़ें - मानसिक और शारीरिक समस्याओं को दूर करे स्वर्ण भस्म, जानिए इसके 6 फायदे और 3 नुकसान
लेप बनाने की विधि
फेफड़ों के लिए आयुर्वेदिक लेप तैयार करने के लिए सभी चीजों को पीसकर अच्छे से पेस्ट तैयार कर लें। इन पेस्ट को अच्छी तरह से मिक्स करके कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें। आपका पेस्ट तैयार है अब इसे आप अपनी छाती पर लगा सकते हैं।
कैसे लगाएं आयुर्वेदिक लेप?
तैयार लेप को अपनी छाती पर लगाएं। इसके बाद एक सूती कपड़ा लें और इसे अपनी छाती पर लपेट लें। इसके बाद कुछ समय के लिए इसे छोड़ दें। लेप लगाने से आपके फेफड़ों को काफी आराम मिलेगा। इसके इस्तेमाल से फेफड़ों से जुड़ी कई बीमारियां दूर रहेंगी। साथ ही इससे कई बीमारियां दूर होंगी।आयुर्वेदिक लेप लगाने से निमोनिया जैसी समस्या से भी आराम मिल सकता है। फेफड़ों में जमें कफ भी दूर होगे। साथ ही इससे मजबूती बनी रहेगी।
इसे भी पढ़े - डायबिटीज और हृदय रोग के खतरे को दूर करे पुनर्नवा काढ़ा, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका और अन्य फायदे
बता दें कि यह लेप सिर्फ आपकी समस्याओं से बचाव कर सकता है। इससे किसी तरह की बीमारियों को जड़ से खत्म नही किया जा सकता है। अगर आपको किसी तरह की समस्या हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर के सुझावनुसार ही अपना इलाज करें। कोरोनाकाल में कई तरह की वीडियोज और पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जो बीमारियों को ठीक करने का दावा करते हैं। लेकिन आप अपनी सूझ-बूझ से डॉक्टर की सलाह लेकर ही किसी उपाय को अपनाएं। यही सबसे बेहतर उपाय हो सकता है। साथ ही सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस को फॉलो करें। नियमित रूप से साफ-सफाई पर ध्यान दें। बार-बार हाथ छोएं। सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। बाहर कम से कम जाएं। हेल्दी फूड्स का सेवन करें। मास्क पहनें। मुंह पर हाथ न फेरें। यही उपाय ही आपको कोरोना से बचाव कर सकते हैं।
Read More Articles On Ayurveda In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version